Ank Jyotish Rashifal 25th May: मूलांक 8 को मिलेगी तरक्की , जानिए बाकियों का हाल
Numerology : आज के मूलांक 7 के मित्र अंक हैं 1, 2, 4, 5, 7 और शत्रु अंक 3, 6, 8, 9 हैं।

Ank Jyotish Rashifal: आज 25 मई 2023 है। आज का मूलांक 7 है जिसका स्वामी केतु है और भाग्यांक 1 है जिसका स्वामी सूर्य है। आज का दिन सूर्य और केतु के प्रभाव वाला रहेगा। सामान्य रहेगा आज का दिन। आप भी अपने मूलांक या जन्मांक के आधार पर देखें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।
मूलांक 1 : जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28
आपके लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। कोई परेशानी भी नहीं आएगी और कुछ उपलब्धि भी नहीं मिलेगी। सामान्य गति से कामकाज होते रहेंगे। नौकरी में ठहराव महसूस होगा और व्यापार भी सरलता से चलता रहेगा। स्वास्थ्य में कमजोरी अनुभव होगी।
- रेमेडी : आज गुलाब का इत्र लगाकर रखें।
- लकी नंबर : 1, 5
मूलांक 2 : जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29
आपके लिए दिन मिलाजुला रहेगा। उन्नति के कुछ अवसर मिलेंगे लेकिन वे हाथ से छूट जाएंगे। नौकरी में दिन सामान्य बीतेगा, व्यापार को बढ़ाने के लिए मेहनत अधिक करनी पड़ेगी। स्वास्थ्य गड़बड़ा सकता है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। धन तंगी दूर होगी।
- रेमेडी : आज जास्मीन का इत्र लगाएं।
- लकी नंबर : 2, 4
मूलांक 3 : जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30
आज का दिन अधिक सोच-विचार वाला रहेगा। छोटी-छोटी बातों में विचार अधिक करेंगे लेकिन ठोस काम कोई हो नहीं पाएंगे। चुनौतियों को अवसरों में बदलकर आगे बढ़ें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। परिवार का सहयोग प्राप्त रहेगा। करियर में उन्नति होगी।
- रेमेडी : आज केसर-कस्तूरी का इत्र लगाएं।
- लकी नंबर : 3, 2
मूलांक 4 : जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31
आज के दिन कुछ परेशान करने वाली बातें हो सकती हैं। परिवार में किसी के साथ अनबन होने से मन दुखी रहेगा। जीवनसाथी से टकराव होगा। स्वास्थ्य नरम-गरम बना रहेगा। धन तंगी महसूस होगी। करियर सामान्य गति से चलता रहेगा। मित्रों से भेंट होगी।
- रेमेडी : आज चंदन का इत्र लगाकर रखें।
- लकी नंबर : 4, 7
मूलांक 5 : जन्म दिनांक 5, 14, 23
आज आप कुछ महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। लंबे समय से अटके कार्यों को पूरा करने के प्रयास करें, सफलता मिलेगी। पैसों की आवक होगी। भूमि, संपत्ति के कार्य पूरे होंगे। नौकरी और व्यापार में उन्नति होगी। समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
- रेमेडी : आज खस का इत्र लगाएं।
- लकी नंबर : 5, 9
मूलांक 6 : जन्म दिनांक 6, 15, 24
आज का दिन मनोरंजन, पर्यटन में बीतेगा। भौतिक सुख-सुविधाओं पर खर्च करेंगे। मानसिक शांति मिलेगी। नौकरी में उन्नति, व्यापार में लाभ दिलाने वाला दिन है। आज कुछ नए अवसर मिल सकते हैं। पुराने मित्रों से भेंट होगी। पुराने प्रेम संबंध सामने आ सकते हैं।
- रेमेडी : मोगरे का इत्र लगाकर रखें।
- लकी नंबर : 6, 5
मूलांक 7 : जन्म दिनांक 7, 16, 25
दिन का भरपूर लाभ मिलेगा। उच्चाधिकारियों से संबंध सुधरेंगे। कार्यस्थल पर मनमुताबिक स्थितियां बनेंगी। नए स्टार्टअप के लिए समय ठीक है। अचानक पारिवारिक कार्यों से यात्राओं पर जा सकते हैं। धन लाभ होगा। संपत्ति प्राप्त होगी। प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है।
- रेमेडी : आज गुलाब का इत्र लगाएं।
- लकी नंबर : 7, 2
मूलांक 8 : जन्म दिनांक 8, 17, 26
आज कार्य धीमी गति से होंगे लेकिन पूरे भी होंगे। मानसिक और शारीरिक रूप से आज स्वस्थ महसूस करेंगे। धन लाभ होगा। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। दांपत्य का मनभेद दूर होगा। करियर में उन्नति होगी। नए कार्य प्रारंभ करें लाभ होगा।
- रेमेडी : आज चंदन का इत्र लगाएं।
- लकी नंबर : 8, 4
मूलांक 9 : जन्म दिनांक 9, 18, 27
दिन मंगलमय रहेगा। आज आपकी प्रवृत्ति धार्मिक और मांगलिक रहेगी। परिवार में आनंदोत्सव होगा। नवदंपत्तियों को संतान प्राप्त हो सकती है। करियर उत्तम रहेगा। विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता मिलेगी। पुराने निवेश से धन लाभ होगा। नए कार्य प्रारंभ होंगे।
- रेमेडी : कस्तूरी का इत्र लगाएं।
- लकी नंबर : 9, 5












Click it and Unblock the Notifications