Ank Jyotish Rashifal 24 August: मूलांक 1 के लिए दिन बढ़िया, जानिए बाकियों का हाल

Ank Jyotish Rashifal 24rth August: आज 24 अगस्त 2023 है। आज का मूलांक 6 है जिसका स्वामी शुक्र और भाग्यांक 3 है जिसका स्वामी बृहस्पति है। सभी अंकों वाले जातकों के लिए आज का दिन शुभ और उन्नतिकारक रहने वाला है। मूलांक 6 के मित्र अंक हैं 3, 4, 5, 6, 8 और शत्रु अंक 1, 2, 7, 9 हैं। इसके अनुसार अपने मूलांक या जन्मांक के आधार पर देखें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

Ank Jyotish Rashifal

मूलांक 1 : जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28

आज का दिन उन्नतिकारक है। संबंधों का भरपूर लाभ मिलेगा और आप एक सुखद जीवन की ओर अग्रसर होंगे। आज के दिन अपने अहंकार का त्याग करके लोगों से मिलेजुलें। सामाजिक क्षेत्र में आपका दायरा बढ़ने वाला है। आर्थिक लाभ होने के योग हैं।

  • रेमेडी : आज लाल कागज का गोल टुकड़ा पर्स में रखें।
  • लकी नंबर : 1, 9

मूलांक 2 : जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29

दिन लाभदायक और उन्नतिकारक है। अटके हुए कार्यों को आज पूरा करने का प्रयास करें सफलता मिलेगी। धन आएगा, रोग दूर होंगे और आपका प्रभाव बढ़ने वाला है। लोग आपकी बात मानेंगे। आजीविका के साधनों में बदलाव आने के योग हैं। मन प्रसन्न रहेगा।

  • रेमेडी : आज सफेद कागज का अर्द्धचंद्र आकार का टुकड़ा पर्स में रखें।
  • लकी नंबर : 2, 1

मूलांक 3 : जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30

आज का दिन आपका है, जो चाहें वो कर सकते हैं। लाभ ही होगा। नौकरी में प्रमोशन के साथ स्थानांतरण के योग हैं। व्यापारिक स्थितियां अनूकूल होने वाली हैं। धन लाभ होगा। संपत्ति सुख प्राप्त होगा। पारिवारिक जीवन उन्नत होगा। दांपत्य जीवन मधुर बनेगा।

  • रेमेडी : आज पीले रंग के कागज का चौकोर टुकड़ा पर्स में रखें।
  • लकी नंबर : 3, 2

मूलांक 4 : जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31

दिन सामान्य है, कुछ कामों के पूरा होने में संदेह रहेगा। आज परिवार के लिए दौड़ना पड़ सकता है। यात्राएं होंगी। धन की जरूरत भी लगेगी किंतु चिंता की बात इसलिए नहीं है क्योंकि सारे इंतजाम व्यवस्थित तरीके से हो जाएंगे। मन में सकारात्मकता रखनी होगी।

  • रेमेडी : आज ग्रे रंग के कागज का गोल टुकड़ा पर्स में रखें।
  • लकी नंबर : 4, 3

मूलांक 5 : जन्म दिनांक 5, 14, 23

दिन लाभदायक है। आज लिए गए निर्णय आगे बहुत काम आने वाले हैं इसलिए अपने जीवन के बारे में जो भी सोचें-विचारें उनमे लाभ हेागा। आर्थिक दृष्टि से दिन लाभदायक है। स्वास्थ्य में पहले से सुधार आएगा। पारिवारिक समागम होगा। मांगलिक प्रसंग आएंगे।

  • रेमेडी : आज हरे रंग के कागज का अष्टकोणीय टुकड़ा पर्स में रखें।
  • लकी नंबर : 5, 4

मूलांक 6 : जन्म दिनांक 6, 15, 24

समय को मान दें और उसके अनुसार चलें। जो जैसा चल रहा है उसे चलने दें, आज का दिन आपके लिए ज्यादा अच्छा नहीं कहा जा सकता। पारिवारिक विवाद हो सकते हैं। स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। संतान की ओर से शुभ समाचार मिलेगा। धन लाभ होगा।

  • रेमेडी : आज गुलाबी कागज का सितारे के आकार का टुकड़ा पर्स में रखें।
  • लकी नंबर : 6, 5

मूलांक 7 : जन्म दिनांक 7, 16, 25

दिन सामान्य है। जो काम आज शुरू करेंगे वे पूरे होंगे किंतु पुराने काम अटके ही रहेंगे। आत्मविश्वास से कोई काम करेंगे तो उसमें अवश्य लाभ होगा। संपत्ति को लेकर भाई-बहनों से चल रहा मनमुटाव दूर होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। खर्च कम होगा। पैसा बचेगा।

  • रेमेडी : आज काले रंग के कागज का अष्टकोणीय टुकड़ा पर्स में रखें।
  • लकी नंबर : 7, 6

मूलांक 8 : जन्म दिनांक 8, 17, 26

दिन शुभ है। दौड़भाग थमेगी और कुछ राहत अनुभव करेंगे। धन लाभ होने के योग हैं। पुराना पैसा लौट आएगा। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। मांगलिक प्रसंगों में जाने का अवसर आएगा। दांपत्य जीवन मधुर होने वाला है। प्रेम प्रगाढ़ होगा। मन प्रसन्न रहेगा।

  • रेमेडी : आज नीले रंग के कागज का आयताकार टुकड़ा पर्स में रखें।
  • लकी नंबर : 8, 7

मूलांक 9 : जन्म दिनांक 9, 18, 27

दिन शुभ है। मन प्रसन्न और ऊर्जावान बना रहेगा। धन लाभ होगा। वाहन और संपत्ति सुख मिलने वाला है। पारिवारिक जीवन में सौख्यता आएगी। आज के जिनसे भी मिलेंगे उनसे एक आत्मीय रिश्ता बन जाएगा। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। पैसों की बचत होगी।

  • रेमेडी : आज लाल कागज का तिकोना टुकड़ा पर्स में रखें।
  • लकी नंबर : 9, 6

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+