Ank Jyotish Rashifal 22 OCTOBER : मूलांक 4 के लिए दिन शुभ , जानिए बाकियों का हाल
अंक राशिफल : दिनांक 22 अक्टूबर 2023, रविवार: आज 22 अक्टूबर 2023 है। आज का मूलांक 4 है, जिसका स्वामी राहु है और भाग्यांक 3 है जिसका स्वामी बृहस्पति है। आज का दिन सभी मूलांक वालों के लिए परेशानीभरा रह सकता है।
आज के मूलांक 4 के मित्र अंक हैं 1, 2, 3, 5, 6, 8, 9 और शत्रु अंक 4, 7 हैं। आप भी अपने मूलांक या जन्मांक के आधार पर देखें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

मूलांक 1 : जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28
आज आपको दौड़भाग अधिक रहेगी। चाहे परिवार हो या कार्यस्थल दोनों जगह कार्यों में आपको ही जुटना पड़ेगा। धन संबंधी मामलों में आज सतर्क रहना होगा। अनावश्यक किसी से विवाद में न उलझें। दिन समाप्त होते-होते कोई महत्वपूर्ण काम पूरा हो जाएगा।
रेमेडी : आज लाल वस्त्र पहनें।
लकी नंबर : 1, 5
मूलांक 2 : जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29
आज के दिन आपको थोड़ा मानसिक तनाव हो सकता है किंतु परिवार के सहयोग और साथ के कारण थोड़ी ही देर में परेशानी दूर हो जाएगी। स्वास्थ्य में चल रही गड़बड़ी दूर होगी। मन में उत्साह रहेगा और दांपत्य जीवन सुखमय होगा। प्रेम संबंध का प्रस्ताव मिलेगा।
रेमेडी : आज सफेद वस्त्र अवश्य पहनें।
लकी नंबर : 2, 6
मूलांक 3 : जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30
दिन मांगलिक कार्यों में बीतेगा। कोई बड़ा पद या नौकरी का ऑफर मिल सकता है। आर्थिक लाभ होगा। शारीरिक शिथिलता आज दूर होगी और ऊर्जावान बने रहेंगे। नया कार्य प्रारंभ करने के लिए दिन अनुकूल है। पारिवारिक जीवन सुखप्रद रहेगा। धन की आवक होगी।
रेमेडी : आज पीले वस्त्र पहनें।
लकी नंबर : 3, 7
मूलांक 4 : जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31
दिन मिलाजुला रहेगा। दौड़भाग और थोड़ी मानसिक परेशानी रहेगी लेकिन आत्मविश्वास के साथ काम करेंगे तो दिक्कत नहीं आएगी। धन-संपत्ति के मामलों में सतर्कता रखनी होगी। परिवारिक साथ तालमेल बनाकर चलेंगे तो हानि नहीं होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
रेमेडी : आज ग्रे रंग के कपड़े पहनें।
लकी नंबर : 4, 8
मूलांक 5 : जन्म दिनांक 5, 14, 23
आज जो भी काम करें या निर्णय लें उसमें परिवार के वरिष्ठों की सलाह अवश्य लें। धन लाभ होने के योग बनेंगे। नई अचल संपत्ति खरीदेंगे। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। रोगों पर हो रहे खर्च में कमी आएगी। परिवार में मांगलिक प्रसंग आएंगे। दांपत्य ठीक रहेगा।
रेमेडी : आज हरे रंग के वस्त्र पहनें।
लकी नंबर : 5, 9
मूलांक 6 : जन्म दिनांक 6, 15, 24
आज का दिन ठीक है। धन का आगमन होगा। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन में चल रह तनाव दूर होगा और आपसी सामंजस्य और प्रेम बढ़ेगा। शारीरिक शिथिलता दूर होगी और नए उत्साह से काम प्रारंभ करेंगे। समृद्धि प्राप्त होगी।
रेमेडी : आज सफेद वस्त्र पहनें।
लकी नंबर : 6, 1
मूलांक 7 : जन्म दिनांक 7, 16, 25
आज कुछ तनावपूर्ण स्थितियां बन सकती है। परिवार के साथ तालमेल बनाने में परेशानी आएगी। आपके कार्यों को महत्व नहीं मिलेगा। आर्थिक लाभ हाथ आते-आते रह सकता है। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। नौकरीपेशा लोगों को थोड़ी भागदौड़ रहेगी।
रेमेडी : आज काले रंग के वस्त्र पहनें।
लकी नंबर : 7, 2
मूलांक 8 : जन्म दिनांक 8, 17, 26
आज का दिन सामान्य है। काम जिस गति से चल रहे हैं वैसे ही चलते रहेंगे। कोई उल्लेखनीय प्रगति आज नहीं होने वाली। भाई-बहनों से किसी बात पर टकराव हो सकता है। दांपत्य में मुश्किलें बढ़ सकती हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। नए प्रेम प्रस्ताव मिलने वाले हैं।
रेमेडी : आज नीले वस्त्र पहनें।
लकी नंबर : 8, 3
मूलांक 9 : जन्म दिनांक 9, 18, 27
आज आलस्य का त्याग करें और काम में जुट जाएं। थोड़ी दौड़भाग रहेगी लेकिन काम सफलतापूर्वक पूरे हो जाएंगे। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर जाने के योग बनेंगे। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। अवसरों का उचित लाभ उठाने का प्रयास करें। धन तंगी दूर होगी।
रेमेडी : आज लाल वस्त्र पहनें।
लकी नंबर : 9, 4












Click it and Unblock the Notifications