Ank Jyotish Rashifal 22 January 2024 : मूलांक 1 के लिए दिन उत्तम, जानिए बाकियों का हाल

Ank Jyotish Rashifal 22 January 2024 : आज 22 जनवरी 2024 है। आज का मूलांक 4 है जिसका स्वामी राहु है और भाग्यांक भी 4 है जिसका स्वामी राहु है। आज का दिन सभी मूलांक वालों के लिए अचानक कार्यों में तेजी आने वाला रहेगा।

Ank Jyotish Rashifal

आज के मूलांक 4 के मित्र अंक हैं 1, 2, 4, 6, 7, 9 और शत्रु अंक 3, 5, 8 हैं। आप भी अपने मूलांक या जन्मांक के आधार पर देखें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

मूलांक 1 : जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28

आज आपका दिन अच्छा बीतने वाला है। मन प्रसन्न रहेगा और काम भी सुगमता से हो जाएंगे। शारीरिक विकार दूर होंगे। आपके काम को सराहना मिलेगी। प्रमोशन के चांस है। सामाजिक जीवन में कोई सम्मान मिल सकता है। प्रेम संबंधों में मजबूती आने वाली है।

  • रेमेडी : आज सफेद वस्त्र अवश्य पहनें।
  • लकी नंबर : 1, 6

मूलांक 2 : जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29

आज आप ऊर्जा और आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। पारिवारिक जीवन सुखद होगा। शारीरिक कष्ट कम होंगे। आर्थिक लाभ की स्थिति बनेगी। कर्ज मुक्ति के योग हैं। प्रेम और दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। आजीविका के नए साधन प्राप्त होंगे। संपत्ति खरीदेंगे।

  • रेमेडी : आज सफेद चंदन का तिलक लगाएं।
  • लकी नंबर : 2, 7

मूलांक 3 : जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30

आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। पारिवारिक और सामाजिक जीवन में उन्नति करेंगे। धन आएगा और उसका उचित माध्यम में निवेश करेंगे। नौकरी में उन्नति के योग हैं किंतु पहले से अधिक मेहनत करनी होगी। व्यापार में नए काम साथ में जोड़ेंगे।

  • रेमेडी : आज सफेद चंदन की माला गले में पहनें।
  • लकी नंबर : 3, 8

मूलांक 4 : जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31

आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। किसी पारिवारिक सदस्य से विवाद होगा किंतु बाहरी व्यक्तियों से विवादों का निपटारा होगा। आर्थिक लाभ होने के योग हैं किंतु आने वाले धन का निवेश करने में सतर्कता रखनी होगी। मांगलिक कार्यों में शामिल होंगे।

  • रेमेडी : आज चांदी का कड़ा हाथ में पहनें।
  • लकी नंबर : 4, 9

मूलांक 5 : जन्म दिनांक 5, 14, 23

आज आपको पारिवारिक कारणों से अचानक यात्राएं करनी पड़ सकती है। नौकरीपेशा हैं तो आपका स्थानांतरण हो सकता है। नए कामकाज प्रारंभ करेंगे। आर्थिक सुख प्राप्त होगा। परिवार में किसी से विवाद हो सकता है। विवादों को टालने का प्रयास करें।

  • रेमेडी : आज सफेद रूमाल जेब में रखें।
  • लकी नंबर : 5, 1

मूलांक 6 : जन्म दिनांक 6, 15, 24

दिन मंगलमय है। आपके सारे काम अपनी निर्धारित गति से पूरे होते जाएंगे। पारिवारिक जीवन में सामंजस्य बना रहेगा। शारीरिक विकारों में कमी आएगी। धन की तंगी दूर होगी। परिवार के मांगलिक प्रसंगों में शामिल होने का अवसर आएगा। प्रेम में वृद्धि होगी।

  • रेमेडी : आज सफेद चमकीले वस्त्र पहनें।
  • लकी नंबर : 6, 2

मूलांक 7 : जन्म दिनांक 7, 16, 25

आज आप किसी विशेष काम के पूरा हो जाने से प्रसन्न रहेंगे। नौकरीपेशा हैं तो आपको कोई शुभ सूचना मिल सकती है। आर्थिक लाभ के अवसर आएंगे। शारीरिक कष्ट कम होंगे। नए व्यापारिक अनुबंध होंगे। साझेदारी के कामों में सफलता मिलेगी। दांपत्य में मधुरता आएगी।

  • रेमेडी : आज किसी गरीब को चावल दान में दें।
  • लकी नंबर : 7, 3

मूलांक 8 : जन्म दिनांक 8, 17, 26

आज का दिन शिथिलता और ठहराव वाला रहेगा। काम धीमी गति से होंगे। आपमें भी आलस्य हावी रहेगा। काम में मन नहीं लगेगा किंतु किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो जाने से कुछ ऊर्जावान महसूस करेंगे। नौकरी और व्यापार ठीक रहेंगे। पैसों की कमी नहीं रहेगी।

  • रेमेडी : आज दूध-दही गरीबों को दान में दें।
  • लकी नंबर : 8, 4

मूलांक 9 : जन्म दिनांक 9, 18, 27

आज आप किसी विशेष काम के पूरा हो जाने से प्रसन्न रहेंगे। आर्थिक प्रगति होगी। सामाजिक क्षेत्र में कोई सम्मान मिल सकता है। युवाओं को नौकरी के नए ऑफर मिलने वाले हैं। प्रेम और दांपत्य में मधुरता आएगी। विवाह में आ रही बाधाएं दूर होंगी।

  • रेमेडी : आज शक्कर का दान गरीबों को दें।
  • लकी नंबर : 9, 5
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+