Ank Jyotish Rashifal 21 OCTOBER : मूलांक 3 के लिए दिन शुभ , जानिए बाकियों का हाल
अंक राशिफल : दिनांक 21 अक्टूबर 2023, शनिवार: आज 21 अक्टूबर 2023 है। आज का मूलांक 3 है जिसका स्वामी बृहस्पति है और भाग्यांक 2 है जिसका स्वामी चंद्र है। आज का दिन सभी मूलांक वालों के लिए शांति प्रदायक रहने वाला है।
आज के मूलांक 3 के मित्र अंक हैं 1, 2, 3, 5, 8, 9 और शत्रु अंक 4, 6, 7 हैं। आप भी अपने मूलांक या जन्मांक के आधार पर देखें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

मूलांक 1 : जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा और शांतिपूर्ण तरीके से व्यतीत होगा। परिवार में विवाद थमने से शांति रहेगी और कार्यस्थल पर भी भागदौड़ थमेगी। मन में उत्साह रहेगा। किसी प्रिय मित्र से आज भेंट हो सकती है। धार्मिक कार्य में मन लगेगा।
रेमेडी : आज नीले वस्त्र अवश्य पहनें।
लकी नंबर : 1, 3
मूलांक 2 : जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29
आज का दिन आपके लिए अत्यंत शुभ है इसलिए जो अटके हुए काम हैं उन्हें पूरे करने के प्रयास करें। मानसिक रूप से शांत रहेंगे। माता-पिता का सहयोग प्रत्येक काम में मिलेगा। नए निवेश की योजना बनेगी। रोग दूर होंगे। मन में उत्साह और उमंग रहेगा।
रेमेडी : आज नीला धागा कलाई में बांधें।
लकी नंबर : 2, 4
मूलांक 3 : जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30
आज पारिवारिक कार्य सुगमता से होंगे। कार्यों में मन लगेगा। धन का आगमन होने से मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में सामंजस्य और दांपत्य में मन लगेगा। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन की सूचना मिल सकती है। व्यापारियों के काम आसानी से पूरे होने वाले हैं।
रेमेडी : आज काले वस्त्र पहनें।
लकी नंबर : 3, 5
मूलांक 4 : जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31
आज का दिन उत्तम सफलतादायक है। अटके हुए कामों को पूरे करने का दिन है। फंसा हुआ धन भी मिलने वाला है किंतु ध्यान रखें नया कर्ज न लें और न किसी को दें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। पैसों की बचत होगी। युवाओं को नौकरी के बड़े पैकेज मिलने वाले हैं।
रेमेडी : आज अपने जेब में काला पर्स रखें।
लकी नंबर : 4, 6
मूलांक 5 : जन्म दिनांक 5, 14, 23
आज संपत्ति खरीदी-बिक्री को लेकर कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं। परिवार के सहयोग किसी बड़ी परियोजना पर काम प्रारंभ करेंगे। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। मानसिक शांति रहेगी। अविवाहितों के विवाह की बात आज बन सकती है। दांपत्य में मधुरता रहेगी।
रेमेडी : आज चंदन का इत्र लगाएं और नीले वस्त्र पहनें।
लकी नंबर : 5, 7
मूलांक 6 : जन्म दिनांक 6, 15, 24
आज आपके काम सुगमतापूर्वक संपन्न हो जाएंगे। धन लाभ होगा। संपत्ति खरीदने के योग बनेंगे। परिवार में मांगलिक प्रसंग आएंगे। दांपत्य का टकराव दूर होगा। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। आज नौकरीपेशा लोग थोड़े तनाव में रह सकते हैं। व्यापार में लाभ होगा।
रेमेडी : आज लोहे का कड़ा हाथ में पहनें।
लकी नंबर : 6, 8
मूलांक 7 : जन्म दिनांक 7, 16, 25
आज यात्राओं में दिन व्यतीत होगा। परिवार के साथ किसी आवश्यक या धार्मिक यात्रा पर जाने के योग बनेंगे। धन संपत्ति को लेकर भाई-बहनों से विवाद हो सकता है। नौकरी में उन्नति की सूचना मिलेगी। साझेदारी में नए काम शुरू करें अच्छा लाभ प्राप्त होगा।
रेमेडी : आज नीले रंग के वस्त्र पहनें।
लकी नंबर : 7, 9
मूलांक 8 : जन्म दिनांक 8, 17, 26
दिन संयम से रहने का है। व्यर्थ के विवादों में न पड़ें। किसी कारण से अचानक यात्राएं करनी पड़ सकती है। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। पारिवारिक स्थिति अनुकूल रहेगी। मन में प्रसन्नता रहेगी। दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा। अविवाहितों के विवाह की बात पक्की होगी।
रेमेडी : आज काला धागा दाहिने पैर में बांधें।
लकी नंबर : 8, 1
मूलांक 9 : जन्म दिनांक 9, 18, 27
दिन सामान्य है। आलस्य का त्याग करके अपने काम में जुट जाएं सफलता मिलना निश्चित है। पारिवारिक विवादों का निपटरा होगा। मन में उत्साह रहेगा। नए काम प्रारंभ करने के लिए दिन शुभ है। मांगलिक प्रसंगों में शामिल होंगे। आर्थिक समस्याएं दूर हो जाएंगी।
रेमेडी : आज लोहे का छल्ला मध्यमा अंगुली में पहनें।
लकी नंबर : 9, 2












Click it and Unblock the Notifications