Ank Jyotish Rashifal 20 September : मूलांक 2 का दिन शुभ, जानिए बाकियों का हाल
Ank Jyotish Rashifal 20 September: आज 20 सितंबर 2023 है। आज का मूलांक 2 है जिसका स्वामी चंद्र है और भाग्यांक 9 है जिसका स्वामी मंगल है। आज का दिन सभी मूलांक वालों के लिए उन्नतिदायक रहने वाला है। आज के मूलांक 2 के मित्र अंक हैं 1, 2, 4, 7, 8, 9 और शत्रु अंक 3, 5, 6 हैं। आप भी अपने मूलांक या जन्मांक के आधार पर देखें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

मूलांक 1 : जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28
दिन विशेष अवसरों से भरा रहने वाला है। नए काम मिलेंगे। नौकरी में उन्नतिदायक स्थितियां बनेंगी। बिजनेस में तरक्की प्राप्त होगी। धन के मामलों में दिन लाभप्रद रहेगा। दांपत्य में मधुरता रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
- रेमेडी : आज लाल रेशमी रूमाल जेब में रखें।
- लकी नंबर : 1, 6
मूलांक 2 : जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29
आज का दिन शुभ है। अनेक लाभदायक अवसर आएंगे। नए कार्य प्राप्त होंगे और पुराने कार्यों में तेजी आएगी। दांपत्य जीवन का टकराव दूर होगा। पैसों का आगमन होगा। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। परिवार के साथ धार्मिक यात्राएं हो सकती हैं।
- रेमेडी : आज सफेद रूमाल जेब में रखें।
- लकी नंबर : 2, 7
मूलांक 3 : जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30
आज का दिन अच्छा है। जो भी काम हाथ में लेंगे उसमें सफलता मिलेगी। पुराने अटके हुए काम आज हो जाएंगे। परिवार के साथ सामंजस्य बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ संबंध सुधरेंगे, प्रेम बढ़ेगा। नौकरी में उन्नति के योग बन रहे हैं। व्यापार में उन्नति होगी।
- रेमेडी : आज पीले रंग का रूमाल जेब में रखें।
- लकी नंबर : 3, 8
मूलांक 4 : जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31
आज का दिन सामान्य है। कुछ कामों में थोड़ा भटकाव हो सकता है। कोई निर्णय लेने में कठिनाई अएगी। घर-परिवार में मांगलिक काम होंगे। धन की आवश्यकता लग सकती है। करियर में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। विद्यार्थियों को लाभ होगा। परीक्षा में सफलता मिलेगी।
- रेमेडी : आज ग्रे रंग का रूमाल जेब में रखें।
- लकी नंबर : 4, 9
मूलांक 5 : जन्म दिनांक 5, 14, 23
आज का दिन सामान्य है। आज अपने करियर के बारे में कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं। मानसिक शांति प्राप्त होगी। आज स्वास्थ्य में भी सुधार होगा। खर्च कम होगा और पैसों की बचत होगी। मांगलिक प्रसंगों में शामिल होंगे। सामाजिक जीवन में सम्मान प्राप्त होगा।
- रेमेडी : आज हरे रंग रेशमी रूमाल जेब में रखें।
- लकी नंबर : 5, 1
मूलांक 6 : जन्म दिनांक 6, 15, 24
आज थोड़ा संभलकर रहें, कोई व्यक्ति आपका काम बिगाड़ सकता है। कार्यस्थल पर आपको नीचा दिखाने का प्रयास कर सकता है।
पारिवारिक जीवन ठीक रहेगा। घर में मेहमान आएंगे। इससे थोड़ी असहजता हो सकती है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। धन खर्च होगा।
- रेमेडी : आज सफेद रंग का रेशमी रूमाल जेब में रखें।
- लकी नंबर : 6, 2
मूलांक 7 : जन्म दिनांक 7, 16, 25
आज अपने क्रोध और वाणी पर संयम रखना होगा। तन-मन की स्वस्थता के लिए योग और ध्यान अपनाएं। कोई निर्णय लेने में कठिनाई आए तो परिवार का सहयोग अवश्य लें। दांपत्य जीवन मधुर रहेगा। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। आर्थिक संकट कम होगा। पैसा आएगा।
- रेमेडी : आज काले रंग का रूमाल जेब में रखें।
- लकी नंबर : 7, 3
मूलांक 8 : जन्म दिनांक 8, 17, 26
दिन सामान्य किंतु लाभदायक रहेगा। अटके काम बन सकते हैं। बड़ी योजनाएं साकार होंगी। घर-परिवार के कार्यों से भागदौड़ हो सकती है। नौकरी में बदलाव की संभावना बन रही है। नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। व्यापार में नए काम जोड़ने के लिए कर्ज लेना पड़ेगा।
- रेमेडी : आज नीले रंग का रूमाल जेब में रखें।
- लकी नंबर : 8, 2
मूलांक 9 : जन्म दिनांक 9, 18, 27
दिन शुभप्रद है। हाथ में लिए हुए कामों में सफलता मिलेगी। धन लाभ होगा। नौकरी में बदलाव की संभावना है। व्यापार में तरक्की होगी। साझेदारी में कोई नया काम प्रारंभ करें लाभ होगा। परिवार में कोई मांगलिक प्रसंग आएगा। शारीरिक-मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे।
- रेमेडी : आज लाल रंग का रूमाल जेब में रखें।
- लकी नंबर : 9, 3












Click it and Unblock the Notifications