Ank Jyotish Rashifal 18th February 2024 : मूलांक 2 वाले रहेंगे खुश, जानिए बाकियों का हाल
Ank Jyotish Rashifal 18th February 2024 :आज 18 फरवरी 2024 है। आज का मूलांक 9 है जिसका स्वामी मंगल है और भाग्यांक 1 है जिसका स्वामी सूर्य है। आज का दिन सभी मूलांक वालों के लिए उत्तम रहने वाला है।

आज के मूलांक 9 के मित्र अंक हैं 1, 2, 3, 4, 5, 6, 9 और शत्रु अंक 7, 8 हैं। आप भी अपने मूलांक या जन्मांक के आधार पर देखें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।
मूलांक 1 : जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28
आज आप ऊर्जावान बने रहेंगे। आपके काम तेजी से पूरे हो जाने से मन प्रसन्न रहेगा। काम का बोझ भी कुछ कम होगा। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। पैसा आएगा और उसका सही जगह निवेश करेंगे। नौकरी और व्यापार उत्तम रहने वाला है।
- रेमेडी : आज लाल चंदन का तिलक लगाएं।
- लकी नंबर : 1, 3
मूलांक 2 : जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29
आज का दिन प्रसन्न होने का दिन है। लंबे समय से जिस काम के होने की प्रतीक्षा कर रहे थे वह आज पूरा हो सकता है। किसी प्रिय साथी से भेंट हो सकती है। आर्थिक लाभ देने वाला दिन है। परिवार में सामंजस्य बना रहेगा। नौकरी व्यवसाय ठीक चलने वाला है।
- रेमेडी : आज सफेद चंदन का तिलक लगाएं।
- लकी नंबर : 2, 4
मूलांक 3 : जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30
आज का दिन सामान्य है। सभी काम अपनी निर्धारित गति से होते रहेंगे। शारीरिक कष्ट कम होगा। जीवनसाथी से सामंजस्य बढ़ेगा। नए प्रेम संबंध मन को प्रफुल्लित करेंगे। पैसों का निवेश करेंगे। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। व्यापार ठीकठाक चलेगा।
- रेमेडी : आज हल्दी का तिलक लगाएं।
- लकी नंबर : 3, 5
मूलांक 4 : जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31
आज आपकी मुश्किलें कुछ कम होंगी। परिवार के साथ सुखद समय बिताएंगे। स्वास्थ्यगत समस्याएं भी कुछ कम होंगी। यात्राएं हो सकती हैं। आर्थिक संकटों का समाधान होगा। निवेश की योजना बनेगी। युवाओं को नौकरी के नए ऑफर मिलने वाले हैं आज।
- रेमेडी : आज अष्टगंध का तिलक लगाएं।
- लकी नंबर : 4, 6
मूलांक 5 : जन्म दिनांक 5, 14, 23
आज का दिन शांतिपूर्ण तरीके से बिताना होगा। व्यर्थ के विवादों से दूर रहने का प्रयास करें। स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। निजी संबंधों को लेकर सतर्क रहें। नौकरी में मन लगाकर काम करें। नए व्यापारिक अनुबंध सोच-समझकर ही करें। प्रेम प्रगाढ़ होगा।
- रेमेडी : आज सिंदूर का तिलक लगाएं।
- लकी नंबर : 5, 7
मूलांक 6 : जन्म दिनांक 6, 15, 24
आज का दिन सुखपूर्वक व्यतीत होगा। पारिवारिक संबंध मजबूत होंगे। भाई-बहनों से चल रहे विवादों का निपटारा होगा। नौकरी में बदलाव की संभावना प्रबल है। नए ऑफर आएं तो उन्हें तुरंत स्वीकार कर लें। साझेदारी में कोई कामकाज शुरू कर सकते हैं।
- रेमेडी : आज केसर का तिलक लगाएं।
- लकी नंबर : 6, 8
मूलांक 7 : जन्म दिनांक 7, 16, 25
दिन मंगलकारी है। कोई शुभ सूचना मिलेगी। संतानपक्ष की ओर से उत्साहजनक समाचार प्राप्त होगा। आर्थिक लाभ के अवसर आएंगे। धन आएगा और उसका खर्च अपनी भौतिक सुख-सुविधाएं बढ़ाने में करेंगे। विवाद होंगे लेकिन उनका निपटारा भी तुरंत हो जाएगा।
- रेमेडी : आज अष्टगंध का तिलक लगाएं।
- लकी नंबर : 7, 9
मूलांक 8 : जन्म दिनांक 8, 17, 26
आज का दिन मिलाजुला रहेगा। अगर संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद चल रहा है तो आज उसका फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। शारीरिक शिथिलता दूर होगी और नई ऊर्जा से काम में जुट जाएंगे। मांगलिक प्रसंगों में शामिल होंगे। नौकरी में उन्नति मिल सकती है।
- रेमेडी : आज सरसों के तेल का तिलक लगाएं।
- लकी नंबर : 8, 1
मूलांक 9 : जन्म दिनांक 9, 18, 27
दिन शुभ है। नौकरीपेशा लोगों के काम को सराहना मिलेगी। युवाओं को नए जॉब के लिए बेहतरीन ऑफर आने वाले हैं। बदलाव भी संभव है। व्यापार सुखद चलेगा। नए काम साझेदारी में शुरू करेंगे। पारिवारिक सामंजस्य बना रहेगा। विवाह के योग बनने वाले हैं।
- रेमेडी : आज कुमकुम का तिलक लगाएं।
- लकी नंबर : 9, 2












Click it and Unblock the Notifications