Ank Jyotish Rashifal 15th July: मूलांक 4 वालों के लिए दिन शुभ, जानिए बाकियों का हाल

Ank Jyotish Rashifal 15th July: आज 15 जुलाई 2023 है। आज का मूलांक 6 है जिसका स्वामी शुक्र है और भाग्यांक 2 है जिसका स्वामी चंद्र है। आज का दिन सभी मूलांक वाले जातकों के लिए अति उत्तम रहने वाला है। आज के मूलांक 6 के मित्र अंक हैं 3, 4, 5, 6, 9 और शत्रु अंक 1, 2, 7, 8 हैं। आप भी अपने मूलांक या जन्मांक के आधार पर देखें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

Ank Jyotish Rashifal 15th July:

मूलांक 1 : जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28

आज आपको थोड़ा संभलकर रहना होगा। विवादों से भरा दिन है। विपरीत स्थितियां सामने आ सकती है। जीवनसाथी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। धन खर्च की अधिकता रहेगी। कार्यस्थल पर भी तनाव हो सकता है। पारिवारिक समागम हो सकता है।

  • रेमेडी : आज लाल कागज का गोल टुकड़ा पर्स में रखें।
  • लकी नंबर : 1, 2

मूलांक 2 : जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29

आज आपके निर्णय गलत हो सकते हैं। किसी पर अंधाधुंध भरोसा करना मुसीबत का कारण बन सकता है। धन खर्च अधिक होगा। पारिवारिक मेलजोल समागम होगा। घर-परिवार में मांगलिक प्रसंग आएंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। नए कार्य प्राप्त हो सकते हैं।

  • रेमेडी : आज सफेद कागज का गोल टुकड़ा पर्स में रखें।
  • लकी नंबर : 2, 3

मूलांक 3 : जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30

आज का दिन आपके पक्ष में रहेगा। घर-परिवार और समाज में आपके कार्यों को सराहना मिलेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। नए व्यापारिक अनुबंध होंगे। नौकरी में बदलाव हो सकता है। संतान पक्ष की ओर से उत्साहजनक समाचार मिलेंगे। सेहत ठीक रहेगी।

  • रेमेडी : आज पीले कागज का चौकोर टुकड़ा पर्स में रखें।
  • लकी नंबर : 3, 4

मूलांक 4 : जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31

दिन शुभ है। मांगलिक और धार्मिक प्रसंगों में शामिल होंगे। मन में उत्साह और उमंग बनी रहेगी। धैर्य और संयम का शुभ परिणाम मिलने वाला है। नया कार्य प्रारंभ करने के लिए दिन शुभ है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। नौकरी व्यापार में उन्नति प्राप्त होगी।

  • रेमेडी : आज काले रंग का कागज का अष्टकोणीय टुकड़ा पर्स में रखें।
  • लकी नंबर : 4, 5

मूलांक 5 : जन्म दिनांक 5, 14, 23

आज दिन आपके अनुकूल रहेगा। जो काम हाथ में लेंगे वह पूरा होगा। करियर को ग्रोथ मिलेगी। युवाओं को नए जॉब ऑफर आ सकते हैं। नए स्टार्टअप में पैसा लगाएंगे और लाभ कमाएंगे। धन लाभ होगा। भूमि, भवन संपत्ति खरीदने के योग बनेंगे। सेहत ठीक रहेगी।

  • रेमेडी : आज हरे रंग का कागज का गोल टुकड़ा पर्स में रखें।
  • लकी नंबर : 5, 6

मूलांक 6 : जन्म दिनांक 6, 15, 24

समय अनुकूल है इसलिए जल्दी से वे काम कर लें जो काफी समय से अटके हुए हैं। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में आज सुधार आने के योग हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। नौकरी में बदलाव के लिए दिन शुभ है। नए व्यापारिक कार्य साथ में प्राप्त होंगे।

  • रेमेडी : आज सफेद रंग का चतुष्कोणीय कागज का टुकड़ा पर्स में रखें।
  • लकी नंबर : 6, 7

मूलांक 7 : जन्म दिनांक 7, 16, 25

आज जो काम हाथ में लें उसे पूरा अवश्य करने का प्रयास करें। काम अटकाने की आदत या आलस्य का त्याग करना होगा। रिश्तेदारों का आगमन घर में होगा। धन खर्च होगा। थोड़ी दौड़भाग रहेगी। युवाओं को करियर ग्रोथ मिलेगी। विदेश से भी ऑफर आ सकते हैं।

  • रेमेडी : आज ग्रे कागज का आठ कोण वाला टुकड़ा पर्स में रखें।
  • लकी नंबर : 7, 8

मूलांक 8 : जन्म दिनांक 8, 17, 26

अपने काम किसी और पर टालना भारी पड़ सकता है। जो भी निर्णय लें उसमें परिवार के अनुभवी लोगों के सुझाव अवश्य लें। किसी मुद्दे पर थोड़ा मानसिक भ्रम रह सकता है। स्वास्थ्य खराब होगा। परिवार के साथ यात्राओं पर जाएंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी।

  • रेमेडी : आज नीले रंग का कागज का सात कोणीय टुकड़ा पर्स में रखें।
  • लकी नंबर : 8, 1

मूलांक 9 : जन्म दिनांक 9, 18, 27

दिन अनुकूल है लेकिन कुछ बातों को लेकर क्रोध आ सकता है। ऐसे में अपनी वाणी खराब न होने दें। परिवार के कार्यों में सहयोग देना होगा। संतान को आपकी जरूरत है। उनका साथ दें। पैसों से जुड़े काम पूरे हो जाएंगे। कार्य व्यवसाय में बदलाव आज कर सकते हैं।

  • रेमेडी : आज लाल कागज का तिकोना टुकड़ा पर्स में रखें।
  • लकी नंबर : 9, 2

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+