Ank Jyotish Rashifal 15 OCTOBER : मूलांक 2 के लिए दिन शुभ , जानिए बाकियों का हाल

Ank Jyotish Rashifal 15 OCTOBER: आज 15 अक्टूबर 2023 है। आज का मूलांक 6 है जिसका स्वामी शुक्र है और भाग्यांक 5 है जिसका स्वामी बुध है। आज का दिन सभी मूलांक वालों के लिए उन्नतिदायक और सकारात्मक रहेगा। आज के मूलांक 6 के मित्र अंक हैं 3, 4, 5, 6, 9 और शत्रु अंक 1, 2, 7, 8 हैं। आप भी अपने मूलांक या जन्मांक के आधार पर देखें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

Ank Jyotish Rashifal

मूलांक 1 : जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28

आज मन प्रसन्न और सकारात्मकता से भरा रहेगा। सारे काम समय पर पूरे हो जाएंगे। परिवार और मित्रों का सहयोग मिलेगा। धन लाभ होगा। नौकरीपेशा को थोड़ी भागदौड़ रहेगी लेकिन इसका शुभ फल ही मिलेगा। नए व्यापार व्यवसाय प्रारंभ करेंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

  • रेमेडी : आज कुमकुम का तिलक लगाएं।
  • लकी नंबर : 1, 4

मूलांक 2 : जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29

आज का दिन शुभ और उन्नतिदायक है। आपके सारे काम समय पर होंगे और सफल भी होंगे। नौकरी में लाभ, व्यापार में उन्नति होगी। अविवाहितों के विवाह की बात बनेगी। दांपत्य जीवन मधुर बनेगा। नए प्रेम प्रस्ताव मिल सकते हैं। आर्थिक लाभ की स्थिति बनेगी।

  • रेमेडी : आज लाल चंदन का तिलक लगाएं।
  • लकी नंबर : 2, 5

मूलांक 3 : जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30

आज सारी परिस्थितियां आपके अनुकूल रहेंगी। संकट टल गया है इसलिए प्रसन्न होने का समय है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। धन लाभ होगा। मन प्रसन्न और सकारात्मक रहेगा। दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा। नौकरी में बदलाव के साथ लाभ होगा। व्यापार ठीक चलेगा।

  • रेमेडी : आज लाल वस्त्र पहनें।
  • लकी नंबर : 3, 6

मूलांक 4 : जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31

आज परिवार के सहयोग से आपके सारे संकट दूर हो जाएंगे। कार्यों की बाधाएं समाप्त होंगी। नए व्यापार-व्यवसाय प्रारंभ हो जाएंगे। वाहन खरीदने के योग हैं। भूमि, संपत्ति के अटके काम होंगे। आर्थिक लाभ होगा। नौकरी के नए और बड़े ऑफर आएंगे।

  • रेमेडी : आज लाल रूमाल जेब में रखें।
  • लकी नंबर : 4, 7

मूलांक 5 : जन्म दिनांक 5, 14, 23

आज का दिन मंगलप्रद रहेगा। मन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। परिवार में सामंजस्य बना रहेगा। अटके काम हो जाएंगे। घर-परिवार में भौतिक सुख-सुविधाओं की वृद्धि होगी। नौकरी में मन लगेगा। नए काम प्रारंभ करने के लिए दिन शुभ है। स्वस्थ रहेंगे।

  • रेमेडी : आज लाल कागज का तिकोना टुकड़ा पर्स में रखें।
  • लकी नंबर : 5, 8

मूलांक 6 : जन्म दिनांक 6, 15, 24

आज आपके भौतिक सुखों में वृद्धि होने वाली है। इन पर खर्च होगा। नया वाहन खरीदने के योग हैं। धन लाभ होगा। संपत्ति सुख प्राप्त होगा। पारिवारिक जीवन सुखद होगा। दांपत्य जीवन में सामंजस्य बना रहेगा। अविवाहितों के विवाह की बात आज बनने के योग हैं।

  • रेमेडी : आज लाल वस्त्र पहनें।
  • लकी नंबर : 6, 9

मूलांक 7 : जन्म दिनांक 7, 16, 25

दिन शुभ है। लाभदायक रहेगा, पैसा आएगा किंतु अपने सुखों पर खर्च भी करेंगे। पारिवारिक सामंजस्य बना रहेगा। आर्थिक प्रगति होगी। नौकरी में प्रमोशन के चांस हैं। कोई शुभ समाचार आज मिल सकता है। विवाह के योग बनेंगे। दांपत्य जीवन मधुर बनेगा।

  • रेमेडी : आज कुमकुम का तिलक लगाएं।
  • लकी नंबर : 7, 1

मूलांक 8 : जन्म दिनांक 8, 17, 26

आज का दिन शुभ है। पारिवारिक समस्याओं का निदान होगा। मन में उत्साह रहेगा। किसी विशेष काम के पूरा हो जाने से मन प्रसन्न हो जाएगा। दांपत्य का टकराव समाप्त होगा। नौकरी में उन्नति, व्यापार में लाभ होगा। नया कामकाज प्रारंभ करेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा।

  • रेमेडी : आज अपने घर में चंदन की धूप लगाएं।
  • लकी नंबर : 8, 2

मूलांक 9 : जन्म दिनांक 9, 18, 27

दिन शुभ है इसलिए सारे काम भी आसानी से पूरे हो जाएंगे। आज परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा करेंगे। काम में मन लगेगा। युवाओं को नए जॉब ऑफर आएंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। प्रेम संबंध मजबूत होने वाले हैं।

  • रेमेडी : आज लाल या कत्थई रंग के वस्त्र पहनें।
  • लकी नंबर : 9, 3

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+