Ank Jyotish Rashifal 8 September : मूलांक 3 वाले रहेंगे खुश , जानिए बाकियों का हाल

Ank Jyotish Rashifal 08 September: आज 8 सितंबर 2023 है। आज का मूलांक 8 है जिसका स्वामी शनि है और भाग्यांक 6 है जिसका स्वामी शुक्र है। सभी अंक वाले जातकों के लिए आज का दिन उत्तम वृद्धिकारक रहने वाला है। मूलांक 8 के मित्र अंक हैं 2, 3, 5, 6, 8 और शत्रु अंक 1, 4, 7, 9 हैं। इसके अनुसार अपने मूलांक या जन्मांक के आधार पर देखें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

Ank Jyotish

मूलांक 1 : जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28

आज का दिन उत्तम वृद्धिकारक है। अपने काम समय पर पूरे करें, लाभ होगा। नौकरी में शुभ उन्नतिदायक सूचना मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखद होगा। दांपत्य का टकराव दूर होगा। नए काम शुरू करेंगे। मित्रों या परिवार के साथ शुभ यात्राओं पर जाएंगे।

  • रेमेडी : आज लाल चंदन का टीका लगाएं।
  • लकी नंबर : 1, 2

मूलांक 2 : जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29

आज आपके सारे काम समय पर पूरे हो जाएंगे। अटके कार्य किसी के सहयोग से पूरे होंगे। मानसिक, शारीरिक रूप से स्वस्थ महसूस करेंगे। धन लाभ होगा। संतान सुख प्राप्त होगा। नौकरी और व्यवसाय में उन्नति होगी। दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ने वाला है।

  • रेमेडी : आज सफेद चंदन का टीका लगाएं।
  • लकी नंबर : 2, 3

मूलांक 3 : जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30

आज मन प्रसन्न रहेगा। सकारात्मक ऊर्जा से भरे रहेंगे। मानसिक शांति रहेगी। शारीरिक कष्ट कम होगा। आय के नए साधन मिलेंगे। पारिवारिक कलह दूर होगी। संपत्ति के मामले सुलझेंगे। भाई-बहनों के साथ संबंध सुधरेंगे। पारिवारिक यात्राएं हो सकती हैं।

  • रेमेडी : आज अष्टगंध का टीका लगाएं।
  • लकी नंबर : 3, 4

मूलांक 4 : जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31

दिन शुभ है। सारे काम हो जाएंगे। नए काम प्रारंभ करने के लिए दिन ठीक है। मानसिक शारीरिक शांति रहेगी। रोग दूर होंगे। खर्च की अधिकता रहेगी। नौकरी और व्यवसाय में लाभ होगा। मन प्रसन्न रहेगा। धन की आवक होगी। परिवारिक से सामंजस्य रहेगा।

  • रेमेडी : आज चंदन का तिलक लगाएं।
  • लकी नंबर : 4, 5

मूलांक 5 : जन्म दिनांक 5, 14, 23

दिन दौड़भाग वाला रहेगा। पारिवारिक कार्यों से दौड़भाग करनी पड़ेगी। आर्थिक जरूरत लग सकती है। मानसिक रूप से परेशान रहेंगे। नौकरी में तनावपूर्ण स्थितियां रहेंगी। व्यापार ठीक चलेगा। नए काम शुरू आज न करें तो ही ठीक रहेगा। स्वास्थ्य खराब हो सकता है।

  • रेमेडी : आज सिंदूर का तिलक लगाएं।
  • लकी नंबर : 5, 6

मूलांक 6 : जन्म दिनांक 6, 15, 24

अपने काम स्वयं करें। यदि आप व्यापारी हैं तो अपने कर्मचारियों पर नजर रखें, धन का धोखा हो सकता है। परिवार में कोई बीमार पड़ सकता है। पैसों की जरूरत लग सकती है। नौकरी में उन्नति होगी लेकिन उच्चाधिकारियों से अनबन हो सकती है। सतर्क रहें।

  • रेमेडी : आज केसर का तिलक लगाएं।
  • लकी नंबर : 6, 7

मूलांक 7 : जन्म दिनांक 7, 16, 25

दिन शुभ है। पारिवारिक विवादों का निपटारा होगा। भाई-बहनों से संबंधों में सुधार आएगा। मित्रों से अनबन समाप्त होगी। धन लाभ होगा। नौकरी में उन्नति होगी। नए काम शुरू करेंगे। दांपत्य का टकराव दूर होगा। नए प्रेम प्रस्ताव मिलेंगे। प्रेम में वृद्धि होगी।

  • रेमेडी : आज भस्म का टीका लगाएं।
  • लकी नंबर : 7, 8

मूलांक 8 : जन्म दिनांक 8, 17, 26

दिन मंगलकारी है। सोचे सभी काम समय पर पूरे हो जाएंगे। धन लाभ होगा। संपत्ति के कार्यों में लाभ होगा। मानसिक रूप से शांत रहेंगे। शारीरिक कष्ट दूर होगा। पारिवारिक जीवन सुखद होगा। अविवाहितों के विवाह की बात बन सकती है। स्वास्थ्य में सुधार आएगा।

  • रेमेडी : आज चंदन का टीका लगाएं।
  • लकी नंबर : 8, 9

मूलांक 9 : जन्म दिनांक 9, 18, 27

अपने काम आज स्वयं करें। दूसरों के भरोसे न रहें। आर्थिक लाभ के अवसर आएंगे लेकिन धन संचय के प्रति सजग रहना होगा। संपत्ति के कार्य निपटेंगे। धन लाभ होगा। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। पारिवारिक जीवन सुखद बनेगा। प्रेम में वृद्धि होगी। दांपत्य सुखद बनेगा।

  • रेमेडी : आज कुमकुम का टीका लगाएं।
  • लकी नंबर : 9, 1
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+