Ank Jyotish Rashifal 02 September : मूलांक 3 को मिलेगी तरक्की , जानिए बाकियों का हाल

Ank Jyotish Rashifal 02 September: आज 2 सितंबर 2023 है। आज का मूलांक 2 है जिसका स्वामी चंद्र और भाग्यांक 9 है जिसका स्वामी मंगल है। सभी अंक वाले जातकों के लिए आज का दिन उन्नतिदायक रहने वाला है। मूलांक 2 के मित्र अंक हैं 1, 2, 5, 6, 7 और शत्रु अंक 3, 4, 8, 9 हैं। इसके अनुसार अपने मूलांक या जन्मांक के आधार पर देखें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

 Ank Jyotish Rashifal

मूलांक 1 : जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28

दिन उत्तम लाभदायक रहने वाला है। घर परिवार में मेहमानों के साथ आनंदोत्सव होगा। मांगलिक प्रसंग उपस्थिति होंगे। सार्वजनिक जीवन में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सुख-समृद्धि आएगी। मित्रों से टकराव दूर करने का प्रयास करें। नौकरी में बदलाव की संभावना है।

  • रेमेडी : आज नीले रंग के कपड़े पहनें।
  • लकी नंबर : 1, 3

मूलांक 2 : जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29

आज के दिन किए गए कार्यों में पूर्ण सफलता मिलने वाली है। अटके काम किसी के सहयोग से पूरे होंगे। किसी प्रिय मित्र का संदेश आएगा या मुलाकात हो सकती है। नौकरी व्यवसाय में लाभ होगा। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। धन आगमन के मार्ग खुलने वाले हैं।

  • रेमेडी : आज नीले रंग का धागा कलाई में बांधें।
  • लकी नंबर : 2, 4

मूलांक 3 : जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30

दिन उन्नतिदायक है। परिवार के साथ सुखद समय बिताएंगे। आनंदपूर्ण माहौल में दिन बीतेगा। नौकरी में उन्नति के योग हैं। व्यापार में नए आयाम स्थापित करेंगे। नए काम शुरू करें लाभ होगा। स्वास्थ्य सुधरेगा। धन आगमन के मार्ग खुलेंगे। संपत्ति सुख प्राप्त होगा।

  • रेमेडी : आज नीला कागज जेब में रखें।
  • लकी नंबर : 3, 5

मूलांक 4 : जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31

आज कुछ ऐसे काम हो सकते हैं जिनके पूरे होने की प्रतीक्षा आप लंबे समय से कर रहे थे। आर्थिक लाभ के अवसर आएंगे। परिवार में आनंदोत्सव होगा। कार्यस्थल पर किसी से विवाद हो सकता है। व्यापारी वर्ग प्रसन्न रहेंगे। युवाओं को नए जॉब आफर मिलने वाले हैं।

  • रेमेडी : आज सिंदूर का तिलक लगाएं।
  • लकी नंबर : 4, 6

मूलांक 5 : जन्म दिनांक 5, 14, 23

दिन उत्तम है, समय का लाभ मिलेगा। नए लोगों से संबंध बनेंगे। मित्रता के अवसर आएंगे। प्रेम संबंध मजबूत होगा। दांपत्य जीवन उन्नत होगा। परिवार के साथ अच्छा वक्त बिताएंगे। नौकरी और व्यापार में उन्नति होगी। सेहत में सुधार आएगा। पारिवारिक यात्रा होगी।

  • रेमेडी : आज लाल चंदन की माला पहनें।
  • लकी नंबर : 5, 7

मूलांक 6 : जन्म दिनांक 6, 15, 24

आज किसी से व्यर्थ के विवादों में न पड़ें। अपने काम से काम रखें। कार्यस्थल पर कोई विरोधी नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर सकता है। नए काम शुरू कर सकते हैं। धन का आगमन होगा। परिवार के साथ सामंजस्य बना रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार आ सकता है।

  • रेमेडी : आज अष्टगंध का तिलक लगाएं।
  • लकी नंबर : 6, 8

मूलांक 7 : जन्म दिनांक 7, 16, 25

सामान्य दिनों की अपेक्षा आज थोड़ी राहत रहेगी। संकट कम होगा, मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ्य रहेंगे। धन लाभ होगा। संपत्ति के अटके काम आज हो सकते हैं। परिवार में मेहमान आएंगे। अवसरों का शुभ परिणाम मिलने वाला है। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे।

  • रेमेडी : आज सिंदूर का तिलक लगाएं।
  • लकी नंबर : 7, 9

मूलांक 8 : जन्म दिनांक 8, 17, 26

आज का दिन आपका है। संकटों से रक्षा होगी और आप एक सुखद जीवन की ओर अग्रसर होंगे। मांगलिक प्रसंगों में शामिल होंगे। नौकरी में बदलाव की संभावना बन रही है। नए काम प्रारंभ करें लाभ होगा। आर्थिक संकट कम होगा। स्वास्थ्य में सुधार आएगा।

  • रेमेडी : आज नीला धागा कलाई में बांधें।
  • लकी नंबर : 8, 1

मूलांक 9 : जन्म दिनांक 9, 18, 27

आज दिन सुखद है। पुराने समय में की गई मेहनत का शुभ परिणाम मिलने वाला है। नए व्यापारिक अनुबंध करेंगे। नौकरी में उन्नतिदायक योग बनने वाले हैं। रोग दूर होंगे। पैसों की बचत होगी। भौतिक सुख-सुविधाओं पर खर्च करेंगे। प्रेम प्रगाढ़ होगा।

  • रेमेडी : आज नीला कपड़ा पहनें।
  • लकी नंबर : 9, 2

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+