Ank Jyotish Rashifal 01st July: मूलांक 1 के लिए दिन लकी, जानिए बाकियों का हाल
Ank Jyotish Rashifal: आज 1 जुलाई 2023 है। आज का मूलांक 1 है जिसका स्वामी सूर्य है और भाग्यांक 6 है जिसका स्वामी शुक्र है। आज का दिन सभी मूलांक वाले जातकों के लिए उपलब्धियों वाला रहेगा। आज के मूलांक 1 के मित्र अंक हैं 1, 2, 3, 4, 5, 7, 9 और शत्रु अंक 6, 8 हैं। आप भी अपने मूलांक या जन्मांक के आधार पर देखें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

मूलांक 1 : जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28
आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। कोई बड़ा सम्मान मिल सकता है। परिवार और समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आय के नए साधन प्राप्त होंगे। संपत्ति सुख मिलेगा। दांपत्य जीवन में चल रहे टकराव दूर होंगे। करीबी मित्र का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहने वाला है।
- रेमेडी : आज चंदन की धूप घर में लगाएं।
- लकी नंबर : 1, 9
मूलांक 2 : जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29
आज का दिन विशेष है। दांपत्य और प्रेम संबंध मजबूत होंगे। स्वास्थ्य में चल रही खराबी आज पूरी तरह दूर हो जाएगी। आजीविका के नए साधनों की ओर अग्रसर होंगे। धन लाभ होगा। नौकरी में प्रमोशन के साथ बदलाव की संभावना है। युवाओं को जॉब ऑफर मिलेंगे।
- रेमेडी : आज गुग्गुल की धूप घर में लगाएं।
- लकी नंबर : 2, 8
मूलांक 3 : जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30
आज का दिन वृद्धिकारक है। समय का सदुपयोग करें लाभ ही लाभ होगा। धन-संपत्ति के मामलों में विजेता रहेंगे। कर्ज मुक्ति होगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। परिवार के साथ सुखद समय व्यतीत करेंगे। अवसरों का लाभ मिलेगा। नौकरी में उन्नति प्राप्त होगी।
- रेमेडी : आज केसर की धूप घर में लगाएं।
- लकी नंबर : 3, 7
मूलांक 4 : जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31
दिन शुभ है। लंबे समय से अटके काम आज पूरे होने के योग हैं। संपत्ति को लेकर चल रहा विवाद सुलझेगा। नौकरी में उन्नति होगी। व्यापार के लिए दिन वृद्धिकारक है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। दांपत्य का टकराव दूर होगा। कोई सम्मान मिल सकता है।
- रेमेडी : आज चंपा की धूप घर में लगाएं।
- लकी नंबर : 4, 6
मूलांक 5 : जन्म दिनांक 5, 14, 23
आज आपके भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। अपने जीवन के बारे में कोई बड़ा निर्णय ले पाएंगे। सांपत्तिक विवाद सुलझेंगे। परिवार के साथ सुखद समय बीतेगा। कार्य मनमुताबिक चलेंगे। नौकरी में बदलाव करना चाहें तो कर सकते हैं। स्वास्थ्य में तेजी से सुधार आने लगेगा।
- रेमेडी : आज लोबान की धूप घर में लगाएं।
- लकी नंबर : 5, 4
मूलांक 6 : जन्म दिनांक 6, 15, 24
आज का दिन लाभदायक है। कार्य तेजी से होंगे, हालांकि आज आपको किसी बात पर क्रोध आ सकता है और परिवार से विवाद करेंगे। मान-सम्मान प्राप्त होगा। पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। धन का आगमन होगा। भाई-बहनों के साथ धार्मिक यात्रा पर जाएंगे।
- रेमेडी : आज लेमनग्रास की धूप घर में लगाएं।
- लकी नंबर : 6, 3
मूलांक 7 : जन्म दिनांक 7, 16, 25
दिन सामान्य रहेगा। किसी को कर्ज देने और कर्ज लेने से बचें। संपत्ति को लेकर परिवार में चल रहा विवाद सुलझने के आसार आज भी नहीं हैं। नौकरी में बदलाव के लिए दिन ठीक है। नए व्यापारिक कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। धन लाभ होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
- रेमेडी : आज लोबान की धूप घर में लगाएं।
- लकी नंबर : 7, 2
मूलांक 8 : जन्म दिनांक 8, 17, 26
आज आप जो भी कार्य करें उसमें पूरा आत्मविश्वास बनाए रखें। किसी काम के प्रति दृढं संकल्पित रहना आवश्यक है। शारीरिक स्वास्थ्य का आज ध्यान रखें। अत्यधिक थकाने वाले काम न करें। आर्थिक दृष्टि से दिन सामान्य है। खर्च में कमी आएगी।
- रेमेडी : आज चंदन की धूप घर में लगाएं।
- लकी नंबर : 8, 1
मूलांक 9 : जन्म दिनांक 9, 18, 27
आज अपने कार्य स्वयं करें लाभ होगा। शारीरिक रूप से थकान अनुभव करेंगे। कुछ कार्यों में दौड़भाग करनी पड़ेगी किंतु कुछ आसानी से हो जाएंगे। माता-पिता के सहयोग और सुझाव से नए काम प्रारंभ करेंगे। धन लाभ होगा। दांपत्य और प्रेम संबंधों में लाभ मिलेगा।
- रेमेडी : आज लोबान की धूप घर में लगाएं।
- लकी नंबर : 9, 2












Click it and Unblock the Notifications