यह रूद्राक्ष है आपके पास, तो कभी नहीं होगी धन की कमी

नई दिल्ली। भगवान शिव का अत्यंत प्रिय रूद्राक्ष जीवन में समस्त प्रकार के सुख प्रदान करने में सक्षम है। इसे पहनने से कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ता, लेकिन रूद्राक्ष धारण करने में श्रद्धा और पवित्रता का ध्यान रखा जाना बहुत जरूरी है। साथ ही यह भी ध्यान रखना होता है कि आपको जो काम करवाना है उससे संबंधित रूद्राक्ष ही पहना जाना चाहिए। संसार के लगभग सभी लोगों की ख्वाहिश होती है कि उनके पास समस्त प्रकार के भौतिक सुख-सुविधाएं हों, धन-संपत्ति हो।धन की चाह रखने वालों को सात मुखी रूद्राक्ष धारण करना चाहिए। यह साक्षात महालक्ष्मी का प्रतीक होता है और इसका प्रतिनिधि ग्रह शुक्र होता है। शुक्र भौतिक सुख-सुविधाएं, भोग विलास के साधन, लग्जरी लाइफ और प्रेम का ग्रह है। इसलिए सात मुखी रूद्राक्ष धारण करने से जीवन में ये समस्त चीजें सही ढंग से ही प्राप्त होने लगती हैं। सात मुखी रूद्राक्ष धारण करने वाले व्यक्ति के जीवन में किसी चीज का अभाव नहीं रह जाता। उसे नाम, प्रसिद्धि, यश, प्रतिष्ठा और सम्मान प्राप्त होता है।

यह रूद्राक्ष है आपके पास, तो कभी नहीं होगी धन की कमी

क्या है लाभ

  • सात मुखी रूद्राक्ष पहनने वालों के जीवन से नकारात्मकता और अभाव समाप्त हो जाते हैं।
  • यह रूद्राक्ष भाग्योदयकारक होता है।
  • शुक्र ग्रह के बुरे प्रभाव भी सात मुखी रूद्राक्ष पहनने से दूर हो जाते हैं।
  • पति-पत्नी, प्रेमी-प्रेमिका के बीच प्रेम बढ़ाने और यौन सुख का प्रदाता होता है सात मुखी रूद्राक्ष।
  • यह रूद्राक्ष तनाव और अनिद्रा की समस्या भी दूर करता है।
  • अस्थमा और पाचन संबंधी परेशानियों में भी आराम पहुंचाता है।
  • अंक ज्योतिष के अनुसार जिन लोगों का अंक 8 होता है उन्हें भी सात मुखी रूद्राक्ष पहनना चाहिए।

इन लोगों के लिए ज्यादा लाभकारी

  • व्यापारियों और सर्विस क्लास लोगों को सात मुखी रूद्राक्ष जल्दी तरक्की दिलाता है।
  • जिनके जीवन में प्रेम की कमी है वे इसे धारण करें।
  • निवेश संबंधी कार्य से जुड़े लोगों को 7 मुखी रूद्राक्ष पहनना चाहिए।
  • Read Also:23 अक्टूबर से 29 अक्टूबर तक का राशिफल
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+