शुक्र का धनु राशि में प्रवेश, प्रभावित होगा जीवन...

यदि शुक्र उच्च का है तो जीवन में हर भौतिक सुख की प्राप्ति होती है और यदि नीच का है तो लाइफ में भौतिक चीजों की कमी बनी रहती है।

लखनऊ। आकाश मण्डल का सबसे चमकीला ग्रह शुक्र 7 नवम्बर से बृहस्पति की राशि धनु में ही गोचर करना प्रारम्भ कर देगा। भौतिक सुख-सम्पदाओं का मालिक शुक्र दुनिया की हर शान-शौकत वाली वस्तुओं पर अपना कब्जा जमाये हुये। यदि शुक्र उच्च का है तो जीवन में हर भौतिक सुख की प्राप्ति होती है और यदि नीच का है तो लाइफ में भौतिक चीजों की कमी बनी रहती है।

आइये जानते है शुक्र ग्रह के राशि परिवर्तन से विभिन्न राशियों पर क्या-क्या असर पड़ेगा।

  • मेष- आपके भाग्य भाव में शुक्र गोचर करेगा जिससे जो लोग विदेश जाने के इच्छुक है उनकी मुरीद पूरी हो सकती है। धर्म-कर्म में रूचि बढ़ेगी एंव कार्य योजनाओं में किया गया निवेश लाभप्रद साबित होगा।
  • वृष-इस राशि के लोगों के शुक्र बहुत अच्छा फल नहीं देगा। शुक्र का अष्टम भाव में गोचर करना अचानक जीवन साथी या प्रेम सम्बन्धों में तनाव की स्थिति उत्पन्न कर सकता है। कुछ लोगों को वाहन से छोटी-मोटी चोट लग सकती है।
  • मिथुन- शुक्र का सप्तम भाव में रहने से कुछ लोगों के वैवाहिक जीवन के लिए अनुकूल है एंव अविवाहित लोगों के रिश्ते आयेंगे। प्रेम सम्बन्धों को लेकर भी स्थिति सामान्य बनी रहेगी। स्थान परिवर्तन के इच्छुक कर्मचारियों व अधिकारियों के लिए समय शुभ है।
  • कर्क- आपके छठें भाव में शुक्र गोचर करेगा। छठा भाव रोग व शत्रुओं का होता है। कुछ लोगोें को बदलते हुये मौसम को ध्यान में रखकर स्वास्थ्य का ख्याल रखें। किसी पर भी बेवजह का टीका-टिप्पणी करने से बचें अन्यथा विवाद हो सकता है।
  • सिंह- इस राशि में पंचम भाव में शुक्र भ्रमण करेगा। प्रेमी वर्ग के लिए यह समय काफी रोमांटिक साबित होगा। राय-मशविरा लेकर ही नयें कार्य पर विचार करें। विद्यार्थी वर्ग के लिए भी धनु का शुक्र बेहतरीन परिणाम देगा।

आगे की बात तस्वीरों में

कन्या

कन्या

इस राशि वाले लोगों के लिए चतुर्थ भाव का शुक्र भौतिक वस्तुओं की खरीद्दारी करवा सकता है। वाहन, भवन आदि पर निवेश होने की भी सम्भावना है। कुछ लोगों को माता की तरफ से लाभ मिल सकता है।

तुला

तुला

तृतीय भाव का शुक्र विपरीत लिंग से अच्छे रिश्ते बनवायेगा एंव पराक्रम व साहस में वृद्धि करायेगा। मानसिक उर्जा में वृद्धि होगी। लेखन से जुड़े लोगों के लिए धनु का शुक्र अच्छे फल देगा। किसी अनजान के सहयोग से कोई काम बन सकता है।

वृश्चिक

वृश्चिक

इस राशि वाले लोगों के लिए धनु का शुक्र परिवार में खुशनुमा माहौल उत्पन्न करेगा। परिवार में कोई नन्हा सदस्य बढ़ सकता है। सम्बन्धों को जिन्दा रखने के लिए टच में बने रहना आवश्यक है। प्रेमी वर्ग मौज-मस्ती करने में मशगूल रहेंगे।

धनु

धनु

प्रथम भाव का शुक्र आपके व्यक्तित्व में निखार लायेगा जिससे लोगों का आपके प्रति स्वतः ध्यान आकृष्ट होगा। मन के जीते-जीत है और मन के हारे-हार है। इसलिए मन से मजबूत बने रहने की आवश्यकता है वरना आये हुये अवसर आप खो देंगे।

मकर

मकर

12वें भाव का शुक्र कुछ लोगों का अधिक व्यय करा सकता है। वाहन आदि सुख-सुविधा का भरपूर आनन्द प्राप्त होगा। वृद्ध लोगों को महिलाओं से दूर रहना होगा अन्यथा प्रतिष्ठा पर ऑच आने की आशंका है। सोंच-समझकर ही निर्णय लें।

कुम्भ

कुम्भ

इस राशि वालों के लिए लाभ भाव का शुक्र कुछ लोगों के जीवन में नये प्रेम-प्रसंग का आगाज कर सकता है। मित्रों की ओर से हर प्रकार की सहायता मिलने की पूरी उम्मीद दिख रही है। अधिक भावुकता में आकर निर्णय न लें।

मीन

मीन

दसवें भाव का शुक्र इस राशि वाले लोगों को पद-प्रतिष्ठा का लाभ दिलायेगा। करियर व व्यवसाय की दिशा में किया गया प्रयास सार्थक सिद्ध होगा। कुछ लोगों को अचानक लाभ भी हो सकता है। प्रेमी वर्ग के लिए समय अनुकूल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+