क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

1 सितम्बर 2016 को खगास सूर्य ग्रहण, क्या होगा राशियों पर प्रभाव?

By पं. अनुज के शुक्ल
Google Oneindia News

भाद्रपद अमावस्या दिनांक 1 सितम्बर 2016 ई. को ग्रहण होगा। यह ग्रहण अफ्रीका महाद्वीप, हिन्द महासागर एंव आस्ट्रेलिया के पूर्वी तटवर्ती भू-भाग, अण्टाकार्टिका में दृश्य होगा। यह ग्रहण सिंह राशि और पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में हो रहा है।

 1 सितम्बर को सूर्यग्रहण लेकिन परेशान हैं गर्भवती महिलाएं, क्यों? 1 सितम्बर को सूर्यग्रहण लेकिन परेशान हैं गर्भवती महिलाएं, क्यों?

ग्रहण का स्पर्श, मोक्षादि इस प्रकार है

  • ग्रहण स्पर्श-मध्यान्ह 12 बजकर 48 मि. पर होगा।
  • ग्रहण मध्य-अपरान्ह 2 बजकर 48 मि. पर होगा।
  • ग्रहण मोक्ष-सांय 4 बजकर 24 मि.पर होगा।

1 सितम्बर 2016 गुरूवार को खग्रास सूर्य ग्रहण के समय ग्रह योगों की स्थिति बहुत खराब दिख रही है। ग्रहों की इस स्थिति से विश्व की समस्यायें बढ़ेगी। इस ग्रहण का सर्वाधिक प्रभाव अफ्रीकी देशों पर पड़ेगा। इन अनेक देशों में अशान्ति व सत्ता संघर्ष रहेगा। पूर्वी एशिया के देशों मौसम तथा तूफान, भूकम्प से लोगों को पीड़ा हो सकती है। भारत में इस ग्रहण के बाद नेताओं के आचरण में कुछ सुधार आने की उम्मीद है।

2016 में कब-कब पड़ेंगे सूर्य ग्रहण एवं चंद्र ग्रहण?

दक्षिणी-पूर्वी समुद्रतटीय क्षेत्रों में तूफान, भूकम्प व चक्रवात आने की आशंका रहेगी। मैदानी भागों में अचानक मौसम बिगड़ने से लोगों को कष्ट होगा। विश्व की अर्थव्यस्था सुधारने के लिए आपस में द्विपक्षीय और बहुपक्षीय वार्तायें होगी लेकिन आपस में सहमति न हो पाने से संकट बना रहेगा। इस सूर्य ग्रहण के कारण भारत और पाकिस्तान में कशमीर मुद्दे को लेकर तनातनी का महौल बना रहेगा। ऐसे संकेत भी नजर आ रहे है कि कारगिल जैसी घटना फिर से घटित हो सकती है।

ग्रहण से पहले जानिए चंद्रमा के बारे में 10 रोचक बातें..

आइये जानते हैं कि सूर्य ग्रहण का विभिन्न राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा?

मेष

मेष

कुछ लोगों को सामाजिक अपयश का सामना करना पड़ सकता है। वाणी पर नियन्त्रण रखने की आवश्यकता है। काम-धन्धे में अड़चने आयेंगी परन्तु आपके विवके से पुनः गाड़ी पटरी पर आ जायेगी।

वृष

वृष

कार्यो में सफलता प्राप्त होगी। परिवार में सुखद वातावरण बना रहेगा। स्वास्थ्य से संबधित कुछ लोगों को दिक्कते हो सकती है। राय-मशविरा लेकर ही कार्य करें।

मिथुन

मिथुन

कुछ लोगों को आर्थिक लाभ हो सकता है। रोजमर्रा की वस्तुओं की खरीद्दारी करने से मन आशावादी बनेगा। सोंच-विचार कर लिए गये निर्णय ही लाभप्रद ही होंगे।

कर्क

कर्क

नये कार्यो में ज्यादा निवेश से बचना होगा अन्यथा हानि हो सकती है। जीवन के प्रति आशावादी विचार रखने की जरूरत है। घर-गृहस्थी में खर्चो की वृद्धि होगी।

सिंह

सिंह

कुछ लोगों को शारीरिक व मानसिक पीड़ा हो सकती है। भाईयों से मन-मुटाव भी सम्भव है। वाणी पर नियंत्रण रखना होगा अन्यथा कर्मचारी आपसे रूष्ट हो सकते है।

कन्या

कन्या

व्यय की अधिकता बनी रह सकती है जिस कारण आप मानसिक रूप से व्यथित रहेंगे। दोस्तों पर धन का अधिक व्यय करने से बचना होगा। घरेलू मामलों में स्थितियॉ सामान्य बनी रहेगी।

तुला

तुला

समय की उपयोगिता व अवसरों को पहचानकर आप लाभ प्राप्त कर सकते है। नयें कार्यो को शुरू करने के लिए यह समय अनुकूल है। बेवजह के झगड़ों से दूर रहना ही होशयारी है।

वृश्चिक

वृश्चिक

सोंच-समझकर ही कहीं पैसा लगायें अन्यथा आर्थिक क्षति हो सकती है। कुछ लोग अपनी जीविका को लेकर चिंतित हो सकते है। वाहन की गति में नियंत्रण बनाये रखने की जरूरत है।

धनु

धनु

घर व परिवार को लेकर चिंता बनी रह सकती है। जीवन साथी के स्वास्थ्य को लेकर भी मन व्यथित रह सकता है। बेवजह किसी पर आशंका करने से स्वंय का म नही परेशान होगा।

मकर

मकर

कुछ लोगों को भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। परिवार में आपसी सहयोग से ही विकास संभव है। आर्थिक स्थिति में पहले की अपेक्षा बेहतरी आने की उम्मीद है।

कुम्भ

कुम्भ

जीवन साथी को किसी प्रकार का कष्ट संभव है। दाम्प्त्य जीवन में तालेमल बनाकर रखने से बड़ी से बड़ी मुसीबत का भी डटकर सामना कर सकते है। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बरतना ठीक नहीं है।

मीन

मीन

कुछ लोगों पर इस समय रोग हावी हो सकता है। अतः खान-पान पर सावधानी बरतें। आय व व्यय में समानता की स्थिति बनी रहेगी। क्रोध पर नियंत्रण रखें अन्यथा किसी से टकराव हो सकता है।

Comments
English summary
The eclipse of September 01, 2016 would be Annular Solar Eclipse.It would not be Total Solar Eclipse as the shadow of moon would cover only 97% of the Sun.
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X