भारत के लिये कैसा रहेगा साल 2016?

वक्त गुजरता रहा, परिस्थितियां बदलती रहीं और ख्वाहिशें दिन पर दिन बढ़ती रहीं। 2015 भारत के लिये काफी वाइबरेंट रहा। हर क्षेत्र में विकास ने तेज रफ्तार पकड़ी है। वर्ष दर वर्ष भारत अपनी रक्षा शक्ति, सहयोग, सह्रदयता, संस्कृति और बौद्धिक बल से पूरे विश्व में धाक जमाये हुये है। आइये जानते हैं वर्ष 2016 भारत के लिए क्या-क्या परिवर्तन लेकर आयेगा?

31 दिसम्बर रात्रि 12 बजे कन्या लग्न रहेगी। इस समय की जन्मपत्री के आधार पर यह जानने की कोशिश करते हैं कि भारत का नववर्ष कैसा रहेगा-

  • इस कुण्डली का वर्षेश बुध है, जो लग्नेश होकर पंचम भाव में स्थिति है। मन शान्त रहेगा एंव राजा को कीर्ति से लाभ होगा। राजा के अपेक्षित कार्य पूर्ण होंगे जिससे यश की प्राप्ति होगी।
  • भारत की वर्ष कुण्डली में मुंथा प्रथम भाव में स्थित है। भारत के शत्रु दोस्ती का हाथ बढ़ाने के लिए मजबूर होंगे। नाना प्रकार के उद्योग लगेंगे जिससे बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा। मुंथा वर्ष लग्न है, अतः शुभदायक है। पूर्व से चले आ रहे विवादों का निपटारा होगा।

पाकिस्तान से संबंध

  • पाकिस्तान और चीन की नाम राशियां क्रमशः कन्या और मेष हैं। वर्ष कुण्डली में पाकस्तिान की नाम राशि कन्या प्रथम भाव में है, जिसमें राहु बैठा है। राहु विष व खून-खराबे का संकेतक होता है। अतः भारत चाहे जितना पाकिस्तान से दोस्ताना रुख अपनाये, पाकिस्तान अपनी दुष्ट हरकतों से बाज नहीं आयेगा। चीन की नाम राशि अष्टम भाव में है, इसलिए चीन भी राजनैतिक षडयन्त्र रचकर भारत को नीचा दिखाने का प्रयास करता रहेगा।

2016 में क्या कह रहे हैं नरेंद्र मोदी के सितारे | 2016 की अद्भुत खगोलीय घटनाएं

और क्या-क्या कह रहे हैं भारत के सितारे, पढ़ें स्लाइडर में-

जीएसटी जैसे कानून पास होंगे

जीएसटी जैसे कानून पास होंगे

भारत की नाम राशि धनु है, जो वर्ष कुण्डली में चतुर्थ भाव में स्थित है। धनु का स्वामी गुरू द्वादश भाव में चन्द्र के साथ बैठकर गजकेसरी योग का निर्माण कर रहा है। चतुर्थ भाव संसद का संकेतक भाव भी है, इसलिए महिला सुरक्षा, जीएसटी आदि प्रकार के अनेक कानून पारित होंगे।

महंगाई कम होगी

महंगाई कम होगी

वर्ष के मध्य तक मॅहगाई में कमी आयेगी एंव विकास दर में वृद्धि होगी। इस वजह से आम जनता के बीच सरकार के प्रति सकारात्मक नजरिये में बढ़ावा होगा।

पीठ में छूरी भोक सकता है पाक

पीठ में छूरी भोक सकता है पाक

पाकिस्तान मौका मिलते ही पीठ में छूरी भोंकने का काम कर सकता है। लिहाजा भारत को सावधान रहना होगा। मार्च से जून के बीच पाकिस्तानी आतंकी पकड़े जा सकते हैं।

जीएसटी जैसे कानून पास होंगे

जीएसटी जैसे कानून पास होंगे

भारत की नाम राशि धनु है, जो वर्ष कुण्डली में चतुर्थ भाव में स्थित है। धनु का स्वामी गुरू द्वादश भाव में चन्द्र के साथ बैठकर गजकेसरी योग का निर्माण कर रहा है। चतुर्थ भाव संसद का संकेतक भाव भी है, इसलिए महिला सुरक्षा, जीएसटी आदि प्रकार के अनेक कानून पारित होंगे।

कानून और ज्यादा सख्त होगा

कानून और ज्यादा सख्त होगा

षष्ठेश शनि अपने मित्र शुक्र के साथ पराक्रम भाव में बैठा है। विरोधी कूटनीतिक तौर पर परास्त होंगे। शनि अन्याय के खिलाफ रहता है, इसलिए अन्याय और अत्याचारियों को सजा अवश्य मिलेगी।

विदेश नीति से मिलेंगे लाभ

विदेश नीति से मिलेंगे लाभ

वर्ष कुण्डली में मुंथा बुध की राशि कन्या में होने से भारत की आर्थिक प्रगति होगी एंव विदेशी निवेश में भी वृद्धि होगी। विदेशों से ज्ञान-विज्ञान का आदान-प्रदान होगा।

आतंकी हमले की आशंका

आतंकी हमले की आशंका

आतंकवाद के बादल भारत पर मंडराते रहेंगे। अतः भारत को अपने खुपिया तन्त्र को काफी सक्रिय व सतर्क रखना होगा अन्यथा आतंकवाद के काले बादल बरसकर भयावह मंजर पैदा कर सकते हैं।

संयुक्त राष्ट्र का स्थाई सदस्य बनेगा भारत

संयुक्त राष्ट्र का स्थाई सदस्य बनेगा भारत

सूर्य और मंगल अच्छी पोजीशन में है, जिस कारण विश्व पटल पर भारत की साख में वृद्धि होगी। ऐसे संकेत भी नजर आ रहें है कि वर्ष 2016 में भारत संयुक्त राष्ट्र संघ का स्थायी सदस्य बन जायेगा।

हो सकती है बड़े नेता की हानि

हो सकती है बड़े नेता की हानि

वर्ष की शुरूआत में किसी बड़े नेता की हानि होने के संकेत नजर आ रहे हैं। लेकिन हम ईश्वर से सभी के अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हैं।

महंगाई कम होगी

महंगाई कम होगी

वर्ष के मध्य तक मॅहगाई में कमी आयेगी एंव विकास दर में वृद्धि होगी। इस वजह से आम जनता के बीच सरकार के प्रति सकारात्मक नजरिये में बढ़ावा होगा।

मौसम का उपद्रव

मौसम का उपद्रव

25 अगस्त को चन्द्रमा रोहिणी शकट भेद कर रहा है। पूर्वोत्तर भारत में अगस्त के शुरूआत में वर्षा व भू-स्खलन से हानि होगी। महीने के अन्त में महाराष्ट्र, कर्नाटक के तटीय प्रदेश में मौसम उपद्रव करेगा।

भूकंप व विनाशकारी आपदाएं

भूकंप व विनाशकारी आपदाएं

25 अगस्त से लेकिर 30 सितंबर के बीच जापान से लेकर चीन और पूर्वी एशिया में जुलाई और अगस्त में वर्षा व बाढ़ का प्रभाव हो सकता है, जिसका असर भारत पर भी पड़ेगा। वहीं इस साल बड़े भूकंप की आशंका भी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+