Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

8-9 मार्च के सूर्य ग्रहण के 12 राशियों पर प्रभाव

कानपुर (पं. सुरेंद्र कुमार शुक्ल)। सूर्य ग्रहण को लेकर लोगों में संशय बरकरार है। कईयों का कहना है कि इसका प्रभाव भारत पर नहीं पड़ेगा, क्योंकि सूर्योदय के थोड़ी ही देर बाद ग्रहण समाप्त हो जायेगा। लेकिन अगर ज्योतिर्विज्ञान की मानें तो ग्रहण महज ग्रहों में परिवर्तन मात्र है। जाहिर है इसका प्रभाव अन्य ग्रहों से संबद्ध राशियों पर जरूर पड़ेगा।

बुधवार को पड़ने वाले ग्रहण के वक्त सूर्य पूर्वभद्रा और बृहस्पति के नक्षत्रों में होगा और राहू उत्तरफागुनी नक्षत्र में। इस समय सूर्य एवं चंद्रमा केतु के साथ पहले से ही कुंभ राशि में विराजमान हैं और शनि के अलावा बाकी सभी ग्रह इस ग्रहण से प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से प्रभावित हो रहे हैं इसलिये सभी राशियों पर इस ग्रहण का अलग-अलग तरह से प्रभाव पड़ेगा।

देखें- 8-9 मार्च को पड़ने वाले सूर्य ग्रहण का समय

कन्या और मेष को छोड़ कर बाकी सभी राशियों के लोगों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। मार्च 2016 में सभी को जीवन के हर पड़ाव पर सावधान रहने की जरूरत है। कोई नई साझेदारी मत बनायें, नये संबंध मत बनायें और किसी से वादा मत करें। परिवार और कार्यस्थल में सुख-शांति बनाये रखने के प्रयास करें।

राशियों पर पड़ने वाले प्रभाव को आप नीचे स्लाइडर में पढ़ सकते हैं-

ग्रहण के प्रभाव

ग्रहण के प्रभाव

8-9 मार्च के अलग-अलग राशियों पर पड़ने वाले प्रभाव आप आगे पढ़ सकते हैं-

मेष

मेष

मेष: इस ग्रहण का कोई असर मेष राशि के लोगों पर नहीं पड़ेगा। बृहस्पति आपका भाग्योदय करेगा और मंगल आपकी रक्षा करेगा।

वृष

वृष

वृष: कोई कार्य जल्दबाजी में मत करें। फैसले लेने से पहले विशेषज्ञों व बड़ों की राये लें। छोटी सी चूक बड़ी समस्या खड़ी कर सकती है।

मिथुन

मिथुन

मिथुन: आपके सितारे प्रबल हैं। इस ग्रहण का आप पर कोई असर नहीं पड़ेगा। ब्रहस्पति के प्रभाव से आपको सफलता जल्द मिलेगी।

कर्क

कर्क

कर्क: ग्रहण का प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। आप खून की कमी, लो ब्लड प्रेशर, पाचन समस्या आदि से ग्रसित हो सकते हैं।

सिंह

सिंह

सिंह: ग्रहण के प्रभाव के चलते आप अनिद्रा के शिकार हो सकते हैं। परिवार में खटपट हो सकती है। कमजोरी आ सकती है।

कन्या

कन्या

कन्या: इस ग्रहण का कोई असर मेष राशि के लोगों पर नहीं पड़ेगा। शनि के सकारात्मक प्रभाव से आप हर कार्य में सफल होंगे।

तुला

तुला

तुला: इस दौरान आप कई चीजों को लेकर असमंजस में रहेंगे। कार्य क्षेत्र में सफलता की प्रबल संभावनाएं हैं।

वृश्चिक

वृश्चिक

वृश्चिक: मंगल ग्रह के प्रभाव से आप हर संकट से दूर रहेंगे। आपको हानि पहुंचाने वाले स्वयं नष्ट हो जायेंगे।

धनु

धनु

धनु: आपका जीवन उथल-पुथल हो सकता है। धैर्य बनाये रखें, क्योंकि काम बिगड़ भी गये तो क्या, जल्द सबकुछ अच्छा हो जायेगा।

मकर

मकर

मकर: आप आने वाले कुछ दिनों तक व्यवसायिक कार्यों में थोड़े नरवस रहेंगे। परिवार में कलह की आशंका है, आपका ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है।

कुंभ

कुंभ

कुंभ राशि वालों को अगले दस-पंद्रह दिनों में कोई बीमारी लग सकती है। मन अशांत रहेगा और बनते हुए कार्यों के बिगड़ने की आशंका है।

मीन

मीन

मीन: सफलताएं आपके कदम चूमेंगी। बहुत जल्द आपको व्यवसायिक कार्यों में नया पद मिल सकता है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+