दिल्ली के चुनाव में भाजपा को जीत दिलायेंगे अमित शाह के सितारे

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का खास सिपहसालार माना जाता है। साल 2014 अमित शाह के लिए बहुत ही बेहतरीन रहा।


अमित शाह के नेतृत्व में भाजपा ने कई राज्यों के चुनाव जीते, वहीं लोकसभा चुनाव में भी अमित शाह का प्रदर्शन बहुत अच्छा रहा। अमित शाह की काबिलियत देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया।

प्राप्त जन्म कुंडली के अनुसार अमित शाह का जन्म 22 अक्टूबर, 1964 को मुंबई में हुआ। कुंभ राशि के स्वगृही शनि ने इनके भाग्य का सितारा बुलंद किया है। महाभाग्यशाली योग इनकी कुंडली में विद्यमान है। राहु, मंगल की युति के कारण इनकी कुंडली में अंगारक योग बन रहा है।

कैसा रहेगा साल 2015?

सितारे कहते हैं कि वर्तमान ग्रह स्थितियां अमित शाह के लिए एकदम उपयुक्त है। भाग्य स्थान का बृहस्पति इनके भाग्य को और चमका रहा है। साल 2015 में शनि, बृहस्पति व राहु-केतु का गोचरीय परिभ्रमण इनकी ख्याति, प्रतिष्ठा व यश में लगातार वृद्धि करेगा। पार्टी व सरकार के महत्वपूर्ण निर्णयों में इनकी भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी।

ज्योतिषीय गणना कह रही है कि अमित शाह के सितारे भाजपा के लिये उत्प्रेरक का काम करेंगे और दिल्ली चुनाव में पार्टी को पूर्ण बहुमत से जीत दिलायेंगे।

PREVIOUS- राजनाथ सिंह का 2015 में भविष्यफल। NEXT- स्मृति ईरानी का वार्ष‍िक राश‍िफल 2015।

लेखक का संपर्क सूत्र- [email protected]

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+