पूर्ण होंगे हर कार्य उसके लिए करने होगें ये उपाय

आप-अपने घर से किसी कार्य के लिए निकलते है, तो आशा रहती है कि आज यह कार्य पूर्ण हो जायेगा। किन्तु जब वहां पहुंचते है, तब अनेक प्रकार की नेक-नुकुस के कारण आपका कार्य अधूरा रह जाता है और आप निराशा के साथ घर लौटते हुये अफसोस करते है कि आज का समय भी बर्बाद हुआ और कार्य ही भी पूरा नहीं हो पाया।

क्या आप नहीं चाहते कि आप जिस दिन जाये उस दिन कार्य पूर्ण करके ही लौटे, पर सोचते होगें क्या करें कैसे करें ?

आइये हम आपको बताते है कि किसी कार्य के लिए निकलने से पहले आप-अपनी राशि के अनुसार क्या उपाय करें जिससे आपको कार्य में सफलता मिलें

मेष-इस राशि का स्वामी मंगल है। मंगल ग्रह को प्रसन्न करने के लिए आप कुमकुम का तिलक या बजरंग बली के मन्दिर में 11 गुलाब चढ़ाकर कार्य के लिए निकलने से आपको सफलता मिलेगी।

वृष-इस राशि का स्वामी शुक्र है। इसलिए आपको किसी काम के निकलने से पूर्व दही खाकर और दही का तिलक लगाकर घर से निकलने चाहिए।

मिथुन-इस राशि वाले लोग लटजीरा की जड़ का तिलक लगाकर काम के लिए निकलने से कार्य में सफलता मिलती है।

कर्क- आपकी राशि का स्वामी चन्द्रमा है। चन्द्र को प्रसन्न करने के लिए सफेद चन्दन में थोड़ा दूध मिलाकर तिलक लगानें कार्य में सफलता प्राप्त होगी।

सिंह-इस राशि के लोग कार्य के लिए निकलने से पूर्व सूर्य देव को जल में गुलाब मिलाकर जल अर्पित करें एंव लाल चन्दन का तिलक लगाने से सफलता अवश्य मिलेगी।

कन्या-आपकी राशि का स्वामी बुध ग्रह है। इसे प्रसन्न करने के लिए आप अष्टगंध का तिलक लगाकर घर से निकलेंगे तो कार्य पूर्ण होगा।

तुला-इस राशि के जातक पनीर खायें एंव कोई सफेद फूल जेब में डालकर कार्य के लिए निकले से सफलता मिलेगी।

वृश्चिक-आपकी राशि का स्वामी मंगल है। इसे अपने अनुकूल फल देने के लिए सिन्दूर का तिलक लगाना होगा और हनुमान चालीसा पढ़कर घर से निकलने से कार्य में सफलता मिलती है।

धनु- इस राशि का स्वामी गुरू है। गुरू को प्रसन्न करने के लिए आप घर से निकलने से पहले केसर का तिलक लगायें। ऐसा करने से आपको कार्य में सफलता मिलेगी।

मकर-इस राशि के स्वामी शनि को खुश करने के लिए कार्य के लिए निकलने से पूर्व काजल का तिलक लगाने से कार्य के पूर्ण होने की सम्भावना बढ़ जाती है।

कुम्भ-आपके राशि का मालिक शनि है। शनि देव को प्रसन्न करने के लिए आप काले तिलों को पीसकर उसमें थोड़ा गंगा जल मिलाकर तिलक लगानें से कार्य में सफलता मिलती है।

मीन-इस राशि के जातक किसी कार्य के निकलने से पूर्व हल्दी में थोड़ा गुलाब जल मिलाकर तिलक लगानें से कार्य में सफलता मिलती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+