Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

ज्योतिष से सवाल- मैं सरकारी जॉब में हूं, मेरा लखनऊ स्थानान्तरण कब-तक होगा?

1-नाम- मोनिका चैरसिया
जन्म तिथि- 28 अगस्त 1984
जन्म समय- रात्रि 11:30 मिनट
जन्म स्थान- लखनऊ, यूपी।

सवाल-गुरू जी, मैं सरकारी जॉब में हूं। मेरा इलाहाबाद से लखनऊ स्थानान्तरण कब-तक होगा।

जवाब- मोनिका जी, आपका जन्म वृष लग्न में हुआ है। लग्न में राहु बैठा है, जिससे आपके दिमाग में अस्थिरता की स्थिति बनी रहती है। आपकी कुण्डली में स्थानान्तरण का कारक भाव सप्तम है, जिसमें वृश्चिक का मंगल बैठा है। वर्तमान में राहु की दशा व शुक्र की अन्तर दशा चल रही है। मई 2015 से अक्टूबर 2015 के मध्य आपकी कुण्डली में स्थान परिवर्तन का योग बन रहा है।

उपाय-आप साढ़े 10 रत्ती का इटैलियन मूंगा चांदी या ताम्बे की अंगूठी में बनवाकर अनामिका अॅगुली में शुद्ध करके गुरूवार को धारण करें।

Questions related to study, health, marriage and Job get answers

2-नाम- अमित सोलंकी
जन्म तिथि- 02 अक्टूबर सन् 1993
जन्म समय- सांय 4: 47 मिनट
जन्म स्थान- अहमदाबाद, गुजरात।

सवाल- मेरी लब मैरिज होगी या अरेन्ज मैरिज ?

जवाब- अमित जी, आपका जन्म सिंह लग्न में हुआ है। आपके पंचम भाव में गुरू की धनु राशि पड़ी है एंव सप्तम भाव में वक्री शनि बैठा है। प्रथम भाव में सिंह का शुक्र स्थित है। शुक्र व शनि का आपस में दृष्टि सम्बन्ध है। अतः आपके प्रेम विवाह में बाधायें आने के संकेत है। फिर भी यदि दोनों तरफ से प्रयास बेहतर ढंग से किये गये तो सफलता अवश्य मिलेगी।

उपाय- साढ़े 7 रत्ती का पोखराज सोने की अंगूठी में बनवाकर दिन गुरूवार को शुद्ध करके तर्जनी अॅगुली में धारण करें। माॅ कात्यानी देवी की आराधना करें।

3- नाम- मृत्युंजय कुमार
जन्म तिथि- 09 जून 1984
जन्म समय- रात्रि 10 बजे।
जन्म स्थान- मुज्जफरपुर, बिहार।

सवाल-कृपया बताये मेरी कुण्डली में पुत्र व नौकरी का योग है।

जवाब- मृत्युंजय जी, आपका जन्म मकर लग्न में हुआ है। आपके पंचम भाव में सूर्य, बुध, शुक्र व राहु एक साथ बैठे है। पंचम भाव पर मंगल की अष्टम दृष्टि है, इसलिए गर्भस्थ शिशु की मृत्यु होने की आशंका है। सन्तान की प्राप्ति होगी लेकिन थोड़ी देरी से होगी। आपकी कुण्डली में सूर्य की स्थिति बुहत अच्छी नहीं है, इसलिए आपको सरकारी नौकरी के लिए काफी संघर्ष करना पड़ेगा।

उपाय- साढ़े 9 रत्ती का मूंगा तांबे की अॅगूठी में बनवाकर दिन मंगलवार को शुद्ध करके अनामिका अॅगुली में धारण करें। प्रत्येक मंगलवार को हनुमान जी का बन्दन करें।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+