Dream Analysis: सपने में लगी भूख या उड़ाई दावत

तमाम शोधों के बाद पता चला कि सोते वक्त इंसान जो सपने देखता है वह असल में उसी का खुद का सेल्फ-असेसमेंट और उसकी वर्तमान सोच को दर्शाता है। वैज्ञानिक कहते हैं कि हमारे सपने हमारे अवचेतन मन की एक खिड़की का काम करते हैं। उस खिड़की में झांक कर हम स्वयं के बारे में जान सकते हैं।

सपने हमारे भविष्य को आकार देने में उपयोगी साबित हो सकते हैं। जो सपने सोते वक्त हम देखते हैं, उनके अर्थ समझने में हम सक्षम हैं। इसलिए, हम आसानी से अपने भविष्य की जटिल एल्गोरिदम को डिकोड कर सकते हैं। यहां हम बात करने जा रहे हैं पांच सपनों की, जो हमें हमारे निकटतम भविष्य के बारे में बताते हैं।

आप भूख से मर रहे हैं

अगर सपने में आपको बहुत ज्यादा भूख लगती है तो इसका मतलब जीवन के कुछ पहलुओं में असंतोष व्याप्त है। हो सकता है जिसे आप चाहते हैं उसका प्यार आपको नहीं मिल पा रहा है। जो सम्मान आप चाहते हैं वो नहीं मिल रहा, जो प्रभाव आप डालना चाहते हैं उसमें अक्षम हैं या जिस प्रतिष्ठा को आप पाना चाहते हैं, उससे दूर हैं। ऐसे सपने का मलब है आप उन चीजों को हर हाल में हासिल करना चाहते हैं, जो आपको चाहिये।

निकटतम भविष्य में- ऐसे सपने आने का मतलब बहुत जल्द आपकी इच्छाएं या मुरादें पूरी होंगी।

और अगर आप उड़ा रहे हैं दावतें तो?

अगर आपने सपना देखा कि आप दावत उड़ा रहे हैं। ढेर सारा भोजन आपके सामने रखा हुआ है तो इसका मतलब यह है कि आप जीवन में बहुत खुश हैं। भोजन रीयल लाइफ में सुख, आनंद और भोग का प्रतिनिधित्व करता है। सपने में आप कोई एक चीज खा रहे हैं, लेकिन ढेर सारे अन्य पकवान आपके सामने रखे हैं, और आप उन्हें हाथ भी नहीं लगा रहे हैं। तो इसका मतलब आप रीयल लाइफ में अपनी कुछ जिम्मेदारियों को भूल रहे हैं।

निकटतम भविष्य- जिम्मेदारियां भूलने पर आपको बड़ी ठोकर लग सकती है। बॉस की डांट, परिवार में कलह, माता-पिता की फटकार पड़ सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+