Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Love Horoscope: 2016 में मेष राशि वालों की लव-लाइफ

प्रेम और सम्‍बंध- अगर दिल के मामले की बात की जाएं, तो आपने रोलर कोस्‍टर से कम झटके नहीं खाएं हैं। आपको किसी ऐसे शख्‍स से प्‍यार हुआ है जो या तो आपकी उम्र का नहीं है या आपके स्‍तर का....लेकिन आपको अपनी जिदंगी उसी के साथ नज़र आई। [सभी राशियों का Love Horoscope]

Aries Love Horoscope 2016 in hindi, Pyar ka Rashifal

आपकी लव लाइफ में कई बार ऐसा वक्‍त आया जब आपको लगा कि आपका पार्टनर आपके लिए बेस्‍ट है और आपने उसके साथ आगे बढ़ने की सोची, लेकिन आपके और उसके बीच तालमेल में कुछ गड़बड़ आने की वजह से दिल टूटने की कगार पर आ गया। अगर आप ऐसी दिक्‍कतों से बचना चाहते हैं तो आपको अपनी तरफ से पूरी कोशिश करनी होगी कि आपका रिश्‍ता पहले की तरह प्‍यारा बना रहें।

पार्टनर के प्रति ईमानदार रहें

इसके लिए, अपने पार्टनर के प्रति समर्पित रहें, उसे पूरा प्‍यार दें और अगर कोई बात अच्‍छी नहीं लगती है तो उसको उस हिसाब से समझाने का प्रयत्‍न करें; न कि उस पर ह़क जताने का प्रयास करें। अपने हिसाब से अचानक चीजों और आदतों को बदलने का प्रयास, जिन्‍दगी में कठिनाईयां ला सकता है। इससे दूर रहें तो बेहतर होगा। नकारात्‍मक सोच और विचार, दोनों से दूरी बनाएं रखें। अपने लिए सही पार्टनर का चयन करने से पहले खुद का आत्‍मनिरीक्षण करना भी जरूरी होता है, मेष राशि के सितारे यही सलाह देते हैं। आपको पर ढूंढने से ज्‍यादा अपने प्‍यार को मजबूत बनाएं रखने पर ध्‍यान देना होगा।

संबंधों पर मंगल का प्रभाव

आपकी राशि पर मंगल की स्थिति, प्रेम के प्रतिकूल होगी, ऐसे में आपका धैर्य और समझ ही आपको अपने पार्टनर के करीब रखेगी। आपकी राशि में इस वर्ष मध्‍य अप्रैल से जुलाई अंत तक के बीच स्‍थान परिवर्तन का योग है। आप चाहें तो अपने रिश्‍ते को पक्‍का करने के लिए आपस में एक कमिटमेंट रिंग भी दे सकते हैं, इससे आपको एक-दूसरे से आंतरिक लगाव पनपेगा। मैच्‍योरिटी लेवल आने के बाद आप आपस में पूरी तरह से विचार करने के बाद, अपने सम्‍बंध को शादी करके रिश्‍ते में बदल सकते हैं।

लव लाइफ होगी डिस्टर्ब

साल की शुरूआत में आपके प्रेम जीवन में कई कठिनाईयां आने वाली हैं जिनके पीछे एक नहीं बल्कि कई कारण होंगे। हो सकता है कि किसी के ज्‍यादा हस्‍तक्षेप से आपके सम्‍बंधों में खटास आ जाएं। आपकी राशि में साफ दिखाई पड़ रहा है कि मध्‍य अप्रैल से लेकर जुलाई अंत तक आपके ग्रहों में परिवर्तन होगा, जिससे आपका मन उस व्‍यक्ति को लेकर विचलित हो सकता है। ऐसे में अपने साथी के साथ ज्‍यादा से ज्‍यादा समय बिताएं और रोमेंस करें। उन्‍हें उपहार दें, उनसे लें और रोमेंटिक डेट पर जाएं।

जितना वक्‍त साथ में बिताएंगे, उतना ही अच्‍छा होगा। आपस में मतभेद होने और झड़प करने से बचें। अपनी चलाने का प्रयास न करें। अंह को रिश्‍ते में न आने दें। कोई भी बात अगर होती है तो आमने-सामने बैठकर सब कुछ क्‍लीयर करें। एक प्रगाढ़ सम्‍बंध, शीशे की तरह साफ होता है।

करियर और वित्‍तीय विकास के दौरान पनपा यह नया सम्‍बंध, मध्‍य जनवरी और मार्च के अंत तक सबसे ज्‍यादा चरम सीमा पर होगा। इस साल आपका रिश्‍ता, स्थिर और मजबूत होने की संभावना काफी ज्‍यादा है बस आप इसमें प्रतिबद्ध रहें।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+