Astro: लखनऊ की जनता भाजपा के साथ अबकी बार राजनाथ

भारत के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ का तापमान बढ़ता ही जा रहा है। इधर मौसम का गर्म मिजाज और उधर राजनीतिक सरगर्मी अपने उफान पर है तो नुक्कड़ की गुमिटयों पर जुबानी जंग भी अपने शोरो-शबाब पर है। वैसे तो लखनऊ हमेशा से लोकसभा चुनाव में चर्चा का केन्द्र रहा है, क्योंकि यहां से भाजपा के युग पुरूष व पूर्व प्रधानमन्त्री अटल बिहारी जी चुनाव लड़ा करते थे।

किन्तु इस बार अटल की विरासत पर सियासत करने के लिए भाजपा के राजनैतिक गणितज्ञय राजनाथ सिंह के चुनाव मैदान में कूद जाने से सियासत की आबो-हवा गर्म लू में तब्दील हो गई है। लखनऊ भाजपा का गढ़ है, इसमें तनिक भी संदेह नहीं है। लेकिन अबकी बार लोकसभा चुनाव में विचारधारा की नहीं बल्कि व्यक्तित्व की लड़ाई है।

लखनऊ लोकसभा सीट से 29 प्रत्याशियों ने पर्चा भरा किन्तु मुकाबले में केवल 5 प्रत्याशी है। सपा से अभिषेक मिश्रा, बसपा से नकुल दुबे, आप से जावेद जाफरी, कांग्रेस से रीता बहुगुणा जोशी और भाजपा से राजनाथ सिंह चुनावी दंगल में डटे है। इसलिए लखनऊ का चुनावी दंगल काफी दिलस्प है।

'लखनऊ की जनता भाजपा के साथ अबकी बार राजनाथ' या फिर किसी और के साथ ?

आइये एक नजर डालते है और जानते है कि लखनऊ की जनता किसके सर पर ताज रखेगी ?

अभिषेक मिश्रा (सपा)

अभिषेक मिश्रा (सपा)

मुख्यमन्त्री अखिलेश यादव के चहेते अभिषेक मिश्रा का जन्म 29 अगस्त सन् 1977 को हुआ था। अंक ज्योतिष के मुताबिक आपका नामांक व मूलांक दोनों 02 अंक है। भाग्यांक अंक 07 है। आपके जीवन में अंक 02 और 07 का विशेष महत्व है, इसलिए सन् 2007 में पहली बार में ही आप विधायक चुन लिये गये। लखनऊ में 30 अप्रैल को मतदाना होगा।

मतदान वाली तिथि के अंको को जोड़ने पर अंक 04 आयेगा 30 अप्रैल का अंक 3 है। ये दोनों अंक अभिषेक मिश्रा के लिए अनुकूल नहीं है। हालांकि सन् 2014 के अंको को जोड़ने पर अंक 07 है और आपका भाग्यांक भी 07 है। अतः अभिषेक मिश्रा लखनऊ से अच्छे वोट पाकर दूसरे या तीसरे नम्बर पर रहेंगे लेकिन विजय पाना असम्भव है।

नकुल दुबे (बसपा)

नकुल दुबे (बसपा)

बसपा सरकार में महत्वपूर्ण विभागों में मन्त्री रहे नकुल दुबे की नाम राशि वृश्चिक है। महोना की नाम राशि सिंह है। ये दोनों राशियां अग्नि तत्व वाली है। जिस कारण आप लखनऊ की महोना विधानसभा से विजयी हुये थे। लखनऊ में 30 अप्रैल को मतदान होना है, उस दिन सुबह 7 बजे पृथ्वी पर वृष लग्न उदित हो रही है। आपकी राशि से वृष सप्तम राशि है। सूर्य, चन्द्र, बुध व केतु छठें भाव में पड़े है। शुक्र पंचम भाव में उच्च का होकर बैठा है, उस पर क्रूर मंगल की सप्तम दृष्टि पड़ रही है, जो अशुभता की ओर संकेत कर रही है। नकुल दुबे को लखनऊ की जनता अपने दिल पर राज नहीं करने देगी।

जावेद जाफरी (आम आदमी पार्टी)

जावेद जाफरी (आम आदमी पार्टी)

बालीवुड में अपनी चमक-दमक बिखेरने वाले जावेद जाफरी अब राजनीति में आम आदमी पार्टी के टिकट पर गलैमर का तड़का लगाने आये है। जाफरी का जन्म 04 दिसम्बर सन् 1963 को हुआ था। आपका नामांक 08, मूलांक 04 और भाग्यांक 08 है। आपके जीवन में अंक 08 और 04 अंक विशेष रोल है। लखनऊ का नामांक 05 है, मतदान तिथि का मूलांक अंक 03 है और मतदान तिथि का भाग्यांक 05 है। इनमें से कोई भी अंक जावेद जाफरी के अंको से मेल नहीं खाता है। इसलिए लखनऊ की जनता जावेद जाफरी को ज्यादा तवज्जों न देकर बैक टू बालीवुड जाने पर मजबूर कर देगी।

रीता बहुगुणा जोशी (कांग्रेस)

रीता बहुगुणा जोशी (कांग्रेस)

उत्तर प्रदेश की पूर्व कांग्रेस अधयक्ष रीता बहुगुणा जोशी का जन्म 22 जुलाई सन् 1949 को हुआ था। आपका नामांक 01, मूलांक 04 और भाग्यांक अंक 07 है। अंक 05 आपके लिए लकी नम्बर है। सन् 1995 में आप पहली बारी इलाबाद से मेयर बनी और 2012 में आप लखनऊ से विधायक चुनी गई। इन दोनों सफलतओं में अंक 05 ने विशेष भूमिका निभाई है। 2007 में आप कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष बनाई गयी इसलिए अंक 07 का भी रोल है। आपको 16 जुलाई 2009 को 14 दिन के लिए जेल जाना पड़ा। इसमें अंक 07 व 05 की भूमिका दिख रही है। जो कारक होता है, वही मारक भी होता है।मतदान के दिन अंक 03 तथा 05 का की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। परिणाम आने की तिथि 16 मई है। अतः लखनऊ की जनमानस आपका समर्थन व सहयोग करेगी जिससे आप दूसरे पायदान तक ही सीमित रह पायेगी और आपका लखनऊ से सांसद बनने का सपना अधूरा रह जायेगा।

राजनाथ सिंह (भाजपा)

राजनाथ सिंह (भाजपा)

कर्म और भाग्य के प्रबल संयोग से भाजपा के शीर्ष पद पर बैठ कर राज करने वाले राजनाथ का जन्म 12 फरवरी 1950 ई0 रात्रि में 1: 36 मि0 पर वाराणसी में हुआ था। आपके जन्म के समय वृश्चिक लग्न पृथ्वी पर उदित हो रही थी। वृश्चिक लग्न के स्थिर राशि होने के कारण आप-अपने निर्णय पर अडिग रहते है। आप कर्मठ व लग्नशील होगें, एक बार मन में जो संकल्प ठान लेंगे उसे पूरा किये बिना चैन से नहीं बैंठेगें।

वर्तमान में आपकी कुण्डली में राहु की दशा में बुध का अन्तर एंव मंगल का प्रत्यन्तर चल रहा है। राहु जनता के भाव पंचम में स्थित है और बुध अष्टमेश व लाभेश होकर तीसरे खाने में अपने मित्र सूर्य के साथ संग्रस्थ है। मंगल लग्नेश तथा षष्ठेश होकर लाभ भाव में केतु के साथ बैठा है और अपनी सप्तम दृष्टि से पंचम भाव को देख रहा है। इसी कारणवश राजनाथ सिंह एक क्षेत्र से दोबारा चुनाव नहीं लडते है। मंगल षडबल में काफी मजबूत है और वह सप्तम नजर से जनता के संकेतक भाव पंचम को भी देख रहा है। यह एक प्रबल शुभ संकेत है।

सफलता जरूर मिलेगी (भाजपा)

सफलता जरूर मिलेगी (भाजपा)

अंक ज्योतिष के मुताबिक राजनाथ सिंह का नामांक 01, मूलांक 03 और भाग्यांक 02 है। लखनऊ का नामांक अंक 05 है और राजनाथ सिंह ने 05 अप्रैल को ही अपना नामाॅकन किया है। खास बात है कि लखनऊ में 5 प्रत्याशी ही फाइट में है। 30 अप्रैल को लखनऊ में मतदान होना है। अंक 03 राजनाथ का मूलांक है। यानि अंक भी राजनाथ के अनुकूल है। इन सभी शुभ समीकरणों के आधार पर कहा जा सकता है कि राजनाथ सिंह लखनऊ से 55 हजार से 1 लाख 05 हजार तक अधिक वोट प्राप्त करके विजयी होगें और भाजपा सरकार में उप प्रधानमन्त्री भी बन सकते है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+