ज्योतिष के सवाल- कृपया बतायें मेरा बिजनेस कब शुरू होगा?

1- नाम- जुगल
जन्म तिथि- 10 नवम्बर सन् 1975
जन्म समय- सुबह 7:15 मिनट
जन्म स्थान- झुनझुनू, राजस्थान।

सवाल- मेरी आर्थिक स्थिति बहुत खराब रहती है। कृपया बतायें मेरा बिजनेस कब शुरू होगा ?

जवाब- जुगल जी, आपकी कुण्डली के प्रथम भाव में सूर्य, बुध व राहु एक साथ बैठे। सूर्य नीच का है तो दूसरी ओर राहु से पीडि़त हो रहा है। सूर्य के कमजोर होने से आपके जीवन में कुछ भी अच्छा नहीं हो रहा है। जिस काम में हाथ डालते उस काम में हानि ही होती होगी। सर्वप्रथम आपको संसार को उर्जा देने वाले भगवान सूर्य को बलवान करना होगा तभी आपका कल्याण हो पायेगा। आपकी कुण्डली पितृ दोष से शापित है। नवम्बर 2017 से आप यदि बिजनेस शुरू करें तो बेहतर होगा।

उपाय- साढ़े 10 रत्ती की माणिक्य ताम्बे की अंगूठी में बनवाकर अनामिका अॅगुली में धारण करें। आदित्य ह्रदय स्त्रोत के कम से कम 1 हजार आठ पाठ करें एंव नियमित सूर्य नमस्कार करें। विधिवत नरायण बलि की पूजा करायें। सूर्य को प्रति जल भी दें।

Questions related to marriage, Business and Job get answers

2-नाम- उज्जवला सिन्हा
जन्म तिथि- 21 जनवरी सन् 1991
जन्म समय- अपरान्ह 03:13 मिनट
जन्म स्थान- रायपुर, छत्तीसगढ़।

सवाल-मेरी शादी कब होगी ?

जवाब- उज्जवला जी, आपका जन्म मिथुन लग्न में हुआ है। लग्नेश बुध सप्तम भाव में बैठा है, इसलिए आपको त्वचा सम्बन्धी रोग बने रहने की सम्भवना है। मतलब अपनी त्वचा का विशेष ख्याल रखें। आपकी कुण्डली मांगलिक भी है। 12 वें और पाॅचवें भाव का स्वामी शुक्र अष्टम भाव में बैठा है, इसलिए विवाह देर से होगा। जुलाई 2017 से अप्रैल 2018 के मध्य विवाह होने के आसार है।

उपाय-साढ़े 12 रत्ती की ओपेल चॅादी की अॅगूठी में बनवाकर दिन शुक्रवार को शुद्ध करके तर्जनी अॅगुली में धारण करें। पीपल पेड़ की नियमित पूजा करें।

3- नाम- धीरज
जन्म तिथि- 18 दिसम्बर सन् 1990
जन्म समय- रात्रि 1 बजे।
जन्म स्थान- ग्वालियर, मध्यप्रदेश।

सवाल- मेरे भाग्य में सरकारी नौकरी का योग है या नहीं। कृपया बताये।

जवाब- धीरज जी, आपकी जन्म कन्या लग्न में हुआ है। लग्नेश बुध सूर्य, चन्द्र व शुक्र के साथ चतुर्थ खाने में बैठा है। सरकारी नौकरी के योग आपकी कुण्डली में बहुत अच्छे तो नहीं है किन्तु फिर भी प्रयास करने पर कुछ सफलता अर्जित हो सकती है। आप कोई टेक्निकल फील्ड चुनें तो ज्यादा बेहतर होगा।

उपाय- साढ़े 06 रत्ती का नीलम चांदी की अॅगूठी में बनवाकर मध्यमा अॅगुली में दिन शनिवार को शुद्ध करके धारण करें।

4- नाम- मोनिका खन्ना
जन्म तिथि- 28 अगस्त सन् 1984
जन्म समय- प्रातः 5:15 मिनट
जन्म स्थान- बाम्बे।

सवाल-मेरी शादी लव होगी या अरेन्ज। कृपया बतायें ?

जवाब-मोनिका जी, आपकी कुण्डली में लग्नेश चन्द्र सूर्य के साथ बैठा है और इसलिए चन्द्र आपको निगेटिव एनर्जी दे रहा हैं। आप हर बात को लेकर बुहत जल्दी परेशान हो जाती है। ये आपका बीक प्वांइट है। रही बात लव मैरिज की तो आपका शुक्र नीच का है। जिस कारण आप जिससे भी प्रेम करेगी दिल से करेगी लेकिन दूसरा व्यक्ति आपको यूज करके निकल जायेगा। इसलिए मेरी राय है कि आप लव मैरिज न करें। आपकी कुण्डली में लव कम अरेन्ज मैरिज होने के ज्यादा चान्स है।

उपाय- आप साढ़े 12 रत्ती का ओपेल चांदी की अॅगूठी में बनवाकर दिन शुक्रवार को शुद्ध करके तर्जनी अॅगुली में धारण करें। वैभव लक्ष्मी का व्रत रखें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+