ज्योतिष से सवाल- नौकरी चेन्ज करना चाहता हूं?
1- नाम- योगेश शुक्ला
जन्म तिथि- 14 अक्टूबर सन् 1972
जन्म समय- रात्रि 8:51 मिनट
जन्म स्थान- लखीमपुर, यूपी।
सवाल-प्राइवेट कम्पनी में जॉब करता हूं बहुत परेशान रहता हूं। नौकरी चेन्ज करना चाहता हॅू। कृपया उचित सलाह दें गुरू जी।
जवाब- योगेश जी, आपका जन्म पूर्वाअषाढ़ नक्षत्र में हुआ है। आप ईमानदार, दूसरों से प्रेम करने वाले, न्यायी, सवेंदनशील, कर्तव्यनिष्ठ, घनिष्ठ मित्रों से युक्त व दूसरों का सम्मान करने वाले होगें। आपका दशमेश व भाग्येश शनि अच्छा है इसलिए आप स्वयं व्यवसाय करें तो ज्यादा अच्छा रहेगा। नौकरी में आये दिन समस्यायें आती रहेंगी।
उपाय-साढ़े 14 रत्ती की चन्द्रमणि चांदी की अॅगूठी में बनवाकर दिन सोमवार को शुद्ध करके कनिष्ठका अॅगुली में धारण करें।

2-नाम- तारा सिखरे
जन्म तिथि- 03 जुलाई सन् 1979
जन्म समय- दोपहर 12:13 मिनट
जन्म स्थान- मुम्बई।
सवाल- मेरे बेटे की शादी नहीं हो पा रही है। रिश्ते बनते-बनते बिगड़ जाते है। कृपया कोई उपाय बतायें।
जवाब- तारा जी, आपके बेटे की जन्मकुण्डली सही नहीं है। क्योंकि आपने जो जन्मतिथि बताई है उसके अनुसार आपके बेटे का विवाह हो जाना चाहिए था। फिर भी मैं अंक ज्योतिष के अनुसार बता रहा हॅू कि आपके बेटे का विवाह 2015 में हो जायेगा।
उपाय- सोने वाले बिस्तर पर पीले रंग की चादर बिछाकर शयन करें। नहाने वाले पानी में थोड़ी हल्दी डालकर स्नान करें।
3- नाम- दावेश कुमार
जन्म तिथि- 16 जनवरी सन् 1986
जन्म समय- रात्रि 10:10 मिनट
जन्म स्थान- पीपाड़, राजस्थान।
सवाल- मेरा विवाह कब-तक होगा।
जवाब- दावेश जी, आपका जन्म सिंह लग्न में हुआ है और लग्नेश सूर्य अष्टम भाव में बैठा है। विवाह के कारक भाव सप्तम पर शनि की तृतीय दृष्टि पड़ रही है। इसलिए आपके विवाह में देरी हो रही है। आपका विवाह 2017 में हो जायेगा।
उपाय- साढ़े 12 रत्ती का माणिक्य ताॅबे की अॅगूठी में बनवाकर अनामिका अॅगुली में दिन रविवार को शुद्ध करके धारण करें।
4- नाम- रवि प्रकाश तिवारी
जन्म तिथि- 21 नवम्बर 1982
जन्म समय- सुबह 6:10 मिनट
जन्म स्थान- भाभुआ, बिहार।
सवाल- मेरा सवाल है कि मुझे एक अच्छी नौकरी कब-तक मिलेगी ?
जवाब-रवि जी, आपका जन्म वृश्चिक लग्न में हुआ हैं। लग्न में सूर्य, बुध व शुक्र एक साथ सग्रस्थ है। लग्नेश मंगल द्वितीय भाव में बैठा है। नौकरी का कारक ग्रह शनि उच्च का होकर गुरू के साथ 12वें भाव में स्थित है। नौकरी आपकी ठीक-ठाक चलती रहेगी और 2016 में आपको अच्छी नौकरी मिलने के संकेत नजर आ रहें है।
उपाय- आप साढ़े 08 रत्ती का माणिक्य ताॅबे की अॅगूठी में बनवाकर दिन रविवार को शुद्ध करके अनामिका अॅगुली में धारण करें। आप मंगलवार को सुन्दरकाण्ड का पाठ किया करें।












Click it and Unblock the Notifications