लोकसभा चुनाव 2014: कहती है कुंडली दिल्ली की 5 सीटों पर खिलेगा कमल

दिल्ली का लोकसभा चुनाव अपने उफान पर है, इसलिए सभी पार्टियां अपना पूरा दम-खम झोकने में तनिक भी आलस्य नहीं कर रही है। इस बार के लोकसभा चुनाव की राजनीतिक फिजा कुछ चेन्ज-चेन्ज लग रही है। अधिकतर लोगों की उम्मीद है अबकी लोकसभा चुनाव में मतदाता कोई नया इतिहास रचने वाले है। इस नये इतिहास का कांग्रेस को छोड़कर भाजपा और आप दोनों को इन्तजार है। एक ओर कांग्रेस अपनी साख बचाने की कोशिश में है दूसरी ओर आप अपना खाता खोलने का सपना संजोये बैठी है। भाजपा अपनी लहर के दम पर दिल्ली की सातों सीटों पर अपना वर्चस्व स्थापित करने की हर सम्भव कोशिश कर रही है।

ज्योतिषीय गणना कह रही हैं कि कांग्रेस इस बार जनता को नाउम्मीद करने वाली है। वहीं आम आदमी पार्टी अंक ज्योतिष की दृष्ट‍ि से पहले ही पिछड़ती दिखाई दे रही है। अंत में अगर भाजपा के बारे में बात करें तो भाजपा की धनु राशि है, जो भाग्य भाव में पड़ रही है और जिस पर बृहस्पति की सप्तम दृष्टि है। गुरू की जहां दृष्टि पड़ती है, उस भाव की वृद्धि होती है। अतः भाजपा का भाग्य साथ देगा। भाजपा के लिए ये सभी शुभ संयोग है। जिस कारण दिल्ली में भाजपा को 06 सीटें मिलने के संकेत है।

ज्योतिष के नजर से देखते हैं कि इस लोकसभा चुनाव में दिल्ली का क्या हाल होने वाला है?

अरविन्द केजरीवाल

अरविन्द केजरीवाल

'आप' के संयोजक अरविन्द केजरीवाल का जन्म 16 अगस्त सन् 1968 को हुआ था। अंक ज्योतिष के अनुसार देखें तो केजरीवाल का मूलांक 07 है, भाग्यांक 08 है और नामांक 1 है। दिल्ली का मूलांक 01, भाग्यांक 03 और नामांक 9 है। दिल्ली और केजरीवाल के अंको में सिर्फ अंक 01 की समानता है। इसलिए दिल्ली में आम आदमी पार्टी 01 सीट प्राप्त कर अपना खाता खोलने में कामयाब हो सकती है।

डॉ हर्षवर्धन

डॉ हर्षवर्धन

भाजपा के मुख्यमन्त्री पद के उम्मीदवार डॉ हर्षवर्धन का जन्म 13 दिसम्बर सन् 1954 को हुआ था। आपका मूलांक 4 है, भाग्यांक 08 है और नामांक 4 अंक है। दिल्ली का मूलांक 01 और हर्षवर्धन का मूलांक 4 है। ये दोनों अंक सूर्य के अधिकार क्षेत्र में आते है और आपस में मित्रता का भाव भी रखते है। साथ ही दिल्ली की नाम राशि मीन है, जिस पर सूर्य एंव बुध कब्जा किये हुये है। दिल्ली का भाग्यांक 03 है, हर्षवर्धन का जन्म 13 दिसम्बर को हुआ था। इसमें भी अंक 03 की समानता है। अतः चांदनी चैक से हर्षवर्धन का जीतना पक्का है।

कपिल सिब्बल

कपिल सिब्बल

कांग्रेस के कद्दावर नेता कपिल सिब्बल का जन्म 08 अगस्त सन् 1948 को हुआ था। आपका नामांक-07, भाग्यांक-02 और मूलांक-08 है। दिल्ली में 10 अप्रैल को चुनाव होने है। यानि अंक 01 और सिब्बल का मूलांक 08 है। अंक 01 का स्वामी सूर्य होता है एंव अंक 08 का मालिक शनि होता है। मंगल और शनि आपस में नैसर्गिक शत्रुता का भाव रखते है। जिस कारण कपिल सिब्बल का चांदनी चैक से जीत पाना मुश्किल नजर आ रहा है।

अजय माकन

अजय माकन

कांग्रेस के विश्वास पात्र अजय माकन का जन्म 12 जनवरी सन् 1950 को हुआ था। अंक ज्योतिष के हिसाब से आपका नामांक-अंक 08, मूलांक- अंक 03 एंव भाग्यांक-अंक 06 है। दिल्ली का नामांक अंक 06 है और जिस दिन वोट पड़ेगे उसे मूलांक मान लेने पर अंक 01 आयेगा। दिल्ली का भाग्यांक अंक 03 है। अजय माकन मूलांक और दिल्ली का भाग्यांक दोनों में अंक 03 आ रहा है। दिल्ली का नामांक एंव अजय भाग्यांक इन दोनों का अंक 06 है। अजय माकन 50 वर्ष के है तथा सन् 2014 के अन्तिम दो अंको को जोड़ने पर भी अंक 05 आ रहा है। अतः अजय माकन की अपने प्रतिद्वन्दी से कांटे की टक्कर रहेगी एंव काफी कम वोटों के अन्तर से दिल्ली लोकसभा चुनाव में विजय पाने की सम्भावना हैं।

भाजपा के लिए शुभ संकेत

भाजपा के लिए शुभ संकेत

10 अप्रैल को सुबह 7 बजे मतदान तालिका में मेष लग्न उदित हो रही है। अरविन्द की नाम राशि मेष है, जिस पर केतु बैठा है। कांग्रेस की नाम राशि मिथुन है। जो मतदान कुण्डली में तीसरे स्थान पर है और उसमें गुरू बैठा है। गुरू जिस भाव में बैठता है, उस भाव की हानि कराता है। यानि दिल्ली में कांग्रेस को 1 सीट मिलने के आसार है। भाजपा की धनु राशि है, जो भाग्य भाव में पड़ रही है और जिस पर बृहस्पति की सप्तम दृष्टि है। गुरू की जहां दृष्टि पड़ती है, उस भाव की वृद्धि होती है। अतः भाजपा का भाग्य साथ देगा। भाजपा के लिए ये सभी शुभ संयोग है। जिस कारण दिल्ली में भाजपा को 05 सीटें मिलने के संकेत है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+