मस्त-मौला होते हैं 24 अक्टूबर को जन्में लोग
तो सुनिए.. 24 अक्टूबर यानी 2+4= 6 मतलब कि मूलांक 6 और मुलांक 6 वाले लोग काफी मस्त-मौला होते हैं। हर चीज में नफासत खोजने वाले ऐसे लोग हंसमुख भी होते हैं। जिंदगी को मस्त मौला रूप में जीने वाले ऐसे लोगों के बारे में अक्सर लोग ये समझ लेते हैं कि वो ये इंसान बेहद लापरवाह है लेकिन ऐसा नहीं होता है इनके ऊपर जब जिम्मेदारी पड़ती है तो उसे ये बखूबी निभाते हैं। ये सुंदरता को काफी पसंद करते हैं, ये आकर्षक छवि के मालिक होते हैं। अपने परिवार के प्रति काफी संजिदा रहने वाले ये लोग हर दिल अजीज होते हैं।
हर किसी का दर्द बांटने वाले ऐसे लोग जल्दी किसी से अपने दिल का हाल बयां नहीं करते हैं। पैसे के मामले में भी ये बहुत सोच समझ कर चलते हैं। मौका आने पर ही पैसे खर्चा करते हैं, इनके शौक काफी नवाब साहब वाले होते है।
इसलिए अगर आप लोगों को 24 अक्टूबर को जन्में लोगों के लिए गिफ्ट खरीदना है तो आप कोई ऐसी चीज खरीदिये जिसमें भव्यता या शान-शौकत दिखायी पड़े। जैसी कि कोई सुंदर सी पेंटिग, घोड़े की तस्वीर या काफी कसीदेकारी किया सूट पीस या साड़ी, देखियेगा आपकी दी हुई ऐसी चीजों पाकर आपका दोस्त आपसे काफी खुश हो जायेगा।
25 अक्टूबर को जन्में व्यक्तियों में क्या खास बाते होतीं हैं इसके लिए कल का इंतजार कीजिये और इस पेज को आप अपने दोस्तों के बीच में शेयर भी कर सकते हैं।













Click it and Unblock the Notifications