घर के मुख्‍यद्वार पर वास्तुदोष और उनके उपाय

लखनऊ के ज्‍योतिषाचार्य पं. अनुज कुमार शुक्‍ल यहां पर आपको बता रहे हैं घर में होने वाले वास्‍तु दोषों के बारे में और साथ में देंगे उन सभी के उपाय भी। इन उपायों को कर के आप अपने घर से वास्‍तु दोष खत्‍म कर सकते हैं और अपने जीवन में सुख समृद्धि ला सकते हैं। अगर आपके घर में आये दिन झगड़े होते हैं, अशांति रहती है, अनायास धन खर्च होता रहता है या कोई न कोई बीमार रहता है तो वास्‍तुशास्‍त्र पर आधारित ये टिप्‍स आपके लिए काफी महत्‍वपूर्ण साबित हो सकती हैं।

1- यदि घर के मुख्यद्वार के दोनों ओर खिड़कियां हों तो, वास्तु के अनुसार इसे अशुभ माना जाता है। इससे आपका घर असुरक्षित रहेगा एंव दोनों ओर से आनी वाली हवायें भवन की सकारात्मक उर्जा को नष्ट कर देंगी। जिसके कारण घर का मुखिया आर्थिक समस्याओं से घिरा रहेगा है।

उपाय-
1: इन दोनों खिड़कियों पर गोल पत्ते वाले पौधे लगायें। कांटेदार एंव नुकीले पत्तियों वाले पौंधो से बचें।
2: इस स्थान पर मनीप्लांट का पौधा लगाना भी लाभकारी रहता है।

2- भवन के मुख्यद्वार के सामने वृक्ष होना भी वास्तु के अनुसार अशुभ माना गया है। इससे घर का मुखिया आये दिन बीमार रहता और परिवार में अचनाक समस्यायें भी आ जाती है। कोर्ट-कचहरी से सम्बन्धित परेशानियां भी उत्पन्न होती है।

उपाय-
1: घर के मुख्यद्वार के उपर बाहर की ओर अष्टकोणीय दर्पण लगाकर नकारात्मक उर्जा से बचा जा सकता है।
2: 9 इन्च का स्वास्तिक घर के मुख्यद्वार पर बनायें।

3-
यदि घर का मुख्यद्वार किसी अन्य निर्माण के कारण अवरूद्ध हो जाये या फिर मकान के सामने किसी दूसरे मकान के निर्माण से घर का मुख्यद्वार ढक जाये तो, इसे अशुभ माना जाता है। मुख्यद्वार के अवरूद्ध होने की स्थिति पर विशेष ध्यान देना चाहिए। इसी प्रकार किसी दूसरे मकान का कोना मुख्यद्वार को बेधित कर रहा हो तो, गृहस्वामी को ह्रदय रोग होने की आशंका रहती है।

उपाय-
1: मुख्यद्वार की दहलीज के नीचे छः सुनहरे सिक्के पंक्तिबद्ध के रूप में दबा दें।
2: घर के मुख्यद्वार की दहलीज पर छः इन्च की लाल रंग की चैड़ी पट्टी बनायें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+