12-12-12: जानिये कैसे होंगे आज पैदा होने वाले बच्चे
अंक विज्ञान का मूल आधार अंक है। अंक ज्योतिष में एक से नौ अंक तक को ही विशेष महत्व दिया गया है। अंक हमारे जीवन को जाने-अनजाने में प्रभावित करते-रहते है। यदि आप-अपने जीवन की महत्वपूर्ण घटनाओं का अवलोकन करेंगे तो पायेंगे कि कोई अंक आपको शुभ फल दे रहा और कोई अंक आपको अशुभ फल दे रहा है। अंको की अभिव्यक्ति इकाई से होती है।
अंको में इकाई अपना महत्वपूर्ण स्थान रखती है। इकाई का अर्थ शून्य से लिया गया है, शून्य अर्थात 0 से सभी अंको का जन्म शून्य से शुरू होता है, और शून्य में ही विलीन हो जाता है। अंक ज्योतिष में नामांक, मूलांक और भाग्यांक इन तीनों अंको की अहम भूमिका होती है। यदि इन तीनों का अंक है एक हो या फिर समानता हो, तो वह जातक बुद्धिमान, विवेकवान, प्रतिभाशाली होकर जीवन की उन उंचाईयों को छूता है, जिनकी आम-जनमानस कल्पना भी नहीं करता है। इसी प्रकार से दिनांक, महीना और वर्ष के अंकों में समानता होने से एक अद्भुत योग का निर्माण होता है।
बहुत शुभ है 12-12-12
वर्ष 2012 का 12 दिसम्बर विशेष शुभ फलदायक माना जा रहा है। क्योंकि इसमें अंक 12 की महती भूमिका है। अंक 12 को जोड़ने पर अंक 3 आयेगा जो मूलतः बृहस्पति ग्रह का प्रतिनिधित्व करता है। यदि दिन, महीना और वर्ष के अंको को जोड़ा जाये तो अंक 2 आयेगा। इस अंक पर चन्द्र ग्रह अपना कब्जा जमाये हुये है। अतः 12 दिसम्बर को जन्म लेने वाले बच्चे के जीवन पर बृहस्पति और चन्द्र ग्रह का विषेष प्रभाव रहेगा।
इन दोनों के मिलने से गजकेसरी योग का निर्माण होता है। बृहस्पति शिक्षा, ज्ञान एंव महत्वाकांक्षाओं का कारक होता है, इसलिए यह जातक अपनी विशिष्ट बौद्धिक क्षमता के आधार पर अपने लक्ष्य को हासिल करके सफलता का इतिहास रच सकता है। चन्द्रमा मन का संकेतक है, इसलिए यह जातक शारीरिक और मानसिक रूप से चॅहुओर ख्याति अर्जित करेगा। चन्द्र से प्रभावित व्यक्ति में कठोर व त्वरित निर्णय लेने की क्षमता विद्यमान होती है। चन्द्रमा सूर्य से प्रकाशित होता है, जिस कारणा इस जातक का भाग्योदय किसी दूसरे के सहयोग से खासकर महिलाओं के माध्यम से होता है। चन्द्रमा रात्रि में अपना प्रकाश बिखेरता है, अतः इस मनुष्य की कार्यक्षमता दिन की अपेक्षा रात्रि में अधिक बलवती होगी।
बच्चे का व्यक्तित्व
इस समय में जन्मे बालक मजबूत इच्छा शक्ति के धनी एंव अपनी बात में एक निश्चित मत रखने वाले होते है। दार्शनिक विचारों वाले एंव विनम्रता पूर्वक मिलना इनका प्रथम गुण होता है। ये बच्चे दृढ़ निश्चयी, उत्साही, प्रयोगवादी, शोधकर्ता, निर्भीक, कौशलतापूर्ण, यात्रा प्रिय एंव गुप्त कार्यो में विशेष निपुण होते है। नयें विचारों का स्वागत करने वाले तथा दर्शन, वेद, विज्ञान एंव तकनीकी कार्यो में रूचि रखने वाले होते हैं।
शिक्षा- पंचमेश बुध दशम भाव में स्थित है। बुध वाणी और विशिष्ट बौद्धिक क्षमता का संकेतक है। अतः इस जातक की विशलेषण करने की अद्भुत कला इसे शिक्षा के क्षेत्र में उच्चतम सफलता अर्जित करायेगी।
करियर- 12.12.12 को जन्मे बालक- राजनेता, आईएस, पीसरएस, उच्चकोटि का वक्ता, प्रसिद्ध सर्जन, चर्चित वैज्ञानिक, साहित्यकार संगीतकार, फैशन डिजाइनर आदि क्षेत्र में अपना परचम लहरायेगा।

छात्रों ने किया 12-12-12 का स्वागत
गुड़गांव की छात्राओं ने फेसपेंटिंग करके कुछ इस तरह किया 12-12-12 का स्वागत।

छात्राओं ने किया 12-12-12 का स्वागत
गुड़गांव की छात्राओं ने फेसपेंटिंग करके कुछ इस तरह किया 12-12-12 का स्वागत।

भोपाल में ह्यूमन चेन
भोपाल के छात्रों ने ह्यूमन चेन बनाकर किया 12-12-12 का स्वागत।

शिमला में 12-12-12 की हंसीन सुबह
शिमला में मंगलवार को हुई बर्फबारी के बाद 12-12-12 की सुबह कुछ ऐसी हुई। यह नजारा देखकर किसी का भी मन यहां से जाने का नहीं करेगा।

शिमला में 12-12-12 की हंसीन सुबह
शिमला में मंगलवार को हुई बर्फबारी के बाद 12-12-12 की सुबह कुछ ऐसी हुई। यह नजारा देखकर किसी का भी मन यहां से जाने का नहीं करेगा।

12.12.12 को शुभ मुहूर्त
अंक ज्योतिष के अनुसार- 12 दिसम्बर 2012 को विशेष शुभ मुहूर्त हैं- दोपहर 12:12 मि0 पर। शुभ मुहूर्त- दोपहर 12:12 मि0 क्षितिज पर कुम्भ लग्न उदित हो रही है। कुम्भ राशि एक स्थिर राशि जो व्यक्तित्व में व्यापकता और स्थिरता की द्योतक है। शनि ग्रह इस राशि का प्रतिनिधित्व करता है। शनि ग्रह मूलतः न्याय, अनुशान, गहरे विचारों का संकेतक है।

12-12-12 को पैदा हुए बच्चे
यह तस्वीर है गुजरात के सूरत के एक नर्सिंग होम की, जहां 12 बच्चे पैदा हुए और इन्हें खास तरीके से सजाया गया।


Click it and Unblock the Notifications
