'G' अक्षर वालों के दिल में मैल नहीं

कल हमने आप को F अक्षर का महत्व बताया था आज हम आपको G का महत्व समझाते है। मुंबई की अंकशास्त्री श्रीमती ज्योतिमा शर्मा ने G वालों के विषय में बहुत ही रोचक जानकारियां दी। आईये जानते हैं क्या है वो रोचक बातें...

G का असर

यदि किसी लड़की या लड़के का नाम अंग्रेजी के G अक्षर से शुऱू होता है तो आप जान जाईये कि वो इंसान बहुत ही साफ दिल वाला है। मुख में राम बगल में छूरी जैसी प्रवृत्तियों से दूर रहने वाले इस इंसान को अपनी सीधाई और साफ दिल की वजह से काफी दिक्कतों का सामना भी करना पड़ता है। अक्सर ये लोग साजिश के शिकार भी हो जाते हैं।

लेकिन ये इंसान उनमें से होते हैं जो अपनी गलतियों को दोहराते नहीं हैं बल्कि उससे सबक लेकर आगे बढ़ने की कोशिश करते हैं और खासा सफल भी होते है। इनके दोस्त ज्यादा नहीं होते है, ये शांत प्रिय होते है लेकिन जब इन्हें गुस्सा आता है तो अगले की खैर नहीं होती है। ये तब तक किसी को परेशान नहीं करते हैं जब तक कोई इन्हें तंग नहीं करता है। फिलहाल इनमें आत्मविश्वास कूट-कूट कर भरा होता है।

आम तौर पर इन्हें कम बोलना पसंद होता है। इनको ऊपर वाले पर भी काफी भरोसा होता है। इसलिए ये धर्म-कर्म के काम भी करते हैं। इनका वैवाहिक जीवन भी सुखी होता है। इन्हें हर वो चीज मिलती है जिसकी इन्हें चाहत होती है लेकिन हर चीज में इन्हें वक्त लगता है। अपनी मेहनत पर भरोसा करने वाले ये लोग जीवन को एक संघर्ष मानकर चलते हैं इसलिए इन्हें अपनी परेशानियों से ज्यादा दिक्कत नहीं होती है।

इस नाम के लोगों को प्यार पर ज्यादा भरोसा नहीं होता है इसलिए ऐसे नाम के लोग ज्यादातर अरेंज मैरज ही करते हैं। लेकिन ये अपनी जिम्मेदारियों को समझते है और उनका बखूबी पालन भी करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+