YouTube ने लॉन्च किया AI-पावर्ड सर्च कैरोसेल: जानिए यूजर्स के लिए क्या-क्या बदलेगा

YouTube AI-powered search carousel: गूगल के स्वामित्व वाले वीडियो प्लेटफॉर्म यूट्यूब (YouTube) ने अब अपने सर्च फीचर को AI-पावर्ड बना दिया है। अमेरिका में प्रीमियम यूजर्स के लिए यह नया फीचर शुरू किया गया है, जिसका मकसद है वीडियो खोजने की प्रक्रिया को तेज़, आसान और अधिक इंटेलिजेंट बनाना।

क्या है नया AI सर्च कैरोसेल? इस नए फीचर में जब कोई यूजर जैसे "हवाई के बेस्ट बीच" सर्च करता है, तो यूट्यूब AI द्वारा बनाए गए टॉपिक सारांश और चुने हुए वीडियो स्निपेट्स की एक स्लाइड (कैरोसेल) दिखाएगा। इसमें शानदार समुद्री तटों और स्नॉर्कलिंग स्पॉट्स से जुड़े वीडियो होंगे, जिनके साथ AI द्वारा लिखा गया डिस्क्रिप्शन भी होगा। इससे यूजर को ट्रिप प्लान करने में आसानी होगी।

YouTube AI-powered search carousel

YouTube में जुड़ा नया AI सर्च कैरोसेल फीचर

YouTube ने अपने मोबाइल ऐप में एक नया फीचर जोड़ा है, जो सर्च रिजल्ट को अब और भी आसान बना देगा। अब अगर कोई यूजर खाने-पीने, घूमने या शॉपिंग से जुड़े विषयों पर कुछ सर्च करता है, तो उसे वीडियो क्लिप्स की एक AI-जनरेटेड कैरोसेल यानी स्लाइड शो दिखाई देगी।

जैसे अगर आप "लास वेगास में खाने की सबसे अच्छी जगहें" सर्च करते हैं, तो आपको अलग-अलग क्रिएटर्स द्वारा बनाई गई शॉर्ट वीडियो क्लिप्स दिखेंगी। इन वीडियो के साथ एक छोटा सा विवरण भी होगा जिससे पता चलेगा कि वह वीडियो आपकी सर्च से कैसे जुड़ा है।

यूजर इन थंबनेल्स (वीडियो की छोटी तस्वीरों) पर टैप करके वीडियो के अलग-अलग हिस्सों पर जा सकते हैं, या किसी एक वीडियो को उस पॉइंट से पूरा देख सकते हैं जहां से वह जुड़ा है। यह फीचर यूट्यूब पर सर्चिंग को और तेज़ और उपयोगी बना देगा।

कन्वर्सेशनल AI भी हुआ स्मार्ट

  • इसके साथ ही यूट्यूब अपने कन्वर्सेशनल AI टूल का विस्तार कर रहा है, जो अब कुछ नॉन-प्रीमियम यूज़र्स के लिए भी उपलब्ध है। यह टूल:
  • वीडियो का सारांश दे सकता है
  • सवालों का जवाब दे सकता है
  • और संबंधित कंटेंट भी सजेस्ट करता है-वो भी बिना वीडियो प्लेबैक रोके।

लाइव स्ट्रीमिंग के नियमों में बदलाव

22 जुलाई 2025 से, यूट्यूब पर लाइव स्ट्रीमिंग के लिए न्यूनतम उम्र 16 वर्ष कर दी गई है। अभी तक 13 साल से कम उम्र के बच्चे अगर किसी वयस्क की मौजूदगी में होते तो लाइव कर सकते थे। लेकिन अब 13 से 15 साल के यूजर्स अगर लाइव स्ट्रीम कर रहे हैं और उनके साथ कोई वयस्क नजर नहीं आता, तो, उनका लाइव चैट बंद किया जा सकता है। इसके अलावा अकाउंट की कुछ सुविधाएं अस्थायी रूप से बंद हो सकती हैं।

क्या बदलेगा यूजर के लिए?

  • वीडियो सर्च और प्लानिंग अब पहले से ज्यादा स्मार्ट होगी
  • AI सुझाव देगा, जिससे यूजर्स को बेहतर और तेज रिजल्ट मिलेंगे
  • कम उम्र के यूजर्स की सुरक्षा को लेकर यूट्यूब सख्त हो रहा है।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+