Must Read: हनुुमान से जुड़ी कुछ खास बातें
पौराणिक कथा
पुराणों में वर्णन हैं कि एक बार मां सीता अपना श्रृंगार कर रही थीं तभी वहां उनके पुत्र समान हुनुमान पहुंच गयें। उन्होंने मां सीता को सिंदूर लगाते देखा, जिसके बारे मे उन्होंने मां से प्रश्न किया कि आप यह सिंदूर क्यों लगाती हैं जिस पर माता सीता ने कहा कि यह सिंदूर उनके भगवान यानी पति राम का प्यार और साथ का उदाहरण हैं। वो हमेशा मेरे पास रहें इस कारण ही मैं इसे मांग में भरती हूं और यह मेरे भगवान की लंबी आयु के लिए भी है। इतना सुनने के बाद हनुमान जी ने कहा कि अगर ऐसा है तो मैं लाल रंग के सिंदूर को अपने पूरे शरीर में लगाऊंगा ताकि मेरे भगवान हमेशा मेरे पास रहें और उनकी आयु लंबी हो बस तब से ही हनुमान जी का शरीर लाल रंग के सिंदूर के लेप से सजाया जाता है।
मान्यता
मान्यता है कि लाल रंग शक्ति का केंद्र माना जाता है और मंगलवार को जन्में लोग गति प्रेमी होते हैं, लेकिन गति को शक्ति की दरकार होती है इस कारण हनुमान जी को लाल वस्त्र पहनाया जाता है। लाल सिंदूर का लेप उन्हें इसलिए किया जाता है क्योंकि सिंदूर का निर्माण सीसे से होता है, जो शक्ति का महत्वपूर्ण स्त्रोत है और हनुमान जी शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक रूप से काफी बलवान हैं इसलिए उन पर सिंदूर का लेप होता है।













Click it and Unblock the Notifications