BCCI का बड़ा मास्टरस्ट्रोक, सूर्या से छिन सकती है टी-20 की कप्तानी, श्रेयस अय्यर बनेंगे टीम इंडिया के नए बॉस!

BCCI, Suryakumar Yadav vs Shreyas Iyer: भारतीय क्रिकेट में सफलता का पैमाना क्या केवल ट्रॉफी जीतना है? यह सवाल एक बार फिर चर्चा में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक बीसीसीआई (BCCI) टी20 फॉर्मेट में कप्तानी के मोर्चे पर एक बड़ा सर्जिकल स्ट्राइक करने की तैयारी में है। खबर है कि वर्ल्ड कप विजेता कप्तान सूर्यकुमार यादव की जगह श्रेयस अय्यर को भारतीय टी-20 टीम की कमान सौंपी जा सकती है।

बीसीसीआई बना रही है भविष्य के लिए योजना (BCCI, Suryakumar Yadav vs Shreyas Iyer)

भले ही सूर्यकुमार यादव ने इसी साल अपनी कप्तानी में भारत को टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब जिताया है। लेकिन चयनकर्ता अब लंबे समय के लिए कप्तानी पर ध्यान दे रहे हैं। बीसीसीआई का लक्ष्य केवल अगले द्विपक्षीय सीरीज नहीं, बल्कि 2028 के लॉस एंजिल्स ओलंपिक हैं। जहां क्रिकेट को पहली बार शामिल किया जा रहा है। बोर्ड को लगता है कि भविष्य की चुनौतियों के लिए एक स्थिर और युवा नेतृत्व की जरूरत है।

Suryakumar Yadav 1

श्रेयस अय्यर की दावेदारी मजबूत

श्रेयस अय्यर की दावेदारी मजबूत होने के पीछे सबसे बड़ा कारण उनकी कप्तानी का शानदार ट्रैक रिकॉर्ड है। द टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स के कप्तान के तौर पर अय्यर ने जिस परिपक्वता और रणनीति का परिचय दिया है, उसने चयनकर्ताओं को प्रभावित किया है। आईपीएल में लगातार विभिन्न फ्रेंचाइजी का नेतृत्व करने का उनका अनुभव उन्हें सूर्या से अधिक स्थिर विकल्प बनाता है।

सूर्या के लिए बल्लेबाजी फॉर्म बनी सिरदर्द

कप्तानी पर मंडरा रहे संकट की दूसरी बड़ी वजह सूर्यकुमार यादव की अपनी बल्लेबाजी है। पिछले एक साल में सूर्या के बल्ले से वह निरंतरता नहीं दिखी है, जिसके लिए वे जाने जाते हैं। टीम मैनेजमेंट का मानना है कि कप्तानी के अतिरिक्त दबाव का असर उनकी नैसर्गिक विस्फोटक बल्लेबाजी पर पड़ रहा है। चयनकर्ता चाहते हैं कि सूर्या अपनी बल्लेबाजी पर अधिक ध्यान दें, जबकि नेतृत्व की जिम्मेदारी किसी ऐसे खिलाड़ी को दी जाए जो कप्तानी और बल्लेबाजी में बेहतर संतुलन बना सके।

अय्यर की कप्तानी रही है शानदार

बीसीसीआई ने अभी तक इस मुद्दे पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। हालांकि, सूत्रों का कहना है कि आईपीएल 2026 के बचे हुए मैचों को कप्तानी के लिए एक ऑडिशन के तौर पर देखा जा रहा है। यदि अय्यर अपनी टीम को प्लेऑफ में ले जाने और शानदार नेतृत्व दिखाने में सफल रहते हैं तो टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी उठाने के बावजूद सूर्या को अपनी कप्तानी गंवानी पड़ सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+