अजित पवार प्लेन क्रैश केस की जांच CBI को क्‍यों नहीं सौंपी? CM फडणवीस ने दिया जवाब, कब आएगी AAIB की रिपोर्ट

Ajit Pawar plane crash case: महाराष्‍ट्र के पूर्व उपमुख्‍यमंत्री अजित पवार की प्‍लेन क्रैश दुर्घटना में मौत की अभी तक सीबीआई जांच नहीं शुरू हुई है। महाराष्‍ट्र के मुख्‍यमंत्री देवेंद फडणवी ने विधानसभा के मानसून सत्र के अंतिम दिन इस प्‍लेन क्रैश की जांच को लेकर अहम जानकारियां शेयर की।

Advertisement

फडणवीस ने दिवंगत नेता अजित पवार के विमान हादसे केस की जांच को लेकर बताया कि इस केस की जांच दो स्‍तरों पर की जा रही है। राज्य की सीआईडी (CID) और AAIB दोनों कर रही है। AAIB (एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो) द्वारा इस केस की रिपोर्ट 2028 की जनवरी माह में प्रस्‍तुत किए जाने की उम्‍मीद है। सीएम ने बताया अंतिम निर्णय इस रिपोर्ट के आने के बाद ही लिया जाएगा।

Advertisement

बता दें 28 जनवरी को विमान हादसे में अजित पवार के अलावा पायलट समेत चार अन्‍य लोगों की बारामती प्‍लेन क्रैश में मौत हो गई थी। सीएम ने कहा विमान हादसे की जांच में CID और AAIB एजेसियां पूरी पारदर्शितमा के साथ की आगे बढ़ रही है।

क्‍या सीबीआई जांच होगी?

अजित पवार प्‍लेन कैश मामले की सीबीआई जांच की मांग पर सीएम देवेंद्र फडणवसी ने कहा फिलहाल इस अभी कोई फैसला नहीं लिया गया है। AAIB की जांच रिपोर्ट महत्‍वपूर्ण होगी और उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। आवश्‍यक होने पर अन्‍य एजेंसियों से ही जांच करवाने का निर्णय लिया जाएगा।?

Advertisement

दिवंगत पायलट सुमित कपूर क्‍या साजिश में थे शामिल?

सीएम देवेंद्र फडणवीस ने बताया कि इस केस की जांच के दौरान पायलट सुमित कपूर पर शक जताया गया था, लेकिन उनके बैंक अकाउंट या बड़े वित्‍तीय लेन-देन की गहन जांच में कोई संदिग्ध तथ्‍य सामने नहीं आया है।

ब्लैक बॉक्स की जांच पूरी

सीएम ने बताया अजित पवार की जिस प्लेन दुर्घटना में मौत हुई उसमा ब्लैक बॉक्‍स का डेटा पूरा रिकवर कर लिया गया है। इसकी प्राइमरी रिपोर्ट मिल चुकी है लेकिन अंतिम रिपोर्ट तैयार होने में अभी कुछ समय लगेा। इसके साथ ही सीएम ने बताया कि केंद्रसरकार से अनुरोध किया गया है कि यह रिपोर्ट जल्‍द , खासतौर पर अजित पवार की पुण्‍यतिथि से पहले उपलब्ध करवा दी जाए।

Advertisement

सीएम बोले- भावनाएं अहम हैं, हमें अंतिम रिपोर्ट का इंजतार करना हाेगा

सीएम ने कहा भावनाएं अपनी जगह अहम है लेकिन जांच और कानूनी प्रकिया तथ्‍यों और सबूतों के आधार पर आगे ही बढ़ सकती है। इसलिए इस केस में किसी भी नतीजे पर पहुंचने से पहले एएआईबी की आखिरी फाइनल रिपोर्ट का इंतजार करना बेहद जरूरी है।

Baramati: अजित पवार का विमान जहां हुआ था क्रैश, वहीं ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट हुआ दुर्घटनाग्रस्त, कैसे हुआ हादसा?

More From OneIndia