Richest Pakistani Hindu: कौन है पाकिस्तान का सबसे रईस हिन्दू? क्या करते हैं काम और कितनी है नेट वर्थ?

Richest Pakistani Hindu: पाकिस्तान से हिन्दुओं पर सिर्फ अत्याचार की खबरें आती रहती हैं। वहां हिन्दू संस्कृति की बदहाली, हिन्दू प्रतीकों के नाम को मिटाना और हिन्दू स्मारकों का जबरन इस्लामीकरण करने के भी काफी आरोप लगते हैं। यहां तक कि हिंगलाज माता मंदिर और काराची का लक्ष्मी नारायण मंदिर भी बहुत अच्छे हाल में नहीं है। हिन्दू वहां अक्सर प्रताड़ना का शिकार होता रहता है और मूलभूत सुविधाओं तक को मोहताज है। ऐसे में एक हिन्दू नाम ऐसा भी है जो पाकिस्तान के सबसे अमीर हिन्दू शख्स के तौर पर जाना जाता है, जानते हैं इनके बारे में।

Advertisement

अपनी दम पर की कामयाबी हासिल

पाकिस्तान ब्यूरो ऑफ स्टैटिस्टिक्स के 2023 के डेटा के मुताबिक, पाकिस्तान में करीब 52 लाख हिंदू रहते हैं। इनमें से लगभग 49 लाख लोग अकेले सिंध प्रांत में बसे हैं। देश में कई समस्याओं और अल्पसंख्यकों से जुड़ी खबरों के बीच, कुछ ऐसे लोग भी हैं जिन्होंने अपनी मेहनत से कामयाबी हासिल की है और व्यवसथा में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। इन्हीं में से एक और सबसे टॉप पर हैं दीपक पेरवानी

Advertisement

कौन है पाकिस्तान के सबसे अमीर हिंदू दीपक पेरवानी?

क्या आप जानते हैं कि पाकिस्तान का सबसे अमीर हिंदू कोई बिजनेस टायकून या इंडस्ट्रियलिस्ट नहीं है? उनका नाम दीपक पेरवानी (Deepak Perwani) है। दीपक का जन्म 1974 में सिंध के मीरपुर खास में हुआ था। वह आज की तारीख में फैशन डिजाइनरों में गिने जाते हैं और इसके साथ-साथ एक एक्टर भी हैं। दीपक ने 1996 में अपने करियर की शुरुआत की थी और आज वे पाकिस्तान के साथ-साथ इंटरनेशनल लेवल पर भी कई अवॉर्ड्स अपने नाम कर चके हैं।

Advertisement
Saudi-Houthi Conflict: सऊदी से डील कर बुरे फंसे शहबाज-मुनीर, ईरान से होगी जंग! हूतियों ने लगा दी चिंगारी

वर्ल्ड रिकॉर्ड में शुमार है दीपक का नाम

दीपक पेरवानी का नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड बुक्स में भी दर्ज है, क्योंकि उन्होंने दुनिया का सबसे बड़ा कुर्ता बनाकर रिकॉर्ड कायम किया था। डिजाइनिंग की दुनिया में काम करते हुए वे भारतीय गीतकार जावेद अख्तर और अभिनेत्री शबाना आजमी जैसे नामों के साथ भी काम कर चुके हैं। दीपक ने अपने फेशन के जरिए पाकिस्तानी कल्चर को ग्लोबल स्टेज पर पेश किया है।

Advertisement

कितना कमाते हैं पेरवानी ब्रदर्स?

2022 की मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दीपक पेरवानी की टोटल नेट वर्थ लगभग 71 करोड़ रुपये आंकी गई है, जो उन्हें पाकिस्तन का सबसे अमीर हिंदू बनाती है। सिर्फ दीपक ही नहीं, उनके कजिन नवीन पेरवानी (Naveen Perwani) भी जाने जाते हैं। नवीन एक इंटरनेशनल स्नूकर प्लेयर हैं और उनकी नेट वर्थ भी लगभग 60 करोड़ रुपये के आसपास है। ये दोनों लोग पाकिस्तान के सबसे अमीर हिंदुओं की लिस्ट में शामिल हैं। हालांकि ये आंकड़े 2023 के हैं, 2026 में इनकी नेटवर्थ में क्या घटा या बढ़ा उसकी जानकारी अभी उपलब्ध नहीं हो सकी है। साथ ही, इनका भारत के प्रति प्रेम भी साफ दिखता है। वे विदेशों में भारतीय लोगों से मिलते भी हैं और उनके साथ फोटो भी डालते हैं।

Advertisement
आजाद हुआ बलूचिस्तान! Pakistan के फिर हुए टुकड़े? 85 प्रतिशत हिस्सा फौज से हुआ आजाद, किसने किया दावा?

इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कमेंट में बताएं।

English Summary

Richest Pakistani Hindu: Who Is Pakistan's Richest Hindu? The Success Story of Fashion Designer Deepak Perwani