MP News: भारत ने जीती वीमेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी-2026, CM मोहन यादव ने किया 1 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि का ऐलान

भारतीय महिला हॉकी टीम ने भोपाल में चीन को 3-1 से हराकर एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2026 पर कब्जा कर लिया। MP के मुख्यमंत्री ने INR 1,00,00,000 के इनामी फंड की घोषणा की, जिसमें प्रत्येक खिलाड़ी को INR 5,00,000 और स्टाफ को INR 2,50,000 मिलेंगे, साथ ही आगे अंतरराष्ट्रीय मेजबानी के अवसरों का भी स्वागत किया।

भोपाल। भारतीय महिला हॉकी टीम ने 28 नवंबर को वीमेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी-2026 का खिताब अपने नाम कर लिया। भोपाल के नाथू बरखेड़ा स्टेडियम में खेले गए रोमांचक फाइनल मुकाबले में भारत ने चीन को 3-1 से हराकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। इस ऐतिहासिक जीत पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारतीय टीम को बधाई दी और खिलाड़ियों के लिए एक करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की।

India women win Asian Champions Trophy 2026

मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि भारतीय महिला हॉकी टीम की प्रत्येक खिलाड़ी को 5-5 लाख रुपये और सपोर्टिंग स्टाफ के प्रत्येक सदस्य को ढाई-ढाई लाख रुपये दिए जाएंगे। उन्होंने फाइनल मुकाबले के बाद भारतीय टीम को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित भी किया।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारतीय महिला हॉकी टीम के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि हमारी बेटियों ने शानदार और अद्भुत खेल का प्रदर्शन किया है। इस जीत ने पूरे देश में उत्साह और रोमांच का माहौल बना दिया है।

उन्होंने कहा कि ऐसा लग रहा है जैसे भारत का पुराना स्वर्णिम खेल युग फिर से लौट आया है। खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से देश का नाम रोशन किया है। इसी खुशी में पूरी टीम के लिए एक करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की गई है। इसके अलावा प्रत्येक खिलाड़ी को 5 लाख रुपये और सहयोगी स्टाफ के प्रत्येक सदस्य को 2.5 लाख रुपये दिए जाएंगे।

भोपाल को विश्व हॉकी कप की मेजबानी देने का किया अनुरोध

मुख्यमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (FIH) के अध्यक्ष तैयब इकराम का स्वागत करते हुए मध्यप्रदेश को विश्व हॉकी कप की मेजबानी का अवसर देने का अनुरोध किया।

उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश अंतरराष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिताओं के आयोजन के लिए पूरी तरह तैयार है। राज्य को भविष्य में अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट आयोजित करने का अवसर मिलता है तो सरकार उपलब्ध संसाधनों और व्यवस्थाओं के आधार पर बेहतर आयोजन करने का प्रयास करेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल केवल प्रतिस्पर्धा का माध्यम नहीं है, बल्कि यह प्रेम, विश्वास, भाईचारे और सद्भावना का संदेश भी देता है। खेल लोगों को मानवता के सूत्र में बांधने और एक-दूसरे के प्रति सम्मान की भावना विकसित करने का काम करता है।

भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन नए स्वर्णिम युग की शुरुआत

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत खेल के विभिन्न क्षेत्रों में नई उपलब्धियां हासिल कर रहा है। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स और एशियाई खेलों सहित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन देश के खेल जगत में नए दौर की शुरुआत का संकेत दे रहा है।

उन्होंने इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के सफल आयोजन में योगदान देने वाले सभी लोगों और खेल संगठनों का आभार व्यक्त किया। साथ ही भारतीय टीम को इस उपलब्धि के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं।

पहली बार मध्यप्रदेश में हुआ अंतरराष्ट्रीय स्तर की हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन

मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश के लिए यह दोहरी खुशी का अवसर है। पहली बार राज्य में अंतरराष्ट्रीय स्तर की हॉकी प्रतियोगिता आयोजित की गई और इसी ऐतिहासिक आयोजन में भारतीय महिला टीम ने खिताब जीतकर देश का मान-सम्मान बढ़ाया।

उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश की धरती पर भारतीय टीम की यह जीत हमेशा यादगार रहेगी। मुख्यमंत्री ने फाइनल में शानदार प्रदर्शन करने वाली चीन की टीम को भी बधाई दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+