VIDEO: पद्म श्री लेने पहुंची ट्रांसजेंडर लोक नर्तकी ने राष्ट्रपति को अनोखे अंदाज में दी दुआएं

नई दिल्ली, 09 नवंबर: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मंगलवार को भी पद्म पुरस्कार प्रदान किए। अलंकरण समारोह के चौथे चरण में कई हस्तियों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया जा रहा है। टेनिस खिलाड़ी मौमा दास को पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इनके अलावा जोगम्मा विरासत की ट्रांसजेंडर लोक नर्तकी और कर्नाटक जनपद अकादमी की पहली ट्रांसजेंडर अध्यक्ष, मठ बी मंजम्मा जोगती को भी पद्म श्री पुरस्कार से नवाजा गया।

Transgender folk dancer Matha B Manjamma Jogati receives the Padma Shri award Ram Nath Kovind

Recommended Video

    Padma Awards: Sumitra Mahajan भी सम्मानित, Ramvilas Paswan को मरणोपरांत पद्म भूषण | वनइंडिया हिंदी

    बी मंजम्मा जोगती जब राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से अपना पद्म श्री लेने पहुंची तो उनका अलग ही अंदाज देखने को मिला। पद्म श्री लेने से पहले बी मंजम्मा जोगती ने अपने स्टाइल में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को दुआएं दी। बी मंजम्मा जोगती के इस अनूठे अंदाज को देखकर दरबार हॉल तालियों के गड़गड़ाहट से गूंज उठा। बी मंजम्मा जोगती का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

    साल 2020 के लिए 4 लोगों को पद्म विभूषण, 8 पद्म भूषण और 61 को पद्म श्री पुरस्कार प्रदान किए गए, लेकिन इन सभी हस्तियों के बीच जिस एक नाम ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा वह थीं कर्नाटक की पर्यावरणविद् तुलसी गौड़ा। तुलसी गौड़ा बगैर चप्पल के दिखीं और यही तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। वे कभी स्कूल नहीं गईं, लेकिन पौधों और जड़ी-बूटियों के ज्ञान के चलते उन्हें इन्साइक्लोपीडिया ऑफ फॉरेस्ट कहा जाता है।

    इसके अलावा मंगलोर के 68 वर्षीय फल विक्रता हरेकाला हजब्बा को पद्मश्री से सम्मानित किया गया। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में जो योगदान दिया है, उसे जानकर आप दंग रह जाएंगे। संतरे बेचकर रोजाना 150 रुपए कमाने वाले हरेकाला हजब्बा ने एक प्राइमरी स्कूल खड़ा करवा दिया। राष्ट्रपति से पुरस्कार लेने के लिए वे सादी सफेद शर्ट ,धोती पहनकर और बिना चप्पल के पहुंचे, तो हर कोई उनकी सादगी का कायल हो गया।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+