धरा गया पीएम मोदी की भतीजी का पर्स छीन भागने वाला एक बदमाश, पर्स-मोबाइल बरामद

कितनी सुरक्षित राजधानी दिल्ली, PM मोदी की भतीजी से लूटपाट, स्कूटी सवार बदमाशों ने छीना पर्स

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में लगातार बढ़ते अपराध के मामलों ने एक बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। आखिर दिल्ली कितनी सुरक्षित है? यहां आम से लेकर खास तक की सुरक्षा पर सवाल उठ चुके हैं। ताजा मामला प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से जुड़ा है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भतीजी दमयंती मोदी के साथ छीनाझटकी का मामला सामने आया है। सिविल लाइंस थाना इलाके में शनिवार को स्कूटी सवार बदमाशों ने उनके साथ लूटपाट की और उसका पर्स छीनकर वहां से फरार हो गए।

Delhi Crime: PMs niece is latest victim of Delhi snatchers; loses Rs 56,000

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अमृतसर से दिल्ली पहुंची पीएम मोदी की भतीजी दमयंती बेन मोदी सिविल लाइंस इलाके में बने गुजराती समाज भवन के पास ऑटो से उतर रही थी कि तभी स्कूटी सवार दो युवक उनके हाथ से पर्स छीना और वहां से फरार हो गए। दमयंती जब तक कुछ समझ पातीं और शोर मचातीं, तब तक दोनों फरार हो चुके थे। उनके पर्स में 56 हजार रुपए और कुछ जरूरी काजगात थे।

वहीं राजधानी दिल्ली के इस वीवीआईपी इलाके में पीएम मोदी की भतीजी के साथ हुई इस वारदात दिल्ली पुलिस चुप है। दिल्ली पुलिस के प्रवक्ता अनिल मित्तल के मुताबिक घटना गुजराती समाज भवन के सीसीटीवी में कैद हुई है। उसी आधार पर पुलिस ने एक आरोपी नोनू को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से दमयंती मोदी के पास से लूटी गई चीजें भी बरामद हुई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+