'मुझे बेचैनी हो रही है, तकलीफ में हूं', क्या हुआ Amitabh Bachchan को? 83 साल के एक्टर ने X पर ये क्या लिखा?

Amitabh Bachchan: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की उम्र भले ही 83 साल की हो लेकिन उनके अंदंर काम करने की एनर्जी बिल्कुल एक बच्चे जैसी है। इस उम्र में काम के प्रति ऐसा जुनून रखने वाले अमिताभ बच्चन ने फिलहाल अपने फैंस को काफी परेशान कर दिया है। दरअसल उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी भारी बेचैनी और दर्द को बयां करते हुए स्वीकार किया है कि इस उम्र में उन्हें 'बहुत तकलीफ और तनाव का सामना करना पड़ रहा है।

Advertisement

अमिताभ बच्चन के पोस्ट से लोग हुए परेशान
अमिताभ बच्चन के इस इमोशनल पोस्ट से उनके फैंस को चिंता होने लगी है। हर कोई जानना चाहता है कि आखिर बिग बी को अचानक क्या हुआ है। क्यों वह बेचैन नजर आ रहे हैं। उन्हें क्या तकलीफ हुई है, उन्हें किस बात का दर्द है।

Advertisement

बिग बी दिल की बातें ब्लॉग में लिखते हैं

आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन का जोश और काम के प्रति समर्पण किसी यंग स्टार से कम नहीं है। फिल्मों, टीवी और सोशल मीडिया के जरिए वह लगातार अपने फैंस से जुड़े रहते हैं और अकसर अपने दिल की बातें ब्लॉग में भी लिखते हैं।

बिग बी ने लिखा- मुझे बेचैनी और तकलीफ महसूस हो रही है

अमिताभ बच्चन अपनी निजी भावनाओं को खुलकर जाहिर करने से कभी पीछे नहीं हटते। हाल ही में उन्होंने एक ऐसी बात शेयर की है, जिसने उनके फैंस का ध्यान खींच लिया है। बिग बी ने सोशल मीडिया पर कहा है कि इन दिनों उन्हें काफी बेचैनी और तकलीफ महसूस हो रही है। उन्होंने ये भी बताया कि आखिर किस वजह से उनकी लाइफस्टाइल पूरी तरह बदल गई है और क्यों वह लगातार इमोशनल उतार-चढ़ाव से गुजर रहे हैं।

Advertisement

फीफा वर्ल्ड कप 2026 को लेकर अमिताभ बच्चन का बड़ा बयान

-अमिताभ बच्चन का ये खुलासा अब इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन गया है। दरअसल फुटबॉल का महाकुंभ यानी फीफा वर्ल्ड कप 2026 अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है। इसका बुखार सिर्फ आम जनता पर ही नहीं बल्कि बॉलीवुड के सुपरस्टार अमिताभ बच्चन पर भी सिर चढ़कर बोल रहा है। हालांकि इस टूर्नामेंट की वजह से बिग बी काफी परेशान और तनाव में हैं, जिसका खुलासा उन्होंने अपने लेटेस्ट ब्लॉग में किया है।

Advertisement

-फुटबॉल मैचों के अजीब समय और रेफरी के कुछ फैसलों से नाखुश अमिताभ बच्चन ने फुटबॉल को लेकर अपनी भावनाएं खुलकर लोगों के साथ शेयर की हैं। अमिताभ बच्चन ने अपने टंबलर ब्लॉग पर लिखा है- समय का पूरा हिसाब बिगड़ गया है। वर्ल्ड कप के मैच अजीब समय पर होते हैं, जिससे लाइफस्टाइल बिगड़ रही है लेकिन फिर भी हम मैच देखते हैं, चीयर करते हैं और पछतावा भी करते हैं। हम बेहद दुख के साथ देखते हैं कि कैसे एक टीम के लिए गलत और पक्षपातपूर्ण फैसले लिए जा रहे हैं और दूसरी के लिए नहीं।

Advertisement

-बिग बी ने आगे लिखा है- टूर्नामेंट में 'मे बी द बेस्ट टीम विन' कहा जाता है लेकिन जब तक नतीजे सामने नहीं आते, तब तक कोई नहीं जानता कि सच में बेस्ट टीम कौन सी है। कई बड़े और नामी फुटबॉल खेलने वाले देश इस बार टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं, जिसने मुझे हैरान किया है, जबकि कुछ ऐसे देशों ने बेहतरीन खेल दिखाया है जिनकी उम्मीद किसी ने नहीं की थी।

Advertisement

-इसके अलावा अपनी पोस्ट में अमिताभ बच्चन ने क्लब फुटबॉल और नेशनल टीम के बीच के अंतर को समझाने के लिए भारत के आईपीएल का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि जो खिलाड़ी प्रीमियर लीग जैसी अलग-अलग चैंपियनशिप में एक-दूसरे के खिलाफ खेलते हैं, वह वर्ल्ड कप में अपने देश के लिए एकजुट हो जाते हैं। मैदान के बाहर वो दोस्त होते हैं लेकिन मैदान पर प्रतिद्वंदी। जब वह राष्ट्रीय जर्सी पहनते हैं तो वो एक हो जाते हैं और इसके लिए बेहतरीन करेक्टर की जरूरत होती है।

पोस्ट को लेकर विवादों में घिर गए थे अमिताभ बच्चन

-इसके बाद अमिताभ बच्चन ने पोस्ट में लिखा- एक दिन आराम किया और पूरा शरीर ही बगावत पर उतर आया। शरीर को किसी न किसी रूप में हरकत की जरूरत होती है। मैंने आज कोशिश की। आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन अपने एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर इसी महीने विवादों में भी घिर गए थे। फ्रांस ने पैराग्वे को हराकर अगले दौर में जगह बनाई थी, जिसके बाद बिग बी ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा था- फ्रेंच टीम, 11 खिलाड़ियों में 10 ब्लैक और 1 व्हाइट, द पावर ऑफ ब्लैक।

-अमिताभ बच्चन के इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर उनकी जमकर आलोचना हुई थी। लोगों ने उन पर नस्लीय टिप्पणी का आरोप लगाया था। सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ कई तरह की बातें की जा रही थीं। बाद में अमिताभ बच्चन ने अपने अगले ब्लॉग में अपनी गलती स्वीकार की थी। उन्होंने लिखा था- हर दिन एक नई सीख है। अपनी गलती स्वीकार करना गलत नहीं है, ये आपके कैरेक्टर को दर्शाता है। जब आप गलती मान लेते हैं तो सारा विवाद वहीं खत्म हो जाता है। मैंने भी मान ली गलती।

English Summary

what happened to amitabh bachchan 83 age actor wrote on x feeling uneasy iam in pain