TVK chief Vijay: 'मदर्स डे पर सच्चा सपूत पदभार ग्रहण कर रहा', कौन है ये सुंदर हसीना जिसने विजय के पढ़े कसीदे?
Sanam Shetty: आज अभिनेता से नेता बने टीवीके के विजय ने तमिलनाडु के सीएम पद की शपथ ले ली है। आपको बता दें कि 4 मई को चुनावी नतीजे सामने आने के बाद से पिछले चार दिनों से तमिलनाडु की सियासत में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिले थे, विजय की पार्टी 108 सीटों के साथ राज्य की सबसे बड़ी पार्टी तो बन गई लेकिन बहुमत से दूर रह गई।
फिलहाल लंबे मंथन के बाद तमिलगा वेट्री कज़गम (TVK) के प्रमुख सी. जोसेफ़ विजय को कई पार्टियों के समर्थन से आवश्यक संख्या बल हासिल किया और सरकार बनाने का दाव पेश किया और आज वो सीएम पद पर काबिज हो गए हैं।

टीवीके के सीएम बनने पर फिल्मी गलियारों से लेकर सड़क तक जश्न मन रहा है, उनके फैंस नाच गा रहे हैं तो वहीं इस बीच एक खूबसूरत हसीना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिन्होंने जमकर विजय के कसीदे पढ़े और कहा कि 'आज वो राज्य के सच्चे पुत्र हैं क्योंकि आज मदर्स डे के दिन थलपति ने पूरे तमिलनाडु की धरती को खुद को सीएम के रूप में अनमोल तोहफा दिया है।'
'अभिनेत्री सनम शेट्टी ने TVK को बताया सच्चा सपूत'
पीले-मेहरुन साड़ी पहने ये महिला और कोई नहीं बल्कि जानी-मानी अभिनेत्री सनम शेट्टी हैं, जिन्होंने कहा कि 'मैं यहां हमारे प्यारे थलापति विजय सर के लिए खड़ी हूं। आज, मदर्स डे पर, तमिलनाडु का एक सच्चा बेटा पदभार ग्रहण कर रहा है, हमें विजय सर के शपथ ग्रहण समारोह का गवाह बनने पर गर्व है, क्योंकि यह बिल्कुल भी आसान नहीं रहा है।'

अब सुरक्षित हाथों में है तमिलनाडु
'बहुमत हासिल करने, एक ऐतिहासिक पल बनाने और पिछली सभी बाधाओं को तोड़ने के बाद भी, एक आदमी ने पूरी व्यवस्था को ध्वस्त कर दिया और फिर भी तमिलनाडु में पिछले एक हफ़्ते में हुए राजनीतिक बदलावों के थकाने वाले दौर ने हमें चैन से सोने नहीं दिया। आज हम चैन से सोएंगे, विजय सर के सुरक्षित हाथों में एक बेहतर तमिलनाडु का सपना देखेंगे।'
सनम प्रसाद शेट्टी साउथ इंडस्ट्री का यंग फेस हैं
लोग सनम शेट्टी के वीडियो पर जमकर कमेंट कर रहे हैं, कुछ तो उनकी तारीफ कर रहे हैं तो वहीं कुछ लोग ऐसे हैं जो उनकी बुराई भी कर रहे हैं। मालूम हो कि सनम प्रसाद शेट्टी साउथ इंडस्ट्री का यंग फेस हैं।
उन्होंने तमिल, तेलुगु और मलयालम फ़िल्मों में काम किया है, साल 2020 में, वह रियलिटी सीरीज़ 'बिग बॉस 4 तमिल' की प्रतियोगी भी रह चुकी हैं।

मॉडलिंग की दुनिया से रखा फिल्मों में कदम
बेंगलुरु में जन्मी सनम ने कंप्यूटर इंजीनियरिंग की पढ़ाई के दौरान फैशन शो के जरिए मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा था, इसके बाद उन्होंने तमिल साइंस फिक्शन फिल्म अंबुली से अपना फिल्मी करियर शुरू किया था। इसके बाद वो रावु* (2013), *मायाई* (2013) और *विलासम* (2014) जैसी फिल्मों में दिखाई दी थीं।2019 में, सनम मिस साउथ इंडिया 2016 ब्यूटी पेजेंट की विजेता बनीं। 2020 में, सनम ने कमल हासन द्वारा होस्ट किए गए रियलिटी टीवी शो *बिग बॉस तमिल* में हिस्सा लिया था।














Click it and Unblock the Notifications