अब सरकारी स्कूलों में होगी JEE, NEET और CUET की मुफ्त तैयारी! सीएम ने लॉन्च किया 'लाइव क्लासेज' प्रोग्राम

Bihar School Live Classes Scheme: बिहार सरकार ने सरकारी स्कूलों में पढ़ाई को बेहतर बनाने के लिए नई योजना बनाई है। इसके तहत 'बिहार स्कूल लाइव क्लासेज' कार्यक्रम शुरू किया गया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना के शास्त्रीनगर स्थित राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय से इसकी शुरुआत की। इस योजना के तहत सरकारी स्कूलों के छात्रों को विशेषज्ञ शिक्षकों की लाइव ऑनलाइन क्लास, डिजिटल स्टडी मटेरियल और प्रतियोगी परीक्षाओं की मुफ्त तैयारी की सुविधा मिलेगी।

Advertisement

सरकार का उद्देश्य है कि गांव और शहर के छात्रों के बीच शिक्षा का अंतर कम हो और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को भी बेहतर शिक्षा और कोचिंग का समान अवसर मिल सके। इस योजना के तहत क्लास 9th से 12th तक के स्टूडेंट के लिए लाइव और इंटरएक्टिव ऑनलाइन क्लास चलाई जाएंगी। स्टूडेंट पढ़ाई के दौरान अपने सवाल भी पूछ सकेंगे और एक्सपर्ट टीचर्स से तुरंत जवाब भी मिलेगा।

Advertisement

JEE, NEET और CUET की होगी मुफ्त तैयारी

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से छात्रों के लिए JEE, NEET और CUET जैसी राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं की मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग भी शुरू की गई है, ताकि सरकारी स्कूलों के छात्र भी प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी कर सकें। योजना के पहले चरण में पटना के 10 मॉडल स्कूलों को जोड़ा गया है। साथ ही स्कूल में दो आधुनिक स्मार्ट क्लासरूम भी शुरू किए गए हैं, जहां डिजिटल स्क्रीन और इंटरएक्टिव पैनल के जरिए पढ़ाई होगी।

Advertisement

शिक्षा विभाग का लक्ष्य जुलाई के अंत तक पटना जिले के सभी 422 हाई स्कूलों में यह सुविधा शुरू करने का है। इसके बाद इसे पूरे बिहार के 146 मॉडल स्कूलों और फिर अन्य सरकारी विद्यालयों तक चरणबद्ध तरीके से बढ़ाया जाएगा।

स्टूडेंट्स को क्या-क्या सुविधा मिलेगी?

इस योजना के तहत स्टूडेंट्स को
लाइव क्लास,
डाउट क्लियरिंग,
डिजिटल स्टडी मटेरियल,
रिकॉर्डेड लेक्चर,
मॉक टेस्ट,
ऑनलाइन टेस्ट सीरीज,
बोर्ड परीक्षा की तैयारी और
JEE, NEET व CUET की मुफ्त कोचिंग मिलेगी।

More From OneIndia