'धंधे में मांग रहा था हिस्सा', बंटी की बेरहमी से हत्या का क्या था कारण? सेक्स रैकेट का विरोध या थी कोई और बात?

Patna Bunty Murder Case: पटना के चर्चित बंटी हत्याकांड में हर रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं। जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही है, नए दावे भी सामने आ रहे हैं। परिवार वाले हत्या को लेकर अलग दावा कर रहे हैं जबकि पुलिस कुछ और ही कहानी बता रही है।

परिवार वालों का कहना है कि मोहल्ले में चल रहे सेक्स रैकेट का विरोध करने पर बंटी को किडनैप किया गया और फिर बेरहमी से उसकी हत्या कर दी गई। वहीं, पुलिस का कहना है कि मामला कुछ और है, सेक्स रैकेट से बंटी की हत्या का कोई संबंध नहीं मिला है। दूसरी ओर परिवार पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए बंटी की हत्या को पुरानी रंजिश का नतीजा बता रही है।

Patna Bunty Murder Case

क्या है बंटी के परिवारवालों का दावा?

बंटी के परिजनों का कहना है कि अपहरण (6 जुलाई) से करीब 15 दिन पहले इलाके में कुछ किन्नर एक आदमी से लूटपाट कर रहे थे। जब ये बंटी ने देखा तो उसने अपने घर की छत से इसका विरोध किया था। परिवार का दावा है कि वह इलाके में चल रहे कथित अवैध गतिविधियों और सेक्स रैकेट के खिलाफ भी आवाज उठा रहा था। उन्होंने आरोप लगाया है कि बंटी के विरोध करने से नाराज रवीश उर्फ बीसी और उसके साथियों ने उसे अंजाम भुगतने की धमकी दी थी। परिजनों का दावा है कि बाद में इसी विवाद के चलते बंटी को किडनैप किया गया और बेरहमी से हत्या कर दी गई।

ये भी पढ़ें: तड़पा कर की गई बंटी की हत्या! पोस्टमॉर्टम में हुए कई खुलासे, किडनैपिंग के बाद जो हुआ जानकार कांप जाएगी रूह

पुलिस ने इस मामले में आरोपी रोहित कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के दौरान रोहित ने घटना की रात क्या हुआ, इसे लेकर कई अहम बातें बताई हैं। उसके अनुसार, घटना वाले दिन वो लोग शराब के नशे में थे और इसी दौरान बंटी यादव से उनका विवाद शुरू हुआ। रोहित ने बताया कि शंकर, सूरज, अजीत और रवीश उर्फ बीसी बंटी को दौड़ाते हुए पटना जंक्शन के पास स्थित एक चाय की दुकान तक ले गए, जहां दोनों पक्षों के बीच फिर कहासुनी और झगड़ा हुआ। उसने यह भी दावा किया कि इस दौरान कुछ दिन पहले एक किन्नर को लेकर हुए विवाद की भी चर्चा हुई। इसके बाद आरोपियों ने बंटी को जबरन टाटा पार्क तक ले जाकर एक ऑटो में बैठाया और वहां से अपने साथ ले गए।

शराब तस्करी का एंगल

हालांकि, पुलिस की जांच दूसरी दिशा में इशारा कर रही है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि रवीश उर्फ बीसी और मोनी किन्नर कथित तौर पर उत्तर प्रदेश से ट्रेन के जरिए शराब की तस्करी करते थे। आरोप है कि बंटी इस धंधे में हिस्सेदारी मांग रहा था, जिस कारण दोनों पक्षों के बीच विवाद चल रहा था। पुलिस का दावा है कि इसी विवाद के बाद बंटी का अपहरण कर उसकी हत्या की गई और शव को अथमलगोला थाना क्षेत्र में मोकामा फोरलेन के पास एक खेत में बालू से ढक दिया गया।

इस मामले की जांच के लिए कोतवाली थानेदार अजय कुमार के नेतृत्व में चार विशेष एसआईटी टीमों का गठन किया गया है। इनमें तकनीकी जांच, सीडीआर और सोशल मीडिया विश्लेषण के साथ विशेष छापेमारी टीम भी शामिल है। अब तक रोहित कुमार, बजरंगी कुमार, रवि कुमार, रोशन कुमार और अजीत कुमार समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

कब किडनैप हुआ था बंटी? कैसे हुई हत्या?

बंटी यादव अपहरण का 6 जुलाई को पटना जंक्शन के पास से किया गया था। पांच दिन बाद 11 जुलाई को उसका शव अथमलगोला में नेशनल हाईवे के पास से मिला। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सामने आई जानकारी के अनुसार बंटी की पीट-पीटकर हत्या की गई थी। शरीर पर कई गंभीर चोटों के निशान मिले थे और पहचान छिपाने के लिए उसके चेहरे को कुचल दिया गया था। साथ ही उसके हाथ पर बने टैटू को भी नुकीली चीज से मिटाने की कोशिश की गई थी। अब इस हत्याकांड में पुलिस की जांच और फॉरेंसिक रिपोर्ट के बाद ही पूरे मामले की तस्वीर साफ हो सकेगी।

ये भी पढ़ें: सेक्स रैकेट के विरोध में बंटी की बेरहमी से हत्या? किडनैपिंग के 5 दिन बाद NH किनारे मिला सड़ा गला शव

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+