Bankipur Bypoll: प्रशांत किशोर का डर या कुछ और? BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा ने क्यों वापस लिया नामांकन

Bankipur Bypoll BJP Candidate Changed: बिहार की सबसे चर्चित सीटों में शामिल बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा ने नामांकन के अगले ही दिन अपना उम्मीदवार बदलकर राजनीतिक हलकों में नई चर्चा छेड़ दी है। पहले घोषित प्रत्याशी अभिषेक कुमार ने नामांकन वापस लिया। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ये जानकारी दी है। वहीं इसके कुछ ही समय बाद पार्टी ने उनकी जगह नीरज सिन्हा को उम्मीदवार बना दिया।

Advertisement

अभिषेक कुमार की ओर से नामांकन वापस लेने की वजह पारिवारिक कारण बताई गई है, लेकिन राजनीतिक गलियारों में इसके पीछे अलग-अलग चर्चाएं हैं। विपक्ष और जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर भी इसे बड़ा मुद्दा बना रहे हैं। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि आखिर उम्मीदवार बदलने की असली वजह क्या रही।

Advertisement

हलफनामे और पारिवारिक जानकारी पर उठे सवाल

सोशल मीडिया पर चर्चा है कि अभिषेक कुमार के नामांकन पत्र और उससे जुड़ी पारिवारिक व शैक्षणिक जानकारी को लेकर कुछ सवाल उठने की आशंका थी। सूत्रों के हवाले से यह भी कहा जा रहा है कि इन्हीं कारणों से बीजेपी ने समय रहते उम्मीदवार बदलने का फैसला किया। हालांकि, भाजपा ने इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। इसलिए इन दावों की पुष्टि नहीं हुई है और इन्हें केवल राजनीतिक चर्चाओं के तौर पर ही देखा जा रहा है।

Advertisement

प्रशांत किशोर के संभावित खुलासों की चर्चा

दूसरी ओर चर्चा ये भी थी कि, जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अभिषेक कुमार और उनके परिजनों से जुड़े कुछ अहम तथ्यों को सार्वजनिक करेंगे। इसके बाद बीजेपी को डर था कि, अभिषेक कुमार का नामांकन रद्द ना हो जाए इसी को देखते हुए आनान-फानन में बीजेपी ने इस नाक की लड़ाई वाली सीट पर प्रत्याशी बदल दिया है।

Advertisement

ये भी पढे़ं: Bankipur Bypoll: बांकीपुर से BJP प्रत्याशी का चुनाव लड़ने से इनकार, नीरज सिन्हा होंगे नए प्रत्याशी

कुछ साल में 26.75 लाख से घटकर 4.98 लाख रुपये हुई आय

चुनावी हलफनामे के अनुसार अभिषेक कुमार ने खुद को सामाजिक कार्यकर्ता और व्यवसायी बताया है। आयकर रिटर्न के आंकड़े बताते हैं कि वित्त वर्ष 2023-24 में उनकी वार्षिक आय 26.75 लाख रुपये से अधिक थी, जबकि वित्त वर्ष 2026-27 में यह घटकर 4.98 लाख रुपये रह गई। यानी कुछ वर्षों में उनकी घोषित आय में बड़ी गिरावट दर्ज हुई है। वहीं उनकी पत्नी अमृता कृष्णा निजी शिक्षिका हैं और उन्होंने आयकर रिटर्न दाखिल नहीं किया है।

Advertisement

ये भी पढ़ें: करोड़ों की जमीन, आधा किलो सोना, 241 करोड़ रुपये की कमाई! रेखा गुप्ता-प्रशांत किशोर की नेटवर्थ में कितना अंतर?

30 लाख रुपये से ज्यादा की चल संपत्ति

हलफनामे के मुताबिक अभिषेक कुमार के पास करीब 19.60 लाख रुपये की चल संपत्ति है। इसमें नकद राशि, बैंक जमा, बीमा पॉलिसियां और 11 ग्राम सोने के आभूषण शामिल हैं। उनकी पत्नी के पास करीब 9.92 लाख रुपये की चल संपत्ति है, जिसमें नकद, एलआईसी पॉलिसी, 32 ग्राम सोना और 400 ग्राम चांदी के आभूषण शामिल हैं। हालांकि दोनों के नाम पर कोई अचल संपत्ति दर्ज नहीं है। इसी को लेकर माना जा रहा था कि, उन्होंने हलफनामे में बहुत कुछ छोड़ दिया है जिस वजह से नामांकन के जांच के दौरान रद्द होने की संभावना थी।

More From OneIndia

English Summary

bankipur bypoll bjp candidate abhishek sinha withdraws nomination prashant kishor fear affidavit dispute