Bankipur Bypoll: बांकीपुर से BJP प्रत्याशी का चुनाव लड़ने से इनकार, नीरज सिन्हा होंगे नए प्रत्याशी

Bankipur Bypoll: पटना के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के घोषित उम्मीदवार अभिषेक कुमार सिन्हा ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी को पत्र सौंपकर कहा कि पारिवारिक कारणों से वह विधानसभा उपचुनाव नहीं लड़ पाएंगे।

हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि वह पार्टी के एक समर्पित कार्यकर्ता के रूप में पहले की तरह संगठन की सेवा करते रहेंगे। उनके इस फैसले से बांकीपुर सीट पर बीजेपी की चुनावी रणनीति में बदलाव की संभावना बढ़ गई है।

bankipur bypoll bjp candidate abhishek

पारिवारिक कारणों से Abhishek Kumar Sinha ने चुनाव लड़ने से किया इनकार

अभिषेक कुमार सिन्हा ने मीडिया के सामने प्रदेश अध्यक्ष को सौंपा गया अपना पत्र पढ़ते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें एनडीए प्रत्याशी के रूप में चुना था, जिसके लिए वह केंद्रीय और प्रदेश नेतृत्व के आभारी हैं। उन्होंने कहा कि पारिवारिक परिस्थितियों के कारण वह इस उपचुनाव में उम्मीदवार बने रहना संभव नहीं समझते। उन्होंने यह भी दोहराया कि उनका पार्टी और संगठन के प्रति समर्पण पहले जैसा ही रहेगा और वह एक कार्यकर्ता के रूप में लगातार योगदान देते रहेंगे।

नीरज कुमार सिन्हा होंगे भाजपा के नए प्रत्याशी

बीजेपी ने अभिषेक कुमार सिन्हा के चुनाव लड़ने से इनकार करने के बाद बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए नीरज कुमार सिन्हा को अपना नया उम्मीदवार घोषित किया है। पार्टी ने त्वरित फैसला लेते हुए उम्मीदवार बदल दिया, ताकि चुनावी तैयारियों पर कोई असर न पड़े। अब नीरज कुमार सिन्हा एनडीए की ओर से चुनाव मैदान में उतरेंगे।

प्रशांत किशोर की एंट्री से दिलचस्प हुई बांकीपुर की चुनावी जंग

दरअसल, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के विधायक पद से इस्तीफा देने के बाद खाली हुए इस सीट पर चुनाव हो रहा है। जिसनें जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर खुद चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुके हैं। जबकि राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) ने रेखा गुप्ता को अपना उम्मीदवार बनाया है। दूसरी ओर, बीजेपी ने अभिषेक कुमार सिन्हा की जगह नीरज कुमार सिन्हा को टिकट देकर चुनावी समीकरण बदल दिए हैं। ऐसे में बांकीपुर सीट पर एनडीए, आरजेडी और जन सुराज के बीच त्रिकोणीय मुकाबले की स्थिति बन गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+