Bankipur Bypoll: पटना के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के घोषित उम्मीदवार अभिषेक कुमार सिन्हा ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी को पत्र सौंपकर कहा कि पारिवारिक कारणों से वह विधानसभा उपचुनाव नहीं लड़ पाएंगे।
हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि वह पार्टी के एक समर्पित कार्यकर्ता के रूप में पहले की तरह संगठन की सेवा करते रहेंगे। उनके इस फैसले से बांकीपुर सीट पर बीजेपी की चुनावी रणनीति में बदलाव की संभावना बढ़ गई है।
अभिषेक कुमार सिन्हा ने मीडिया के सामने प्रदेश अध्यक्ष को सौंपा गया अपना पत्र पढ़ते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें एनडीए प्रत्याशी के रूप में चुना था, जिसके लिए वह केंद्रीय और प्रदेश नेतृत्व के आभारी हैं। उन्होंने कहा कि पारिवारिक परिस्थितियों के कारण वह इस उपचुनाव में उम्मीदवार बने रहना संभव नहीं समझते। उन्होंने यह भी दोहराया कि उनका पार्टी और संगठन के प्रति समर्पण पहले जैसा ही रहेगा और वह एक कार्यकर्ता के रूप में लगातार योगदान देते रहेंगे। पारिवारिक कारणों से Abhishek Kumar Sinha ने चुनाव लड़ने से किया इनकार