मध्य प्रदेशः लागत के बराबर कीमत नहीं मिलने पर किसानों ने सड़क पर फेंका लहसुन, देखें वायरल वीडियो
मालवा। मध्य प्रदेश के मालवा क्षेत्र के धार जिले के किसान लहसुन की फसल की अच्छी कीमत नहीं मिलने के चलते काफी निराश हैं और हताश होकर फसलों को सड़कों पर फेंक रहे हैं। ऐसा ही एक नजारा देखने को मिला सोशल मीडिया पर जब दो किसानों ने लहसुन की फसल को सड़क पर फेंक रहे हैं। इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में दोनों किसान सरकार को भी कोस रहे हैं। वे कह रहे हैं सरकार किसान को फसल की लागत की दोगुना कीमत देने का दावा कर रही है मगर अभी तो कीमत ही नहीं मिल पा रही है।

ये वायरल वीडियो धार जिले के सरदारपुर ब्लॉक के रहने वाले किसान अशोक पाटीदार और सुनील पाटीदार के हैं। दोनों किसानों ने अपनी लहसुन की फसल को सड़़क पर फेंक दिया है। दरअसल, इन दोनों किसानों को उनकी फसल की लागत के भी पैसे नहीं मिल रहे थे। जिसका विरोध जताने के लिए दोनों किसानों ने अपनी लहसुन की फसल को सड़क पर फेंक दिया।
किसानों के मुताबिक उन्होंने दो बीघा फसल की करीब 20 - 25 क्विंटल लहसून को फेंका है। किसान कह रहे हैं कि उनकी लहसून की फसल की जो लागत थी, उसके बराबर भाव नहीं मिल रहे हैं। व्यापारी महज 500 रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से उनकी लहसुन को खरीद रहे हैं जबकि उनकी लागत ही इससे ज्यादा है।












Click it and Unblock the Notifications