जब पानी से भरे कुंए में अचानक गिरा हाथी, तो ऐसे निकाला गया बाहर: वायरल वीडियो

कर्नाटक। सोशल मीडिया पर एक हाथी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। ये हाथी एक कुंए में अचानक गिर गया था। घटना कर्नाटक में स्थित मलई महादेश्वरा वन्यजीव अभयारण्य की है। हालांकि बाद में काफी मशक्कत के बाद इस हाथी को बाहर निकाल लिया गया। घटना का वीडियो भारतीय वन सेवा के अधिकारी येदुकोंदालु वी ने गुरुवार को अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है।

बचाने के लिए क्रेन की सहायता ली गई

बचाने के लिए क्रेन की सहायता ली गई

वीडियो में हाथी कुंए में गिरने के बाद बाहर निकलने की पूरी कोशिश करता दिख रहा था लेकिन बाहर नहीं आ पाया। जिसके बाद उसे बचाने के लिए वन अधिकारी पहुंचे। इसके लिए एक क्रेन की सहायता ली गई और हाथी के बाहर निकलने के लिए एक सुगम रास्ते का निर्माण किया गया। इसके लिए यहां से मिट्ठी को हटाया गया ताकि हाथी आराम से बाहर आ सके। जिसके बाद हाथी आसानी से बाहर आने में सफल हुआ।

ग्रामीणों ने भी अपनी ओर से पूरी मदद की

ग्रामीणों ने भी अपनी ओर से पूरी मदद की

हाथी के कुंए में गिर जाने से सभी लोग काफी चिंतित थे। हाथी को बाहर निकालने के लिए ग्रामीणों ने भी अपनी ओर से पूरी मदद की है। येदुकोंदालु वी ने ट्विटर पर वीडियो शेयर करते हुए इसके कैप्शन में लिखा, 'एमएम हिल्स वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी के हुगायम में कुएं में गिरे नर हाथी को बचाया गया। सहयोग करने के लिए ग्रामीणों, पुलिस, मीडिया और वन फ्रंटलाइन स्टाफ का धन्यवाद।'

लोगों को पसंद आ रहा है वीडियो

लोगों को पसंद आ रहा है वीडियो

इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। वीडियो को अभी तक करीब 4 हजार लोगों ने देख लिया है। साथ ही इसपर लोग अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। एक यूजर ने कहा, 'कोरोना वायरस संकट के बीच हाथी को बचाने के लिए धन्यवाद। वनों की सीमा के पास ऐसे कुंओं का शायद डिजाइन बदलने की जरूरत है। ताकि ऐसी घटनाएं न हो सकें।' बता दें मलई महादेश्वरा वन्यजीव अभयारण्य, 2013 में स्थापित हुआ था। यह हाथियों, तेंदुओं और चित्तीदार हिरणों के अलावा कई अन्य जानवरों का घर माना जाता है।

यहां देखें क्या बोल रहे हैं लोग-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+