भैंस ने दिया बच्चे को जन्म, किसान ने बुला ली पुलिस, बताई ऐसी वजह, हो रही खूब तारीफ, देखें Video
amroha news today: उत्तर प्रदेश के अमरोहा जनपद से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। अमरोहा जनपद के खुशहालपुर गांव में में एक पशुपालक के भैंस ने बच्चों को जन्म दिया तो उसने 112 नंबर डालकर पुलिस को बुला लिया। [Note- वीडियो खबर के अंत में है]
गांव पहुंचकर जब पुलिसकर्मियों ने मवेशी मालिक से उन्हें बुलाने का कारण पूछा तो उसने जो जवाब दिया उसे सुनकर पुलिसकर्मी हैरान रह गए। अब खुशहालपुर के इस किसान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और लोग उसकी खूब तारीफ कर रहे हैं।

भैंस का दूध पीने के लिए बुलाया
दरअसल, यह पूरा मामला अमरोहा जनपद के रहरा थाना क्षेत्र के खुशहालपुर गांव का है। गांव में जसवीर सिंह नामक एक किसान का घर है। जसवीर सिंह की भैंस गर्भवती थी और उसने पाड़ा को जन्म दिया। उसके बाद जसवीर को काफी खुशी हुई।
इसी बीच गांव के रहने वाले किसी शख्स ने उसे 112 नंबर डायल कर पुलिस को बुलाकर दूध पिलाने के लिए कहा। भैंस के बच्चा देने की जसवीर को इतनी खुशी हुई कि उससे रहा नहीं गया और उसने 112 नंबर डायल कर पुलिस को मौके पर बुला लिया।
करीब 10 मिनट में पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और उसके बाद जसवीर से पुलिस को बुलाने का कारण पूछा। जसवीर द्वारा जब यह बताया गया कि उसने दूध पिलाने के लिए बुलाया है तो पुलिसकर्मियों ने अपना माथा पकड़ लिया।
दौरान पुलिसकर्मियों ने किस का वीडियो बना लिया। उसे वीडियो को पुलिस में तैनात कॉप सचिन कौशिक द्वारा सोशल साइट एक्स पर शेयर किया गया है। वीडियो देखने के बाद किस की खुशी देखकर लोग उसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।
वीडियो में किसान यह कहते सुना जा रहा है कि उसने कोई अपराध नहीं किया है। वह केवल दूध पीने के लिए बुलाया है। इस दौरान एक पुलिसकर्मी कहता है कि तुम हमारा नाम जानते हो, जो हमें दूध पीने के लिए बुला लिया? गांव में और लोग हैं किसी को पिला सकते हो।
देखें Video-
उसके बाद पुलिसवालों ने किस को समझाया कि पुलिस को आपातकालीन मदद के लिए बुलाया जाता है और पुलिस को बुलाकर बेवजह समय बर्बाद नहीं करना चाहिए था। इस पर किसान ने कहा कि उसने कोई अपराध नहीं किया है। उसके बाद पुलिसवालों को भी एहसास हुआ कि किसान को इस बारे में पता नहीं था।
-
Samrat Choudhary:'बिहार के सम्राट' बनने तक की इनसाइड स्टोरी, राजनीतिक सफर से फैमिली बैकग्राउंड तक जानें सबकुछ -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Samrat Choudhary: 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा', कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Balen Shah Government: नेपाली गृह मंत्री के बयान ने उड़ा दी भारत की नींद, चीन को लेकर क्या कहा? -
Nitish Kumar ने इस्तीफा देते वक्त क्या कहा आखिरी पोस्ट में? जाति को लेकर कही दिल की बात -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
मुस्लिम पति फरमान खान को छोड़कर कहां गईं Monalisa? क्या सच में हुईं गायब? वीडियो की सच्चाई आई सामने -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड












Click it and Unblock the Notifications