तीन खेलों की वर्ल्ड चैंपियन स्टैम्प ने 16 नवंबर की फाइट के लिए भरी हुंकार, किया धमाकेदार जीत का दावा
किसी एक खेल में चैंपियन बनने में पूरा करियर लग जाता है, लेकिन थाईलैंड की फाइटर स्टैम्प फेयरटेक्स ने खुद को 27 वर्ष की उम्र में ही मॉय थाई, किकबॉक्सिंग और MMA चैंपियन बनाकर इतिहास रचा हुआ है।
दो साल तक घुटने की गंभीर चोट से जूझने के बाद अब तीन खेलों की पूर्व वर्ल्ड चैंपियन ONE Championship में अपनी बहुप्रतीक्षित वापसी करने के लिए तैयार हैं। 16 नवंबर को जापान में होने वाले ONE 173 में उनका सामना अनुभवी किकबॉक्सर काना मोरिमोटो से एटमवेट किकबॉक्सिंग मैच में होगा।

दो साल तक चोट से रहना पड़ा दूर
सितंबर 2023 में MMA खिताब जीतने के बाद स्टैम्प को घुटने की गंभीर चोट लगी, जिसके चलते उन्हें सर्जरी भी करवानी पड़ी और रिकवरी की प्रक्रिया लंबी चलने के चलते उन्हें अपनी बेल्ट छोड़नी पड़ी।
लेकिन अब वो ठीक होकर MMA की बजाय किकबॉक्सिंग में फाइट करते हुए वापसी कर रही हैं। उन्होंने इसका कारण बताया, "मैंने काना के साथ मुकाबला इसलिए स्वीकार किया क्योंकि मुझे लगता है कि वह जापान में सबसे बेहतरीन किकबॉक्सर हैं। मैं जीतूं या हारूं, उससे कोई फर्क नहीं पड़ता, उनके साथ लड़ने में कोई बुराई नहीं है।"
स्टैम्प के मुक्के और किक निकाल देती हैं विरोधियों का दम
फाइट के वक्त एंट्री करते हुए डांस के लिए मशहूर स्टैम्प देखने में जितनी चुलबुली हैं, रिंग के अंदर आते ही वह बहुत घातक हो जाती हैं। उनके मुक्के व किक्स विरोधियों पर पड़ती हैं तो उनका दम निकाल देती हैं। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने पिछले आठ मैचों में से सात अपने नाम किए हैं।
16 नवंबर की फाइट के लिए उन्होंने प्लान तैयार कर लिया है। इस बात का खुलासा करते हुए स्टैम्प ने कहा, "मुझे लगता है कि इस बार जीत की कुंजी मेरी ताकत होगी। मैं उनके हाथों पर किक्स मारकर उन्हें कुचल देने की योजना बना रही हूं।"
आप स्टैम्प को एक्शन में 16 नवंबर को सुबह 9:30 बजे से live.onefc.com पर लाइव देख सकते हैं।
-
Alka Yagnik की हालत बिगड़ी? खतरनाक बीमारी ने किया ये हाल, छलका सिंगर का दर्द, कहा- दुआ मांगो -
Love Story: 38 साल से पति से अलग रहती हैं Alka Yagnik, क्यों अकेले जी रहीं जिंदगी? अब दर्दनाक हुई हालत -
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
Rahul Banerjee Postmortem रिपोर्ट में शॉकिंग खुलासा, सामने आया ऐसा सच, पुलिस से लेकर परिवार तक के उड़े होश -
Mounika कौन थी? शादीशुदा प्रेमी Navy Staffer Chintada ने क्यों किए टुकड़े-टुकड़े? सिर जलाया तो बॉडी कहां छिपाई -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
बॉलीवुड की पहली 'लेडी सुपरस्टार' ने 4 Minute तक किया था Kiss, हीरो के छूट गए थे पसीने, फिर मचा था ऐसा बवाल -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Gold Rate Today: मार्च के आखिर में फिर सस्ता हुआ सोना, डेढ़ लाख के नीचे आया भाव, ये है 22k और 18K गोल्ड रेट -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो












Click it and Unblock the Notifications