Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

IPL 2026 से पहले बिक जाएगी आरसीबी? भारत का दिग्गज अरबपति बन सकता है मालिक

RCB: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 की चैंपियन टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु (RCB) को बिक्री प्रक्रिया चल रही है। टीम के मौजूदा मालिक डियाजियो ने आधिकारिक रूप से इसकी सेल प्रक्रिया शुरू कर दी है और कंपनी का लक्ष्य है कि यह सौदा अगले आईपीएल तक पूरा कर लिया जाए।

आरसीबी 2008 से आईपीएल का हिस्सा है और साल 2025 में अपना पहला आईपीएल खिताब जीता था। इससे पहले महिला टीम (WPL) ने 2024 में ट्रॉफी अपने नाम की थी। फिलहाल टीम के पास विराट कोहली, स्मृति मंधाना और जोश हेज़लवुड जैसे बड़े सितारे मौजूद हैं।

rcb

रिपोर्ट्स के मुताबिक, यूनाइटेड स्पिरिट्स लिमिटेड (United Spirits Limited) की पैरेंट कंपनी डियाजियो आरसीबी के लिए करीब 2 बिलियन अमेरिकी डॉलर की वैल्यूएशन चाह रही है। वित्त वर्ष 2024-25 में स्पोर्ट्स बिज़नेस ने कंपनी के कुल मुनाफे में 8.3 प्रतिशत का योगदान दिया था।

आरसीबी को कौन खरीद सकता है

सूत्रों के अनुसार सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ और 'वैक्सीन किंग' कहे जाने वाले आदर पूनावाला इस स्पोर्ट्स बिज़नेस को खरीदने में रुचि दिखा रहे हैं।

कब तक डील हो जाएगी पूरी

हालांकि बिक्री की प्रक्रिया मार्च 2026 तक पूरी होने की उम्मीद है, लेकिन इस बीच आरसीबी फ्रेंचाइज़ी आईपीएल और डब्ल्यूपीएल दोनों की गतिविधियाँ सामान्य रूप से जारी रखेगी। टीम 27 नवंबर को होने वाली WPL नीलामी में भी भाग लेगी और खिलाड़ियों पर बोली लगाएगी।

डियाजियो ने यह भी स्पष्ट किया कि यह प्रक्रिया 31 मार्च 2026 तक पूरी होने की संभावना है। यूएसएल के प्रबंध निदेशक और सीईओ प्रवीण सोमेश्वर का कहना है कि RCSPL हमारे लिए एक मूल्यवान और रणनीतिक संपत्ति रही है, लेकिन यह हमारे मुख्य अल्कोहल-बेवरेज कारोबार का हिस्सा नहीं है। यह कदम दिखाता है कि यूएसएल और डियाजियो अपने भारतीय बिजनेस पोर्टफोलियो की लगातार समीक्षा करते रहेंगे ताकि अपने सभी हितधारकों को दीर्घकालिक मूल्य मिल सके, साथ ही RCSPL के सर्वोत्तम हितों का भी ध्यान रखा जाए।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+